डेयरी क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले सुधीर कुमार सिंह बने इंडियन डेयरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट

इंडियन डेयरी एसोसिएशन (IDA) की कमान अब सुधीर कुमार सिंह संभालेंगे। इस पद की कमान उन्हें पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. आर.एस. सोढ़ी ने सौंपी। डॉ. आर.एस. सोढ़ी पिछले तीन साल से इस पद पर आसीन थे। आईडीए की केंद्रीय कार्यकारी समिति की औपचारिक घोषणा के बाद नए अध्यक्ष के रूप में श्री सिंह ने 6 दिसंबर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 10 दिसंबर 2025, 06:00 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
डेयरी क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले सुधीर कुमार सिंह बने इंडियन डेयरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट
Photo: UB India News Archive

इंडियन डेयरी एसोसिएशन (IDA) की कमान अब सुधीर कुमार सिंह संभालेंगे। इस पद की कमान उन्हें पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. आर.एस. सोढ़ी ने सौंपी। डॉ. आर.एस. सोढ़ी पिछले तीन साल से इस पद पर आसीन थे। आईडीए की केंद्रीय कार्यकारी समिति की औपचारिक घोषणा के बाद नए अध्यक्ष के रूप में श्री सिंह ने 6 दिसंबर 2025 को पदभार संभाला । श्री सिंह नई बनी सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) के साथ इंडियन डेयरी एसोसिएशन (IDA) के प्रेसिडेंट का पद भी संभाला है। पटना डेयरी वं मेधा डेयरी के पूर्व एमडी और झारखंड मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष रहे श्री सिंह डेयरी उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने के साथ डेयरी सहकारी क्षेत्र में अपनी मजबूत विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता का नया अध्याय जोडेगे।

पूर्व में आईडीए (पूर्वी क्षेत्र) के अध्यक्ष रहे श्री सिंह ने देशभर में डेयरी सहकारिता को मज़बूत करने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में वह नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले झारखंड राज्य मिल्क फेडरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने डेयरी संचालन में कई उल्लेखनीय सुधार किए, जिससे सहकारी ढांचे को नई दिशा मिली।

सुधा ब्रांड के अंतर्गत पटना डेयरी परियोजना के साथ उनका लंबे समय का कार्य अनुभव उनकी तकनीकी दक्षता और संचालन प्रबंधन को रेखांकित करता है। करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) से बी.टेक. इन डेयरी टेक्नॉलजी और इंग्लैंड की क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी से दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन में एमबीए ने उनके व्यावसायिक दृष्टिकोण को और मजबूत किया है।

इस मौके पर मिथिला दुग्ध संघ के पूर्व एमडी एवं आईडीए बिहार चैप्टर के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने श्री सिंह को डेयरी सेक्टर को और मजबूत करने तथा उनके अनुभव से सहकारी क्षेत्र और बुलंदी पर स्थापित होने के प्रति अस्वस्त होते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की हमलोगों ने 1981 में ऑपरेशन फ्लड परियोजना के तहत पटना डेयरी प्रोजेक्ट से अपने करियर की थी। सुधा डेयरी पटना में पेड़ा, पनीर, रसगुल्ला,आइसक्रीम आदि की शुरुआत के साथ दही खाओ इनाम जीतो जैसा कार्यक्रम सुधीर बाबू के ही दिमाग की उपज थी । इसके अलावा बिहार में सहकारी ढांचे को बलवंत करने का अहम् योग्यदान भी इनके ही नाम है । इस मौके पर IDA बिहार चैप्टर के सेक्रेटरी रत्नेश्वर झा भी मौजूद थे  ।

IDA बिहार चैप्टर के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव और IDA बिहार चैप्टर के सेक्रेटरी श्री रत्नेश्वर झा सुधीर कुमार सिंह को बधाई देते हुए

डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान केलिए श्री सिंह को हाल ही में पटना में आयोजित 51वें डेयरी उद्योग सम्मेलन में फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके दशकों के समर्पित प्रयासों की उल्लेखनीय पहचान है। आईडीए ने श्री सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनका व्यापक अनुभव,दूरदर्शिता और नेतृत्व भारतीय डेयरी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰