पटना में कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, नितिन नबीन के रोड शो को लेकर रूट चार्ट जारी

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यभार संभालने के बाद 23 दिसंबर(मंगलवाक) को पहली बार बिहार आ रहे हैं। पटना में भव्य स्वागत होगा। एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक रोड शो होगा। इसके लिए पटना पुलिस की ओर से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक एयरपोर्ट से अरण्य भवन-शेखपुरा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 22 दिसंबर 2025, 11:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में कल बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, नितिन नबीन के रोड शो को लेकर रूट चार्ट जारी
Photo: UB India News Archive

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यभार संभालने के बाद 23 दिसंबर(मंगलवाक) को पहली बार बिहार आ रहे हैं। पटना में भव्य स्वागत होगा। एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक रोड शो होगा। इसके लिए पटना पुलिस की ओर से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक एयरपोर्ट से अरण्य भवन-शेखपुरा मोड़-पटेल भवन-पुनाईचक-हाईकोर्ट-उर्जा भवन-आयकर गोलंबर भाजपा प्रदेश कार्यालय और मिलर हाई स्कूल तक रोड शो होगा। इसलिए संबंधित रूट में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और वीवीआईपी मूवमेंट तक इमरजेंसी गाड़ी को छोड़कर दूसरी गाड़ियां नहीं चलेंगी।

रोड शो को लेकर रूट चार्ट जारी

जिला परिवहन कार्यालय से दक्षिण की ओर से आने वाले सभी प्रकार की गाड़ी जिला परिवहन कार्यालय-टमटम पड़ाव फुलवारीशरीफ होते हुए जाएंगे।

जिला परिवहन कार्यालय से उत्तर की ओर से आने वाले सभी प्रकार की गाड़ी जिला परिवहन कार्यालय-जगदेव पथ होते हुए निकलेंगे। पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक किसी भी प्रकार के गाड़ियों की पार्किंग नहीं होगी।

एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए आने वाले कार्यकर्त्ता अपनी गाड़ी को एयरपोर्ट की बाहरी पार्किंग क्षेत्र में ही पार्क करेंगे।

जगदेव पथ पर सभी प्रकार की गाड़ी की पार्किंग बंद

बेली रोड (नेहरू पथ) पर सगुना मोड़ / दानापुर से पूरब की ओर आने वाले सभी प्रकार की गाड़ी दक्षिण में जगदेव पथ-जिला परिवहन कार्यालय-टमटम पड़ाव-फुलवारीशरीफ होते हुए निकलेंगे।

बेली रोड (नेहरू पथ) पर सगुना मोड़/ दानापुर से पूरब की ओर आने वाले सभी प्रकार की गाड़ी उत्तर में आशियाना दीघा रोड से दीघा-कुर्जी-राजापुर पुल-अशोक राजपथ होते हुए निकलेंगे।

जगदेव पथ पर सभी प्रकार की गाड़ी की पार्किंग बंद रहेगी। कंकड़बाग-पटना जंक्शन की ओर से पश्चिम की तरफ जाने वाले सभी प्रकार की गाड़ी जीपीओ आरओबी उपर-आर ब्लॉक आरओबी अपर गर्दनीबाग ओरओबी अपर- अनिसाबाद गोलंबर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।

बेली रोड (नेहरू पथ) पर डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाली गाड़ी उत्तर में बुद्धमार्ग-पुलिस लाईन तिराहा-राजापुर पुल-अशोक राज पथ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेगें।

बेली रोड (नेहरू पथ) पर डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाली गाड़ी दक्षिण में कोतवाली टी-जीपीओ आरओबी ऊपर आर ब्लॉक आरओबी ऊपर-गर्दनीबाग ओरओबी अपर अनिसाबाद गोलंबर की ओर जा सकेगें।

वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर नीचे और आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी ऊपर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैक में सभी प्रकार की गाड़ी का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग-रोड शो में शामिल होने वाले कार्यकर्त्ता/आमजनों के छोटे वाहनों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर नीचे से आर ब्लॉक नीचे तक में निर्धारित है।

बड़ी गाड़ी/बसों की पर्किंग अटल पथ पर सिंगल लेन के एक फ्लैक में निर्धारित है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰