नीतीश कैबिनेट में 3 नए विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन-सा विभाग

बिहार में नए तीन विभागों का बंटवारा किया गया. मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल विमानन विभाग अपने पास रखा है. पटनाः बिहार में नए गठित किए गए तीनों विभागों का बंटवारा हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को उच्च […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 13 दिसंबर 2025, 06:21 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कैबिनेट में 3 नए विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किसके हिस्से आया कौन-सा विभाग
Photo: UB India News Archive

बिहार में नए तीन विभागों का बंटवारा किया गया. मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल विमानन विभाग अपने पास रखा है.
पटनाः बिहार में नए गठित किए गए तीनों विभागों का बंटवारा हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी. मंत्री संजय सिंह टाइगर को रोजगार एवं कौशल विभाग को जिम्मा सौंपा. तो वहीं, सीएम नीतीश ने खुद के पास सिविल विमानन विभाग अपने पास रखा है.
बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का नया बंटवारा कर दिया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इसको लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. तीन नए विभागों के गठन के बाद यह पुनर्विभाजन किया गया है, ताकि प्रशासनिक कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अब सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन के साथ-साथ नवगठित सिविल विमानन विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी. सिविल विमानन विभाग के गठन को राज्य में हवाई संपर्क और एयरपोर्ट विकास से जोड़कर देखा जा रहा है.
नए विभागों का बंटवारा
मंत्री सुनील कुमार को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे स्कूल शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी और उच्च शिक्षा को एकीकृत रूप से आगे बढ़ाने की योजना है. संजय सिंह उर्फ टाइगर को श्रम संसाधन विभाग के साथ युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का प्रभार दिया गया है. माना जा रहा है कि इस विभाग के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस किया जाएगा.
बता दें कि, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन विभाग के साथ कला एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी मिली है. सरकार का लक्ष्य पर्यटन के साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है. सुरेंद्र मेहता को डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग का दायित्व सौंपा गया है. इस विभाग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन से जुड़े लोगों को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा. बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तीन नए विभागों के गठन को स्वीकृति दी गई थी. इसके बाद अब विभागों के आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी गई है. तीनों नए विभागों में सचिव स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग भी हो चुकी है. सरकार का कहना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰