क्या नीतीश कुमार ने यह तो साबित कर दिया कि बिहार के सिकंदर वही हैं !

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार लोकसभा में टिप्पणी की थी कि नीतीश कुमार के पेट में दांत है। किसी को पता भी नहीं चलेगा और वे काट लेंगे। बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बीजेपी और जदयू के बीच रिश्ते की कुछ इसी तरह की तस्वीर बनती दिख रही है। कहने को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025, 06:56 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या नीतीश कुमार ने यह तो साबित कर दिया कि बिहार के सिकंदर वही हैं !
Photo: UB India News Archive

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार लोकसभा में टिप्पणी की थी कि नीतीश कुमार के पेट में दांत है। किसी को पता भी नहीं चलेगा और वे काट लेंगे। बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बीजेपी और जदयू के बीच रिश्ते की कुछ इसी तरह की तस्वीर बनती दिख रही है। कहने को बीजेपी भले विभाग को लेकर अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही है पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह तो साबित कर दिया कि बिहार के सिकंदर वही हैं। आइए जानते है कि उन्होंने कैसे और कब-कब बीजेपी को पटखनी दी है।

3 नए विभाग का गठन कर चौंकाया

विभागों की आपाधापी में नीतीश कुमार ने एक नया खेल रच कर बीजेपी को पटखनी दे डाली। आननफानन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 नए विभाग का गठन कर डाला। इसके बाद बाजी यह चली कि इन 3 विभागों में सिविल विमानन विभाग तो अपने पास रखा। साथ ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी दी। केवल एक विभाग बीजेपी के हवाले की और वह भी रोजगार व कौशल। इस विभाग को संजय सिंह टाइगर के हवाले तो किया पर महत्वपूर्ण विभाग आपने पास रख कर यह बता डाला कि यहां के हम सिकंदर हैं।

जनता से जुड़े विभाग

मुख्यमंत्री ने एक खेला यह भी कर डाला कि जो विभाग जनता से सीधे जुड़ा हो, वह इसलिए भी बीजेपी को दे दिया की जनता किसी असफलता पर भगवा पार्टी को ही टारगेट कर ले। वह चाहे राजस्व और भूमि विभाग हो या गृह विभाग या फिर स्वास्थ विभाग भी। कानून व्यवस्था बिगड़ी तो बीजेपी के हाथ से जंगल राज का मुद्दा छूटेगा। हाल के दिनों में सबसे ज्यादा जनता का टारगेट राजस्व एवं भूमि विभाग बना। विभाग द्वारा कल्याण शिविर में जनता की लगातार आ रही शिकायतों से पदाधिकारी और मंत्री को दो-चार होना पड़ रहा है। स्वास्थ विभाग को लेकर भी आए दिन हॉस्पिटल की अव्यवस्था की तस्वीर भी बीजेपी के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

गृह विभाग भी बना गले की फांस
कहने को भले बीजेपी यह कहकर अपनी पीठ थपथपा रही है कि 20 साल बाद गृह विभाग हासिल किया। पर सच्चाई कुछ और है। प्रशासन के सूत्रों की मानें तो गृह विभाग लेकर बीजेपी बुरी तरह फंस गई है। अपराध बढ़ेंगे तो लोग बीजेपी के गले पड़ेंगे। और सफलता मिली तो नीतीश नीत सरकार के पाले में जाएगी। राजनीतिक गलियारों की मानें तो गृह विभाग देकर नीतीश कुमार ने आपने पाले में सम्मान्य प्रशासन रखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन अपने पास रखकर हर ताले की चाबी अपने पास रखी है।

कहने को भाजपाई के हाथ वो तीर आ गया है कि उससे कहीं भी निशाना साध लेंगे। पर ऐसा तभी होता जब गृह के साथ सामान्य प्रशासन भी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ले पाते। लेकिन ऐसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होने नहीं दिया। सामान्य प्रशासन के नाम पर आईएएस को अपने साथ लेकर खुद को मजबूत भी किया है। सामान्य प्रशासन रख कर आईएएस की पोस्टिंग,प्रोन्नति और विभागों में नौकरी का सृजन के साथ ट्रांसफर-पोस्टिंग सबको अपने पास रखा है।

सचिव के जरिए कमांड
एक तरह से कहें तो जो विभाग बीजेपी के पास भी है उस पर अपरोक्ष रूप से पकड़ नीतीश कुमार सचिव के जरिए बनाते रहें हैं। याद कीजिए बीजेपी के मंत्री ही कहते थे कि सचिव के माध्यम से नीतीश विभाग को कंट्रोल करते हैं। यह नीतीश कुमार के शासन करने का अपना स्टाइल है।

लालू यादव को भी दिया झटका
बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें नीतीश कुमार नीत जदयू और बीजेपी ने भारी बहुमत हासिल किया। चुनाव में राजद को करारी शिकस्त मिली और पार्टी 75 से घटकर 25 सीटों तक सिमट गई, जो बड़ा झटका था। साथ ही लालू यादव को पटना के 10 सकुर्लर रोड वाला सरकारी आवास भी खाली करना पड़ेगा, जहां वे लगभग 20 साल से रह रहे थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰