हिजाब पर मचा बवाल , क्यों हो रही मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग ………..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींच दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आरजेडी और कांग्रेस सहित कई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 दिसंबर 2025, 04:39 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हिजाब पर मचा बवाल , क्यों हो रही मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग ………..
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींच दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आरजेडी और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाए हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाते दिखाई देते हैं. यह घटना सोमवार को पटना के बापू सभागार में हुई, जहां 1000 से अधिक चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही डॉक्टर नुसरत परवीन मंच पर पहुंचीं, नीतीश कुमार ने उनसे पूछते हुए उनका हिजाब हटाने की कोशिश की. यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई.

AIMIM का हमला- ‘मुख्यमंत्री में नैतिकता है तो माफी मांगें’

घटना के बाद AIMIM ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसी महिला के नक़ाब/हिजाब में हस्तक्षेप करना बिल्कुल अस्वीकार्य है और अगर उनमें थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए. पार्टी ने यह भी कहा कि ऐसी हरकत सुरक्षा और सम्मान को लेकर मुस्लिम महिलाओं के मन में डर बढ़ाती है.

अब विपक्ष के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब नीतीश कुमार इस तरह के अजीबोगरीब व्यवहार के कारण विवादों में आए हों। राज्य के विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों के कई नेताओं ने उनका मानसिक संतुलन बिगड़ने का भी आरोप लगाया था।

सपा सांसद ने क्या कहा?

इकरा हसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा- ”शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।”

क्या दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है मानसिक स्थिति: आरजेडी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से भी नीतीश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?’

वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे पर नीतीश कुमार पर हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह का आचरण बेहद निंदनीय है और इससे बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

हिजाब हटाने को लेकर उठे विवाद पर जेडीयू ने सफाई दी है. बिहार सरकार में मंत्री जमा खान ने कहा है कि विपक्ष के और मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग हमारे नेता को बदनाम करना चाहते हैं. जमा खान ने कहा कि हमारे नेता को लोग बोल रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि देश में बेटियों का सबसे ज्यादा सम्मान हमारे नेता ने किया है.वह उस बेटी को सम्मान और प्यार से हिजाब हटाने के लिए बोल रहे थे, ताकि समाज और दुनिया उसकी कामियाबी के बाद उनके चेहरे को देखे. वहीं विपक्ष के लोग जो नीतीश कुमार को बोल रहे हैं, उनकी मानसिकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं, ये उनकी सोच है.

बिहार में नवनियुक्त एक मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर उस वक्त असहज दिखाई दी थी, जब सीएम नीतीश ने नियुक्ति पत्रदेने के दौरान उसके चेहरे से हिजाब हटा दिया था. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मुख्यमंत्री सचिवालय के कार्यक्रम के दौरान 1 हजार से अधिक आयुष डॉक्टरों को अप्वाइंटमेंट लेटर बांटे जा रहे थे.

आइए जाते हैं कब-कब विवादों में रहे नीतीश कुमार- 

राष्ट्रगान बजा तो प्रधान सचिव से बात करने लगे..
इस साल मार्च में पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में सेपक टकरा विश्व कप 2025 आयोजित किया गया था। इसके उद्घाटन के दौरान राष्ट्रगान की घोषणा होने पर नीतीश कुमार मंच से उतर गए थे। उन्होंने खिलाड़ियों से बात की। वहीं, जब राष्ट्रगान बजा तो वह मुस्कुराते हुए अपने प्रधान सचिव से बात करने की कोशिश करते रहे और मीडिया कर्मियों को नमस्ते करने लगे। इसके बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार की सेहत को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए।

मौन के बाद अचानक ताली बजाने लगे नीतीश कुमार
इसी तरह 18 जनवरी 2025 में प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर बयान दिया था, जिस पर काफी विवाद खड़ा था। इसके बाद 30 जनवरी को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की स्मृति में मौन रखने के बाद नीतीश कुमार अचानक ताली बजाने लगे थे। मार्च 2025 में नीतीश  कुमार होली मिलन समारोह में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के पैर छूने लगे। नीतीश कुमार पहले भी कई बार महिलाओं पर बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं।

मंच पर पीएम मोदी की अचानक हथेली पकड़ी
पिछले साल 19 जून को नालंदा में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हथेली पकड़कर देखने लगे थे। यह देखकर प्रधानमंत्री मोदी हंसते हुए नजर आए थे।

रावण वध समारोह के दौरान तीर फेंक दिया
इसी तरह अक्तूबर 2024 में गांधी मैदान में रावण वध समारोह था। इस दौरान उन्हें रावण पर चलाने के लिए तीर धनुष दिए गए। लेकिन उन्होंने अचानक इसे फेंक दिया। इस देखकर वहां मौजूद लोग चकित रह गए थे।

विधानसभा में अशोक चौधरी के ब्रेसलेट से खेलने लगे
पिछले साल ही नवंबर में विधानसभा में जब अशोक चौधरी संबोधित कर रहे थे। तभी नीतीश कुमार उनके पास बैठे उनके ब्रेसलेट से खेलते हुए नजर आए थे।

विधानसभा में यौनिकता से जुड़ा विवादित बयान दिया
नवंबर 2023 में बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने महिला-पुरुष संबंध (प्रजनन) पर विवादित बयान दिया था। इस दौरान सदन में मौजूद महिला सदस्य झेंप गई थीं। इस बयान से भी काफी विवाद खड़ा हुआ था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ताजा मामला क्या हुआ है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार महिला को नियुक्ति पत्र देने के बाद उसके हिजाब की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने इसके बारे में पूछा और हिजाब हटाने का निर्देश दिया। फिर खुद हिजाब को खींच लिया। यह घटना मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां एक हजार से अधिक आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जब हिजाब पहने नुसरत परवीन की बारी आई, तो 75 वर्षीय मुख्यमंत्री ने हिजाब खींचते हुए कहा- यह क्या है? उसी समय एक अधिकारी ने महिला को जल्दी से वहां से हटाया। जबकि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार के बगल में खड़े थे।

राजद ने बोला मुख्यमंत्री पर हमला
विपक्ष ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस दोनों ने ही वीडियो को अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा किया। राजद ने अपनी पोस्ट में वीडियो साझा करते हुए लिखा, यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?

तुरंत इस्तीफा दें नीतीश कुमार: कांग्रेस
वहीं, कांग्रेस ने इस ‘बेहद शर्मनाक कृत्य’ पर हमला करते हुए वीडियो साझा किया और उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने लिखा, ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इनकी बेशर्मी देखिए- एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच लिया। बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी नीच हरकत कर रहा है। सोचिए- राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी? नीतीश कुमार को इस घटिया हरकत के लिए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। ये घटियापन माफी के लायक नहीं है।

यह महिला का सार्वजनिक उत्पीड़न: प्रियंका चतुर्वेदी
शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस कृत्य को ‘सार्वजनिक उत्पीड़न’ करार दिया। उन्होंने लिखा, यह पूरी तरह से निंदनीय है और महिला के हिजाब को जबरदस्ती खींचना, चुने हुए मुख्यमंत्री द्वारा एक महिला का सार्वजनिक उत्पीड़न है।

यह वीडियो पटना का है, जहां नितीश कुमार ने 1,283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इन नियुक्तियों में 685 आयुर्वेद डॉक्टर, 393 होम्योपैथिक और 205 यूनानी प्रणाली के डॉक्टर शामिल थे। इनमें से 10 को नीतीश कुमार ने सीधे नियुक्ति पत्र दिए, जबकि बाकी को ऑनलाइन सौंपे गए।

 

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नियुक्त डॉक्टरों में 685 आयुर्वेद, 393 होम्योपैथी और 205 यूनानी पद्धति के डॉक्टर शामिल हैं. इनमें से 10 अभ्यर्थियों को सीएम नीतीश ने खुद मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे. बाकी को ऑनलाइन माध्यम से पत्र दिए गए.नुसरत परवीन का नंबर आया तो वो चेहरे पर हिजाब के साथ आईं. इस पर 75 साल के मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये क्या है. फिर मुख्यमंत्री उनके चेहरे से हिजाब खुद हटा दिया.

घबराई नवनियुक्त डॉक्टर परवीन को वहां से एक अधिकारी ने एक साइड में कर दिया. फिर सीएम नीतीश के बगल में खड़े उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें रोकने की कोशिश में उनकी आस्तीन खींचते हुए नजर आए.

आरजेडी, कांग्रेस और एआईएमआईएम जैसे विरोधी दलों ने इस वीडियो को शेयर किया. इन दलों ने दावा किया कि जदयू प्रमुख नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. राजद ने सवाल किया कि नीतीश जी को यह क्या हो गया है. मानसिक स्थिति दयनीय हालत में पहुंच चुकी है या नीतीश कुमार सौ फीसदी संघ की सोच के हो चुके हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰