भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 2 दिन के दौरे पर पटना पहुंचें , किये 6KM लंबा रोड शो ……………..

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना में वो रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद हैं। रोड शो के दौरान विजय सिन्हा नितिन नबीन के बगल में खड़े थे, तभी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 23 दिसंबर 2025, 06:24 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 2 दिन के दौरे पर पटना पहुंचें , किये 6KM लंबा रोड शो   ……………..
Photo: UB India News Archive

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना में वो रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मौजूद हैं।

रोड शो के दौरान विजय सिन्हा नितिन नबीन के बगल में खड़े थे, तभी सम्राट चौधरी ने उन्हें साइड होने को कहा और खुद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के बगल में खड़े हो गए।

नितिन नबीन पटना में 6 KM का रोड शो है। राजवंशी नगर के हनुमान मंदिर में उन्होंने पूजा की। यह रोड शो मिलर हाई स्कूल मैदान में खत्म होगा।

नितिन नबीन के स्वागत के लिए हाथी,ऊंट और घोड़े का इंतजाम किया गया है। जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल गाने पर महिलाएं डांस करती दिखीं। एयरपोर्ट इलाके में 1.5 KM ज्यादा लंबा जाम लग गया है।

संजय सरावगी बोले- ये पद नहीं जिम्मेदारी है

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, ‘नितिन नबीन को पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में बिहार भाजपा पूरी ताकत से योगदान देगी।

संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा’।

रोड शो के हाईलाइट्स

  • विजय सिन्हा को हटाकर नितिन नबीन के बगल में खड़े हुए सम्राट चौधरी।
  • नितिन नबीन के वेलकम में 50 से ज्यादा स्वागत मंच बनाए गए हैं।
  • पटना के आर ब्लॉक और आरओबी पुल पर 1KM लंबा जाम लगा है।
  • मिलर हाईस्कूल ग्राउंड में नितिन नबीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
  • रोड शो में भोजपुरी गाने और बिहार की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।
  • रोड शो में बुलडोजर से फूल बरसाए जा रहे हैं।

वीरचंद पटेल पथ पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा

वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर के नीचे और आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी के ऊपर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैंक में सभी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।

12 बजे से राजा बाजार फ्लाईओवर पर परिचालन नहीं

● दानापुर से हड़ताली मोड़ की ओर आने वाले राजा बाजार फ्लाईओवर से नहीं आ पाएंगे

● नेहरू पथ पर सगुना रोड से आने वाले वाहन दक्षिण में जगदेव पथ-डीटीओ कार्यालय-टमटम पड़ाव- फुलवारीशरीफ होते जाएंगे

● पूरब की ओर आशियाना दीघा रोड से दीघा-कुर्जी,-राजापुर पुल- अशोक राजपथ होते जाएंगे

डाकबंगला से हड़ताली मोड़ की ओर नहीं जाएंगे वाहन

● डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन उत्तर में बुद्ध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा, राजापुर पुल, अशोक राजपथ होते जाएंगे

● डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन दक्षिण में कोतवाली टी- प्वाइंट से जीपीओ आरओबी के ऊपर से आरब्लॉक आरओबी होते गर्दनीबाग आरओबी से अनीसाबाद की ओर जाएंगे

● कंकड़बाग से पटना जंक्शन की ओर पश्चिम की तरफ जाने वाले सभी वाहन जीपीओ आरओबी के ऊपर से आर ब्लॉक आरओबी, गर्दनीबाग आरओबी होते हुए अनीसाबाद की ओर जाएंगे

शेखपुरा से आयकर गोलंबर तक दोनों लेन में वाहन नहीं चलेंगे

● एयरपोर्ट से शुरू रोड शो डुमरा पुलिस चौकी से नेहरू पथ होते हुए आयकर गोलंबर की ओर जाएगा, इसीलिए डुमरा पुलिस चौकी से आयकर गोलंबर तक दोनों लेन में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा

● यातायात पुलिस ने पटना के आम लोगों से अपील की है कि शेखपुरा डुमरा पुलिस चौकी से आयकर गोलंबर तक नेहरू पथ चलने की बजाय वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰