प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान? कुशवाहा क्यों बोल पड़े- राहुल पर अब भरोसा नहीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर पार्टी के भीतर नई जिम्मेदारी देने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में भी उबाल ला दिया है। संकेत हैं कि साल 2026 में प्रियंका गांधी को संगठन में अहम भूमिका सौंपी जा सकती है। प्रियंका गांधी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। पटना: कांग्रेस महासचिव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 25 दिसंबर 2025, 07:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान? कुशवाहा क्यों बोल पड़े- राहुल पर अब भरोसा नहीं
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर पार्टी के भीतर नई जिम्मेदारी देने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में भी उबाल ला दिया है। संकेत हैं कि साल 2026 में प्रियंका गांधी को संगठन में अहम भूमिका सौंपी जा सकती है।
प्रियंका गांधी को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है।
पटना: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को वर्ष 2026 में पार्टी के भीतर कोई बड़ी और अहम जिम्मेदारी मिलने की सुगबुगाहट ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस नेताओं के बयान से एक ओर जहां प्रियंका को बड़ी भूमिका देने की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे राहुल गांधी की ‘विफलता’ के रूप में पेश कर रहा है। आइए जानते हैं।
प्रियंका गांधी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
प्रियंका गांधी फिलहाल बिना किसी विशिष्ट पोर्टफोलियो के महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद उनसे यूपी प्रभारी का पद वापस ले लिया गया था। सूत्रों के अनुसार, अब उन्हें किसी एक राज्य तक सीमित रखने के बजाय ‘कैंपेन कमेटी प्रमुख’ या ‘इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी’ जैसा कोई नया और प्रभावशाली पद दिया जा सकता है।
इस बीच, प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और यूपी से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयानों ने नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को हवा दे दी है। जहां मसूद ने उन्हें पीएम पद का दावेदार बताया, वहीं वाड्रा ने कहा कि जनता की ओर से प्रियंका को बड़ी भूमिका में देखने की मांग लगातार बढ़ रही है। रॉबर्ट वाड्रा के बयान को राजनीतिक जानकार कांग्रेस अध्यक्ष पद की ओर इशारे के रूप में देख रहे हैं।
राहुल के नेतृत्व पर कांग्रेस को यकीन नहीं: उपेंद्र कुशवाहा
वाड्रा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर कड़े सवाल उठाए हैं। कुशवाहा ने कहा, ‘रॉबर्ट वाड्रा जिस तरह प्रियंका गांधी को आगे लाने की बात कह रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि अब खुद कांग्रेस को ही राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं रहा।’
कुशवाहा ने आगे तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका हों या राहुल, कांग्रेस का कोई भी नेता अभी वर्षों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और आगे भी यही स्थिति बनी रहेगी।
विदेश में राहुल के बयान पर क्या बोले कुशवाहा?
राहुल गांधी के बर्लिन में भारतीय संस्थानों की आलोचना किए जाने पर भी उपेंद्र कुशवाहा ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को यह बात कब समझ आएगी कि देश की बात देश में ही की जानी चाहिए। विदेश में जाकर अपने ही सिस्टम की आलोचना करना आपत्तिजनक है।’ कुशवाहा ने कहा कि जनता ने पहले भी उनकी ऐसी बातों का जवाब दिया है और आगे भी उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰