लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल

बिहार के डिप्टी सीएम और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान पर बिहार में राजनीतिक बवाल मच गया है. दरअसल सम्राट चौधरी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की संपत्ति को लेकर के एक बयान दिया, जिसके बाद अब पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पटना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 14 दिसंबर 2025, 08:14 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल
Photo: UB India News Archive

बिहार के डिप्टी सीएम और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान पर बिहार में राजनीतिक बवाल मच गया है. दरअसल सम्राट चौधरी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की संपत्ति को लेकर के एक बयान दिया, जिसके बाद अब पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पटना में एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने हिस्सा लिया था, इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद रजिस्टर्ड अपराधी हैं.

सम्राट चौधरी ने बहुचर्चित चारा घोटाले का भी जिक्र किया और कहा कि सीबीआई और ईडी लालू की संपत्ति को अटैच कर चुकी है. राजधानी के संजय गांधी जैविक उद्यान के पास एक बिल्डिंग भी है जो कि सालों से बंद है, उसे आज तक नहीं खोला गया. इस बिल्डिंग में सरकारी स्कूल खोला जाएगा.

लालू प्रसाद की संपत्ति को भी सरकार जप्त करेगी- सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने आगे कहा, ”अगर इस बिल्डिंग में बच्चों के लिए स्कूल खुला तो लालू प्रसाद को भी अच्छा लगेगा और बिहार की जनता को भी अच्छा लगेगा. हालांकि उनका यह भी कहना था कि इस बिल्डिंग को खोलने के पहले उसकी मरम्मत की जाएगी.” बातचीत के क्रम में सम्राट चौधरी का यह भी कहना था कि लालू प्रसाद की संपत्ति को भी सरकार जप्त करेगी और बच्चों के लिए सरकारी स्कूल खोलेगी.

‘अपराधियों की प्रॉपर्टी जब्त कर स्कूल खोला जाएगा’

बिहार के गृह मंत्री का यह भी कहना था कि जिन अपराधियों ने पैसा और प्रॉपर्टी अर्जित की है, उन्हें सीज करके उसमें स्कूल खोला जाएगा. सम्राट ने कहा, ”लालू प्रसाद रजिस्टर्ड अपराधी हैं. अपराधी चाहे कोई भी हो एक न एक दिन जेल में सबको रहना ही होगा. सरकार को अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को सौंपना होगा, मैं धमकी नहीं देता, कार्रवाई करता हूं.” सम्राट चौधरी के इस बयान का जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी ने समर्थन किया है.

आरजेडी का सम्राट चौधरी पर हमला

वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) खुलकर के मैदान में आ गई है. पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, ”जब से सम्राट चौधरी गृह मंत्री बने हैं. सिर्फ अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं और गरीबों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़ा, दलित के घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं. बुलडोजर नीति चलाने वाली सरकार जनता के हित और सवाल पर नहीं काम कर रही है. बिहार में जो नई सरकार बनी है, वह बुलडोजर नीति के माध्यम से गरीबों से घरों पर बुलडोजर चला रही है उनकी आंखों में आंसू दे रही है.

कानून को हाथ में लेने की बात न करें- आरजेडी

उन्होंने आगे कहा, ”सम्राट चौधरी आप गृह मंत्री हैं. आप खुद को कानून को हाथ में लेने की बात मत कीजिए. आपको यह स्पष्ट करना चाहिए कि आपके ऊपर प्रशांत किशोर ने जो आरोप लगाया था, उस पर आपने अब तक सफाई क्यों नहीं दी?”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰