लालू यादव ने भूरा कहा था और बेटे तेजस्वी ने ‘पूरा बाल’ साफ कर दिया, राज्यसभा में RJD पर गरजे सुधांशु त्रिवेदी

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सदन में बोलते हुए तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तंज कसा। त्रिवेदी ने बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के आलोक में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिता ने कहा था कि भूरा बाल साफ करो। तेजस्वी यादव ने इस बार पूरा बाल साफ कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025, 11:45 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू यादव ने भूरा कहा था और बेटे तेजस्वी ने ‘पूरा बाल’ साफ कर दिया, राज्यसभा में RJD पर गरजे सुधांशु त्रिवेदी
Photo: UB India News Archive

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सदन में बोलते हुए तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तंज कसा। त्रिवेदी ने बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के आलोक में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिता ने कहा था कि भूरा बाल साफ करो। तेजस्वी यादव ने इस बार पूरा बाल साफ कर दिया।
पटना: ‘एक जमाने में लालू प्रसाद यादव जी कहे थे। बिहार में भूरा बाल साफ करो। चार जातियों का नाम लेकर। मगर उनके बेटे ने ये कहा- काहे परेशान हो रहे हैं। बेटे ने तो काम ही खत्म कर दिया। उसने भूरा नहीं पूरा बाल साफ करवा दिया। मुंडन करवा दिया। इसलिए मुझे लगता है, अब इसकी आवश्यकता ही नहीं है।’ उपरोक्त बयान राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी के हैं। त्रिवेदी राज्यसभा में बोलते हुए आरजेडी पर तंज कस रहे थे। उन्होंने सदन में जोर- जोर से कहा कि अब काम खत्म हो गया है। तेजस्वी यादव ने पूरा बाल साफ कर दिया है। सुधांशु त्रिवेदी का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है।
क्या था ‘भूरा बाल’?
लालू प्रसाद यादव का ” भूरा बाल साफ करो ” नारा बिहार की राजनीति में 1990 के दशक के मध्य में गूंजा एक ऐसा विवादास्पद और विभाजनकारी आह्वान था, जिसने राज्य की सामाजिक और राजनीतिक चेतना को गहराई से प्रभावित किया। “भूरा बाल” शब्द का उपयोग उन्होंने ब्राह्मण (भू), भूमिहार (रा), राजपूत (बा) और कायस्थ (ल) समुदायों के लिए किया था, जो पारंपरिक रूप से बिहार की राजनीति और सत्ता में प्रभावशाली रहे थे। इस नारे का सीधा मकसद इन सवर्ण जातियों की राजनीतिक सत्ता को चुनौती देना और राज्य के अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दलितों और मुसलमानों को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बैनर तले एकजुट करना था। यह नारा लालू प्रसाद यादव की सामाजिक न्याय की राजनीति का सबसे तीखा और विवादास्पद प्रतीक बन गया, जिसने बिहार के सत्ता समीकरण को हमेशा के लिए बदल दिया।
यह नारा सीधे तौर पर बिहार की सामाजिक संरचना में एक गहरा विभाजन पैदा करने वाला था। हालांकि, लालू प्रसाद यादव और RJD ने इसे सत्ता के विकेंद्रीकरण और शोषित-वंचित वर्गों को उनका राजनीतिक अधिकार दिलाने के प्रयास के रूप में सही ठहराया, लेकिन आलोचकों ने इसे जातिगत घृणा फैलाने और समाज में टकराव पैदा करने वाला करार दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस नारे ने RJD को भले ही सत्ता के शिखर पर पहुँचाया, लेकिन इसने सवर्ण जातियों को एकजुट होने के लिए मजबूर किया और कालांतर में वे जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा जैसी पार्टियों की ओर झुक गए। इस नारे ने यह भी दर्शाया कि लालू प्रसाद यादव की राजनीति कितनी तीखी और सीधी थी, जो सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता के पारंपरिक केंद्रों को खुली चुनौती देने से नहीं कतराती थी।
फिलहाल इसकी चर्चा क्यों?
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में यह बयान देकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की मौजूदा राजनीतिक रणनीति और आंतरिक स्थिति पर गहरा तंज कसा। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के पुराने और विवादास्पद नारे “भूरा बाल साफ करो” का जिक्र किया। त्रिवेदी का आशय यह था कि लालू यादव ने भले ही विशिष्ट सवर्ण जातियों (भूरा) को निशाना बनाया था, लेकिन उनके बेटे और RJD नेता तेजस्वी यादव की नीतियों और फैसलों के कारण अब RJD का आधार और जनाधार इतना कमजोर हो गया है कि वह ‘पूरा बाल साफ’ होने जैसी स्थिति में है। इस तंज के माध्यम से उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि RJD अब सिर्फ सवर्ण ही नहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक समूहों का समर्थन भी खो चुकी है, और इसीलिए विपक्ष अब उन पुरानी जातियों के नाम लेने की आवश्यकता महसूस नहीं कर रहा है जिन्हें लालू यादव कभी निशाना बनाते थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰