बिहार का मिथिलांचल इलाका बना हॉट केक !

लंबे समय तक केवल बाढ़ और त्रासदी को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनने वाला बिहार का मिथिलांचल अचानक राजनीतिक रूप से चर्चा के आ गया है. सत्ताधारी दल से लेकर विपक्ष तक का मिथिलांचल पर फोकस बढ़ गया है. बिहार के तमाम राजनीतिक दल मिथिलांचल के मुद्दे उठाने के साथ ही वहां क्षेत्रीय क्षत्रप तैयार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 दिसंबर 2025, 08:14 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार का मिथिलांचल इलाका बना हॉट केक !
Photo: UB India News Archive
लंबे समय तक केवल बाढ़ और त्रासदी को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनने वाला बिहार का मिथिलांचल अचानक राजनीतिक रूप से चर्चा के आ गया है. सत्ताधारी दल से लेकर विपक्ष तक का मिथिलांचल पर फोकस बढ़ गया है. बिहार के तमाम राजनीतिक दल मिथिलांचल के मुद्दे उठाने के साथ ही वहां क्षेत्रीय क्षत्रप तैयार करने में जुटे दिख रहे हैं. देखकर ऐसा लगने लगा है कि अचानक पिछले कुछ साल में मिथिलांचल राजनीतिक रूप से उपजाऊ इलाका बन गया है. 2025 के विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल की 37 में 32 सीटें एनडीए के खाते में गई है. महागठबंधन महज 4 सीटों पर सिमट गया है.

बीजेपी को मिथिलांचल पर खास फोकस

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मिथिलांचल पर खास फोकस दिख रहा है. ब्राह्मण और मुस्लिम बाहुल्य माने जाने वाले मिथिलांचल को लेकर बीजेपी ने सबसे बड़ा दांव संजय सरावगी को लेकर खेला है. बीजेपी ने संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इससे पहले बीजेपी संजय सारावगी को राज्य में मंत्री भी बनाती रही है. 2025 के चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बनी सरकार में मिथिलांचल से बीजेपी ने मधुबनी से भाजपा के अरुण शंकर प्रसाद को मंत्री बनाया है.
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार जनसभाओं में मिथिला को लेकर तमाम घोषणाएं करते रहे हैं. मखाना बोर्ड का गठन हो या पुनौराधाम में मां जानकी का भव्य मंदिर निर्माण, इन तमाम बातों का जिक्र बीजेपी के दोनों बड़े नेता अपनी तमाम बिहार दौरों में करते रहे हैं. इसके अलावा कई मौकों पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्री मिथिला की पेंटिंग और वहां बने सामानों का प्रचार प्रसार करते दिखते हैं. इसके अलावा बीजेपी ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को इसी इलाके से टिकट देकर विधानसभा भी पहुंचाया है. नीतीश मिश्रा पहले से ही मिथिलांचल में बीजेपी का बड़ा चेहरा रहे हैं. इस बार उन्हें नीतीश कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई थी.

संजय झा और मदन सहनी के जरिए मिथिलांचल पर पकड़ बनाए हैं नीतीश

मिथिलांचल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू भी अपनी पकड़ मजबूत किए है. मिथिला की मौजूदा राजनीति में जेडीयू के तरफ से सबसे बड़ा चेहरा संजय कुमार झा हैं. नीतीश कुमार ने पहले संजय झा को विधान परिषद सदस्य बनाकर राज्य सरकार में मंत्री बनाया. इसके बाद राज्य सभा भेजा. नीतीश कुमार ने मिथिलांचल के लाल संजय कुमार झा पर इतना ज्यादा भरोसा जताया है कि उन्हें जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है.
संजय झा तमाम मौकों पर सीएम नीतीश कुमार को मधुबनी, दरभंगा समेत मिथिला के अलग-अलग हिस्सों में दौरे करवाते रहे हैं. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान संजय झा ने इस इलाके में पार्टी के धुंआधार प्रचार करते दिखे थे. दरभंगा ग्रामीण सीट पर 30 साल बाद जेडीयू प्रत्याशी ने जब आरजेडी को हराया तो इसका जोर शोर से प्रचार किया गया और क्रेडिट संजय झा के चुनाव मैनेजमेंट को दिया गया.
दरभंगा एयरपोर्ट को शुरू कराने की बात हो चाहे दरभंगा एम्स के सपने को मिशन तक पहुंचाने का प्रयास या फिर मिथिला हाट की शुरुआत, तमाम मुद्दों का क्रेडिट संजय कुमार झा को दिया जाता रहा है. इसके अलावा मिथिला इलाके को बाढ़ से बचाने के लिए संजय कुमार झा की ओर से केंद्रीय मंत्रियों से लगातार किए जाने वाले प्रयास की भी खूब बातें होती हैं.
संजय कुमार झा को राज्य सभा भेजे जाने के बाद जेडीयू ने राज्य स्तर पर मदन कुमार सहनी के चेहरे को मिथिलांचल में आगे बढ़ाने का काम कर रही है. 2025 में जीत के बाद नीतीश कुमार ने मदन सहनी के रूप में जेडीयू के मजबूत चेहरे को कैबिनेट में जगह दी है.

आरजेडी समेत पूरे महागठबंधन का भी मिथिलांचल का फोकस

बिहार के मिथिलांचल आरजेडी समेत तमाम विपक्षी दलों की प्रयोरिटी लिस्ट में है. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी मिथिलांचल को अलग राज्य बनाने जैसी बातें करती देखी गई हैं. इसके अलावा विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मिथिलांचल के लगातार दौरे करते दिखे हैं. ललित यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी जैसे नेता आरजेडी के बड़े चेहरे मिथिलांचल से हैं.
वहीं कांग्रेस पार्टी 2025 में भले ही मिथिलांचल से पूरी तरह उखड़ गई, लेकिन यह इलाका इस पार्टी की भी प्रयोरिटी में रहा है. हाल के दौर में मदन मोहन झा मिथिला में कांग्रेस के सबसे चर्चित चेहरा रहे हैं. इसके अलावा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मिथिलांचल इलाके से आते हैं. इस बार के चुनाव में उनकी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार यहां से नहीं जीत पाया है, लेकिन वह भी यहां अपनी ताकत बनाए रखने के लिए हमेशा तैयारी में दिखते हैं. राजनीति में हाथ आजमाने उतरे प्रशांत किशोर भी मिथिलांचल में अपनी पकड़ बनाने के प्रयास में दिखे हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰