IGIMS पटना में हुआ अदभुत और जटिल ऑपरेशन , 60 वर्षीय मरीज के पेट से निकला 8 किलो का ट्यूमर…………

आईजीआईएमएस, पटना में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के द्वारा एक अदभुत और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया। बिहार के 60 साल के एक मरीज का पटना आईजीआईएमएस में सफल ऑपरेशन किया गया और उसके पेट से लगभग 8 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया। डॉक्टरों ने दावा किया कि स्थिति गंभीर थी क्योंकि धमनियां और नसें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 दिसंबर 2025, 09:04 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
IGIMS पटना में हुआ अदभुत और जटिल ऑपरेशन , 60 वर्षीय मरीज के पेट से निकला 8 किलो का ट्यूमर…………
Photo: UB India News Archive

आईजीआईएमएस, पटना में सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के द्वारा एक अदभुत और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक किया गया। बिहार के 60 साल के एक मरीज का पटना आईजीआईएमएस में सफल ऑपरेशन किया गया और उसके पेट से लगभग 8 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया। डॉक्टरों ने दावा किया कि स्थिति गंभीर थी क्योंकि धमनियां और नसें ट्यूमर से चिपकी हुई थीं, और उस पर ऑपरेशन करने में उन्हें तीन घंटे लगे।

डॉ0 मनीष मंडल चिकित्सा अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग,आईजीआईएमएस, पटना ने बताया कि बेगुसराय से एक अधेड़ अवस्था 60 वर्षीय मरीज पेट फूलना,अपच व डकार की शिकायत लेकर सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के ओपीडी में आये जिन्हें बेगुसराय के चिकित्सक के द्वारा रेफर कर भेजा गया था। डॉ0 मंडल ने बताया कि मरीज का प्रारंभिक जाँच करते हुए सीटी स्कैन करवाया गया जिसके क्रम में मरीज के पेट में ट्यूमर के बारे में पता चला। चूंकि मरीज के पेट में धमनियों और नसों के काफी हद तक सटे होने और गुजरने के कारण यह ट्यूमर ऑपरेशन के दौरान खतरनाक होने की संभावना रहती है। अतः डॉ मंडल ने विशेष तौर पर कार्डियोलॉजी, प्लमोनरी मेडिसीन विभाग एवं निश्चेतना विभाग से सम्पर्क करते हुए समन्वय बैठाकर इस मरीज का आज सफल औपरेशन किया गया। औपरेशन के दौरान जो ट्यूमर बाहर आया वह देखने में एक सिर और गर्दन के साथ धड़ जैसा प्रतीत हो रहा था। इसका वजन लगभग 08 किलो का था। यह शरीर के छोटी आँत व बड़ी आँत के साथ पेट की धमनियों और नसों में खतरनाक तरीके से सटा हुआ था इसलिए तीन घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद इस ट्यूमर को पेट से पूर्णतः सही सलामत सफलता पूर्वक निकाल दिया गया।

बेगूसराय से आया था मरीज

अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के मरीज को पेट में सूजन, अपच और डकार आने की शिकायत थी। उन्हें बेगूसराय से आईजीआईएमएस रेफर किया गया, जहां वे गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के ओपीडी में आए। प्रारंभिक जांच के बाद उनका सीटी स्कैन किया गया, जिसमें डॉक्टरों ने उनके पेट में ट्यूमर का पता लगाया। हालांकि, ट्यूमर बड़ी और छोटी आंत के बीचोंबीच स्थित था, और कई धमनियां और नसें इसके बहुत करीब से गुजर रही थीं, जिससे स्थिति जटिल हो गई थी।

दुनिया भर में ऐसे बहुत कम मामले

डॉ0 मनीष मंडल ने बताया की यह एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार का ट्यूमर है, जो पूरे विश्व में बहुत ही कम मामलों में पाया जाता है। इस तरह के ट्यूमर का निदान और उपचार चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती माना जाता है। आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम द्वारा इसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया, जो चिकित्सा विज्ञान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऑपरेशन के दौरान अत्याधुनिक तकनीक और सावधानीपूर्वक प्रक्रिया अपनाई गई,जिससे ट्यूमर को पूरी तरह सुरक्षित रूप से निकालना संभव हो सका। इस सफलता से न केवल मरीज को
नया जीवन मिला है, बल्कि भविष्य में ऐसे दुर्लभ मामलों के उपचार के लिए भी आशा की किरण जगी है। इस तरह के ट्यूमर का निदान और उसे निकालना चिकित्सा जगत के लिए एक चुनौती है। हालांकि, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने सफलतापूर्वक इसका ऑपरेशन किया।

इन डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

इस जटिल ऑपरेशन को विभागाध्यक्ष, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग, डॉ0 मनीष मंडल के नेतृत्व में डॉ0 साकेत कुमार, डॉ0 अभिमन्यु, डॉ0 दानिश, डॉ0 सुगीत के साथ निश्चेतना विभाग के डॉ0 नितिन ने सफलतापूर्वक किया। डॉ0 बिन्दे कुमार संस्थान के निदेशक, डॉ0 ओम कुमार संस्थान के डीन, डॉ अमन कुमार संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक-2 ने इस जटिल और सफल ऑपरेशन के लिए सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग एवं निश्चेतना विभाग के चिकित्सकों के टीम को बधाई दी।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰