संकौन हैं बिहार BJP के नए अध्यक्ष संजय सरावगी?

नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के 24 घंटे बाद ही भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी. दरभंगा से लगातार छह विधानसभा चुनाव जीत चुके संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है. इनकी गिनती पार्टी के पुराने और भरोसेमंद चेहरे में होती है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 दिसंबर 2025, 08:11 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
संकौन हैं बिहार BJP के नए अध्यक्ष संजय सरावगी?
Photo: UB India News Archive

नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के 24 घंटे बाद ही भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी. दरभंगा से लगातार छह विधानसभा चुनाव जीत चुके संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है. इनकी गिनती पार्टी के पुराने और भरोसेमंद चेहरे में होती है. अब वह वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे.

फरवरी 2005 में पहली बार चुनाव जीतने वाले सरावगी ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा है. अक्टूबर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की. उसके बाद से 2010, 2015, 2020 और 2025 में वह दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीत रहे हैं. इस साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार को 24,000 से भी ज्यादा वोटों से हराया था.

कैसा है सरावगी का पॉलिटिकल करियर

पिछले नीतीश सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री के रूप में संजय सरावगी अपनी कार्य क्षमता का कुशल परिचय भी दे चुके हैं. अगस्त 1969 में जन्मे संजय सरावगी ने एमकॉम और एमबीए की पढ़ाई की है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले सरावगी 1999 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर रहे.

2001 में दरभंगा नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष बने. 2002 में दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से पार्षद निर्वाचित हुए. 2003 में वह दरभंगा जिला महामंत्री के पद पर रहे. 2005 में ही उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और उसके बाद से उनकी जीत का सिलसिला लगातार जारी है. संजय सरावगी के बारे में एक चीज और मशहूर है कि वह हर किसी से हंस करके मिलते हैं.

जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वह काफी अमीर हैं. वह करोड़पति विधायकों में शुमार हैं. उनकी नेटवर्थ 6.58 करोड़ रुपये है. उनकी कुल संपत्ति 7.47 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 88.85 लाख रुपये का कर्ज है.

वैश्य समुदाय से आते हैं सरावगी

संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं. राजनीतिक पंडितों की मानें तो बीजेपी ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना करके सवर्ण और संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अति पिछड़ा वोट को बैलेंस करने की पूरी कोशिश की है. सरावगी की पकड़ अपने कार्यकर्ताओं के बीच में काफी मजबूत मानी जाती है. साथ ही साथ वह अपने समुदाय के साथ दूसरे समुदाय में भी अच्छी खासी बैठ रखते हैं.

बीजेपी ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत का किया पालन!

बीजेपी में यह बदलाव इसलिए आया है क्योंकि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत को लागू करने की कोशिश कर रही है, जिससे कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक और प्रशासनिक भूमिकाओं में संतुलन बनाना आवश्यक हो गया है. इसके तहत वर्तमान में उद्योग मंत्री बने दिलीप कुमार जायसवाल से प्रदेश अध्यक्ष का पद लेकर किसी और ट्रांसफर करने की चर्चा चल रही थी. बीजेपी ने इसी को ध्यान में रखकर संजय सरावगी को बिहार बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. बता दें, इस बार संजय सरावगी को बिहार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी. ऐसे में उन्हें अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰