नीतीश सरकार औद्योगिक उड़ान भरने को तैयार है ………………

कभी श्रमिक पलायन के लिए पहचाना जाने वाला बिहार अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने औद्योगिकीकरण को विकास की धुरी बनाया है. छोटे उद्योगों से लेकर मेगा इंडस्ट्रियल पार्क, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक हब और सेमीकंडक्टर जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 दिसंबर 2025, 05:33 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश सरकार औद्योगिक उड़ान भरने को तैयार है ………………
Photo: UB India News Archive
कभी श्रमिक पलायन के लिए पहचाना जाने वाला बिहार अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने औद्योगिकीकरण को विकास की धुरी बनाया है. छोटे उद्योगों से लेकर मेगा इंडस्ट्रियल पार्क, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक हब और सेमीकंडक्टर जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के जरिए बिहार अब देश के निवेश मानचित्र पर मजबूती से उभरता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में बिहार सरकार ने औद्योगिक विकास को जमीन पर उतारने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य में 17 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए करीब 7700 एकड़ जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है, जिस पर लगभग 3500 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकार का अनुमान है कि इन परियोजनाओं से करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा और लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह पहल न सिर्फ उद्योगों को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती देगी.

मुजफ्फरपुर बनेगा उत्तर बिहार का इंडस्ट्रियल हब

उत्तर बिहार का मुजफ्फरपुर जिला औद्योगिक नक्शे पर तेजी से उभर रहा है. पारू प्रखंड में 700 एकड़ में बनने वाला इंडस्ट्रियल पार्क क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला है. बियाडा ने इसके लिए 297 करोड़ रुपये की लागत से जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी है. यहां धान, गेहूं, मक्का और सब्जियों की प्रचुर खेती के चलते चावल मिल, फूड पार्क और एग्रो-बेस्ड उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं. इसके अलावा मोतीपुर में 800 एकड़ में मेगा फूड पार्क विकसित किया जा रहा है, जहां 10 हजार टन क्षमता के दो वेयरहाउस बन रहे हैं. बेला औद्योगिक क्षेत्र में पहले से 427 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं और अब यहां लेदर व रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर भी विकसित किए जा रहे हैं. इसके फेज-1 और फेज-2 में 427 छोटे-बड़े औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं. इनमें खाद्य प्रसंस्करण, पेय पदार्थ, प्लास्टिक, स्टील और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट प्रमुख हैं. बेला में लेदर क्लस्टर और रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर भी विकसित किया जा रहा है.

धार्मिक नगरी बक्सर औद्योगिक पहचान की ओर

धार्मिक नगरी बक्सर अब उद्योगों की नई पहचान बनाने जा रही है. नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में पेप्सी और कोका-कोला के बॉटलिंग प्लांट 130 एकड़ में लगाए जा रहे हैं, जिन पर करीब 1658 करोड़ रुपये का निवेश होगा. इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बिहार में बढ़ते औद्योगिक माहौल का मजबूत स्तंभ बताया है. इसके साथ ही इथेनॉल उत्पादन से जुड़ी कंपनियां भी यहां निवेश की तैयारी में हैं.

गया-वैशाली में विशाल औद्योगिक प्रांगण

राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रांगण गया जिले में 1700 एकड़ में विकसित किया जा रहा है. वहीं वैशाली जिले में 1100 एकड़ में दूसरा बड़ा औद्योगिक प्रांगण तैयार होगा. इसके अलावा दरभंगा, शिवहर, रोहतास, शेखपुरा और भोजपुर जैसे जिलों में भी नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जिससे विकास का लाभ पूरे राज्य में समान रूप से पहुंचेगा.

सुधा और पेप्सी से किसानों को संबल

सुधा डेयरी बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है. दूध के साथ-साथ दुग्ध उत्पादों के विस्तार से लाखों किसानों और कारोबारियों को फायदा हो रहा है. मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादक समितियों के विस्तार पर जोर दिया है. वहीं, बेगूसराय में 550 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित पेप्सी का बॉटलिंग प्लांट आम और लीची किसानों के लिए नए अवसर लेकर आया है.

20 साल में बदली औद्योगिक तस्वीर

आंकड़े बताते हैं कि बिहार ने लंबी छलांग लगाई है. वर्ष 2005 में जहां औद्योगिक क्षेत्र 46 थे, वे 2025 में बढ़कर 94 हो गए हैं. औद्योगिक इकाइयों की संख्या 1674 से बढ़कर 3500 हो चुकी है. निर्यात 25 करोड़ से बढ़कर 17 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. MSME इकाइयां 72 हजार से बढ़कर 35 लाख हो गई हैं और GSDP में उद्योगों का योगदान 5.4 प्रतिशत से बढ़कर 21 प्रतिशत से अधिक हो गया है.
बिहार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में, निवेश और औद्योगिक विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है.

निवेश के लिए वैश्विक तैयारी

किसी भी राज्य की तेज आर्थिक तरक्की और रोजगार पैदा करने के लिए वृहद पैमाने पर औद्योगिकीकरण का होना जरूरी है. बिहार सरकार ने इस दिशा में काफी काम किया है. अब लक्ष्य है बिहार को देश के शीर्ष पांच निवेश-अनुकूल राज्यों में शामिल करना. इसके लिए देश-विदेश में निवेशक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. अगले 5 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है. Ease of Doing Business, मेगा फूड पार्क, MSME पार्क, कौशल प्रशिक्षण और टेक हब जैसी योजनाएं इसका आधार हैं.

पलायन से प्लांट तक, बिहार की नई पहचान

राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कुल 44,073 उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है. इससे लोग अपना खुद का कारोबार कर रहे हैं और बड़ी संख्या में रोजगार भी सृजित कर रहे हैं. बिहार अब केवल संभावनाओं का राज्य नहीं, बल्कि अवसरों का केंद्र बनता जा रहा है. सड़क, बिजली, कनेक्टिविटी और कानून-व्यवस्था के मजबूत ढांचे के साथ उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार है. अगर योजनाएं इसी रफ्तार से जमीन पर उतरती रहीं तो आने वाले वर्षों में बिहार पूर्वी भारत का नया औद्योगिक और निवेश हब बन सकता है.

बिहार की बदलती औद्योगिक कहानी

बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक हब बनाने के उद्देश्य से डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी एवं फिनटेक सिटी की स्थापना हेतु कार्य योजना के निर्माण तथा उसके कार्यान्वयन के सतत अनुश्रवण के लिए शीर्ष समिति का गठन किया गया है. साथ ही बिहार को एक ‘वैश्विक-Back end-Hub’ एवं ‘ग्लोबल वर्क प्लेस’ के रूप में विकसित एवं स्थापित करने हेतु कार्य योजना बनाकर उसके कार्यान्वयन के लिए सतत अनुश्रवण करने के लिए एक शीर्ष समिति का गठन किया गया है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰