यूपी में पंकज चौधरी मॉडल के बाद बिहार में बदलाव की बारी?

उत्तर प्रदेश में पंकज चौधरी के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद अब बिहार बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चा छिड़ गई है. माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की चर्चा के बीच बिहार भाजपा में सांगठनिक स्तर पर बदलाव किए जा सकते हैं. इसकी संभावना इसलिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 14 दिसंबर 2025, 08:24 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूपी में पंकज चौधरी मॉडल के बाद बिहार में बदलाव की बारी?
Photo: UB India News Archive
उत्तर प्रदेश में पंकज चौधरी के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद अब बिहार बीजेपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की चर्चा छिड़ गई है. माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की चर्चा के बीच बिहार भाजपा में सांगठनिक स्तर पर बदलाव किए जा सकते हैं. इसकी संभावना इसलिए भी है कि बिहार में नई सरकार बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंत्री बने हैं, ऐसे में खबर है किटी नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में जुटी हुई है. माना जा रहा है कि अब जब तमाम जातिगत समीकरण का गुणा गणित लगाने के बाद यूपी में पंकज चौधरी अध्यक्ष चुन लिए गए हैं तो बिहार में जातीय समीकरण, संगठन अनुभव और राजनीतिक कद को मानदंड मानते हुए नए चेहरे का चयन होगा.

बिहार बीजेपी में बदलाव के कयास

दरअसल, बीजेपी की परंपरा ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की रही है, हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर यह सिद्धांत फिलहाल स्थगित नजर आता है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो चुका है, लेकिन लोकसभा चुनाव और राजनीतिक परिस्थितियों के कारण उन्हें विस्तार मिलता रहा. यही कारण है कि बिहार में तत्काल नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की संभावना तो है, लेकिन सवाल यह भी है कि क्या यह होगा. अब जब यूपी में बदलाव हो चुका है तो एक बार फिर बिहार में नये अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

ब्राह्मण जाति से  इनके नाम की चर्चा

यूपी में पंकज चौधरी के चयन को पार्टी के भीतर एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है-संगठन में जातीय संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सरकार-संगठन के बीच भिन्नता है, और यही मॉडल बिहार में भी लागू हो सकता है. ऐसे में संभावित नामों पर कयास शुरू हो गए हैं. इन चर्चाओं में पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे और झंझारपुर से पांच बार विधायक रहे नीतीश मिश्रा का है. इस बार मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के बाद यह माना जा रहा है कि पार्टी ने उनके लिए संगठन में बड़ी भूमिका सोची है. मिथिला क्षेत्र में एनडीए की मजबूत पकड़ और ब्राह्मण चेहरे की जरूरत उनके नाम को मजबूती देती है.

दलित जाति से चल रहा यह खास नाम

दलित चेहरे के तौर पर पूर्व मंत्री जनक राम का नाम भी चर्चा में है. मंत्रिमंडल से बाहर रहने के बावजूद उन्हें संगठन में लाने की अटकलें इसलिए लग रही हैं, क्योंकि एनडीए सरकार में दलित प्रतिनिधित्व तो है, लेकिन बीजेपी का हिस्सा सीमित दिखता है. यूपी में संतुलन साधने की तर्ज पर बिहार में भी दलित प्रदेश अध्यक्ष का प्रयोग संभव माना जा रहा है.नीतीश कैबिनेट नहीं पहुंच पाए हैं तो जनक राम भी रेस में शामिल हैं.

ओबीसी से जनसंघ बैकग्राउंड वाला नाम

ओबीसी वर्ग से संजीव चौरसिया का नाम भी सामने आ रहा है. दीघा से लगातार तीसरी बार विधायक बने संजीव चौरसिया का संघ और पार्टी से पुराना नाता रहा है. मंत्री न बनाए जाने के बाद यह चर्चा है कि उनका इस्तेमाल संगठन में किया जा सकता है. संजीव चौरसिया का परिवार संघ से जुड़ा रहा है और उनके पिता गंगा प्रसाद जनसंघ के जमाने से भाजपा के साथ हैं. संजीव को मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी पर अब दिशा बदल गई है.

भूमिहार जाति से ‘ठाकुर साहब’ की चर्चा

भूमिहार समाज से नवादा सांसद विवेक ठाकुर का नाम भी लिया जा रहा है. ब्रह्मर्षि समाज के अपेक्षाकृत कम प्रतिनिधित्व को देखते हुए पार्टी संगठनात्मक स्तर पर संतुलन बनाने की कोशिश कर सकती है. विवेक के पिता सीपी ठाकुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रहे हैं. बता दें कि एनडीए के 202 विधायकों में 22 भूमिहार हैं, ऐसे में संख्या के अनुपात में मंत्री नहीं बनाए जाने पर इनके नाम पर चर्चा है.

फिर भी क्यों उछाले जा रहे हैं नए नाम?

हालांकि पार्टी सूत्र साफ कहते हैं कि यूपी में अध्यक्ष की नियुक्ति संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, बिहार में फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही होगा. लेकिन पंकज चौधरी की ताजपोशी ने इतना तय कर दिया है कि बिहार बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव अब दूर की बात नहीं रह गई है. हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि यूपी में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बिहार को लेकर चर्चा तेज हुई है, लेकिन असली फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही होगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰