पटना में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों का DA 5 प्रतिशत बढ़ाया, NSE इंडिया के विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम को भी मंजूरी दी गई.
सरकारी कर्मियों को नए साल का तोहफा,5% बढ़ा DA , कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर
नीतीश कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर लगी है.
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट बैठक में कुल 19 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई. कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है. सबसे बड़ा निर्णय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) 5 प्रतिशत बढ़ाने का रहा. कैबिनेट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. यह संशोधित दरें 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होंगी.
DA बढ़ने से राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा. वित्त विभाग के अनुसार, बढ़े हुए DA का भुगतान जल्द ही जारी होने की संभावना है. इन फैसलों का सीधा असर राज्य के सरकारी कर्मियों, युवाओं, विद्यार्थी वर्ग और प्रशासनिक ढांचे पर पड़ेगा.
युवाओं के लिए बड़ा कदम—NSE इंडिया के विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम को मंजूरी
बैठक में युवा कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) द्वारा प्रस्तावित
विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम को भी मंजूरी प्रदान की गई. वहीं मध्य निषेध विभाग के अंतर्गत बिहार दस्तावेज लेखक संशोधन नियमावली 2025 को भी स्वीकृति मिल गयी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री शिक्षा भारती निवारण योजना के अंतर्गत भिक्षावृत्ति निवारण नियमावली 1954 के संशोधन को मंजूरी दे दी गई है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवान के पुत्र को नौकरी देने की मंजूरी
कैबिनेट की बैठक में विज्ञान और तकनीकी विभाग के प्रस्ताव वित्तीय और प्रशासनिक नियंत्रण में बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के उपयोग के लिए 2025 के प्रस्ताव पर सहमति मांगी गई है. वहीं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र को नौकरी देने को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. आपदा प्रबंधन विभाग के बिहार के गया जी मुंगेर को नागरिक सुरक्षा जिला घोषित कर देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है.
नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन एजेंडों पर भी लगी मुहर
उद्योग विभाग के अंतर्गत तकनीकी विकास निदेशालय का नाम परिवर्तित कर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय करने को मंजूरी मिल गई है.
नीतीश कैबिनेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत बिहार इलेक्ट्रॉनिक आदेशिका नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी है.
बिहार कार्यपालिका संशोधन नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी गई है.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया युवाओं को सशक्तिकरण और विकास हेतु विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई है.
बिहार में सरकारी कर्मियों को नए साल का तोहफा, 5% बढ़ा DA , नीतीश कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर
पटना में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों का DA 5 प्रतिशत बढ़ाया, NSE इंडिया के विद्यार्थी कौशल कार्यक्रम को भी मंजूरी दी गई. सरकारी कर्मियों को नए साल का तोहफा,5% बढ़ा DA , कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर नीतीश कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर लगी है. […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







