पटना. बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है. बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू के उस दावे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आरजेडी में बड़ी टूट होने वाली है और पार्टी के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. नीरज बबलू के इस बयान पर आरजेडी और कांग्रेस दोनों ने तीखा पलटवार किया है और बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.
बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने दावा किया कि आरजेडी के अधिकतर विधायक मौजूदा हालात से असंतुष्ट हैं और वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी में अंदरखाने अस्थिरता है और आने वाले समय में इसका खुलासा हो जाएगा. नीरज बबलू ने यह भी संकेत दिया कि बीजेपी में शामिल होने को लेकर कई नेताओं से बातचीत चल रही है.
बीजेपी नेता के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक अफवाह और दबाव की राजनीति करार दिया. कांग्रेस प्रवक्ता आसीतनाथ तिवारी ने पलटवार करते हुए सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, “अगर सच में आरजेडी के विधायक बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, तो बीजेपी खुले तौर पर उनके नाम क्यों नहीं बता रही है? क्या वाकई वे लोग बीजेपी में आ रहे हैं या यह सिर्फ हवा-हवाई बातें हैं?”
विपक्ष को तोड़ने की चल रही साजिश: कांग्रेस
आसीतनाथ तिवारी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज की बीजेपी में घोटालेबाज, चोर और माफिया तत्वों का जमावड़ा हो चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है और वह लगातार विपक्षी दलों को तोड़ने की कोशिश में लगी रहती है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब बीजेपी की इन साजिशों को समझ चुकी है और ऐसे बयानों से सियासी लाभ नहीं मिलने वाला.
क्या सच में बिहार में होगा खेला?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव और आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बिहार की राजनीति में इस तरह के बयान और आरोप-प्रत्यारोप आगे भी तेज रहेंगे. बीजेपी जहां विपक्षी दलों में असंतोष का दावा कर अपनी स्थिति मजबूत दिखाना चाहती है, वहीं महागठबंधन के दल इसे जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश बता रहे हैं. फिलहाल, नीरज कुमार बबलू के बयान ने सियासी पारा जरूर चढ़ा दिया है, लेकिन जमीन पर हकीकत क्या है, यह आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा. बिहार की राजनीति में टूट की बात महज़ बयानबाज़ी है या वाकई कोई बड़ा सियासी उलटफेर होने वाला है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
क्या RJD में होने वाली है बड़ी टूट, BJP के दावों में कितना दम? कांग्रेस ने दिया यह जवाब
पटना. बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है. बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू के उस दावे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आरजेडी में बड़ी टूट होने वाली है और पार्टी के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. नीरज […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
बिहार में आरक्षण पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भिड़ंत…
चिराग बनाम मांझी: दो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण , सवाल सिर्फ कोटे का नहीं, सामाजिक न्याय की दिशा का है
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]







