काम में लापरवाही नहीं चलेगी, तय समय में पूरा करें प्रोजेक्ट…

बिहार में चल रही बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को एक अहम समीक्षा बैठक की. इस बैठक में जल संसाधन विभाग और पथ निर्माण विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई. मुख्य सचिव ने साफ कहा कि सभी काम तय समय-सीमा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 दिसंबर 2025, 10:52 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
काम में लापरवाही नहीं चलेगी, तय समय में पूरा करें प्रोजेक्ट…
Photo: UB India News Archive
बिहार में चल रही बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को एक अहम समीक्षा बैठक की. इस बैठक में जल संसाधन विभाग और पथ निर्माण विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई. मुख्य सचिव ने साफ कहा कि सभी काम तय समय-सीमा के अंदर पूरे होने चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
समीक्षा बैठक में सबसे पहले उत्तर कोयल जलाशय परियोजना पर चर्चा हुई. यह परियोजना करीब 1,367 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है और इसे बिहार की एक महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना माना जा रहा है. अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि राइट मेन कैनाल यानी दाईं मुख्य नहर के क्षेत्र में आने वाले 1,170 बिजली के पोल और 18 ट्रांसफॉर्मर को सफलतापूर्वक हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. इससे नहर निर्माण के काम में तेजी आएगी.
इसके बाद मंडई वीयर और उससे जुड़ी दाईं और बाईं मुख्य नहर प्रणाली की समीक्षा की गई. इस दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भूमि अधिग्रहण के काम पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के लगातार चलती रहनी चाहिए, ताकि परियोजना के काम में देरी न हो.
बैठक में गंगा नदी पर बन रहे ग्रीनफील्ड पुल की प्रगति की भी जानकारी दी गई. यह पुल ताजपुर और बख्तियारपुर को जोड़ेगा और इसकी कुल लागत करीब 1,822 करोड़ रुपये है. अधिकारियों ने बताया कि इस पुल का लगभग 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को राष्ट्रीय राजमार्ग-28 से जोड़ेगा, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा.
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता के साथ-साथ समय का भी पूरा ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं और इनके पूरा होने से किसानों, यात्रियों और आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. सरकार चाहती है कि सभी योजनाएं समय पर पूरी हों, ताकि बिहार के विकास को नई गति मिल सके.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰