लालू- राबड़ी आवास में ‘खजाना और तहखाना’!

बिहार की राजनीति में विपक्ष की कार्यशैली पर सरकार को सीसीटीवी लगाने की जरूरत नहीं है। इसकी कमी जेडीयू के नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार कर देते हैं। जेडीयू नेता नीरज कुमार की विपक्षी नेताओं की एक गतिविधियों पर पैनी नजर रहती है। साथ ही वो गाहे- बगाहे प्रशासन को भी अलर्ट करते रहते हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 27 दिसंबर 2025, 10:14 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू- राबड़ी आवास में ‘खजाना और तहखाना’!
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में विपक्ष की कार्यशैली पर सरकार को सीसीटीवी लगाने की जरूरत नहीं है। इसकी कमी जेडीयू के नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार कर देते हैं। जेडीयू नेता नीरज कुमार की विपक्षी नेताओं की एक गतिविधियों पर पैनी नजर रहती है। साथ ही वो गाहे- बगाहे प्रशासन को भी अलर्ट करते रहते हैं। कुल मिलाकर विपक्ष की कार्यशैली पर निगाहेबानी के लिए नीरज कुमार को लोग तीसरी आंख भी कहते हैं। एक बार फिर उन्होंने लालू- राबड़ी आवास के रात के अंधेर में खाली करने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि प्रतिपक्ष की नेता माननीय राबड़ी देवी, जिनका पूरा परिवार अनुपस्थित है। दस सर्कुलर रोड से रात में किसकी आज्ञा से, किसने अनुमति प्रदान किया? वहां से पेड़ पौधे ले जाने का मीडिया फुटेज आया है।

नीरज कुमार के सवाल?

उन्होंने आगे कहा कि सवाल ये उठता है कि ये पेड़ पौधा किसका? क्या ये लालू परिवार की निजी जागीर है? या उद्यान विभाग से ये गमला उपलब्ध कराया गया है? साथ ही साथ हमको आशंका है कि जब घर का अभिभावक यहां नहीं है। इसकी आज्ञा किसने दी ये पता नहीं चल पा रहा है? तो उस घर के अंदर तो तहखाना भी हो सकता है! वहां पर जमीन का डीड, सोना चांदी, रुपया! सब तो कर्म, एक भी दुनिया का बचा है नहीं! निश्चित रूप से हमारी आशंका है, इसलिए सरकार सचेत रहे। वहां तहखाना पर, संभवतः बना हुआ होगा। वहां मौजूद सरकारी सामान, ये परिवार निजी इस्तेमाल के लिए लेकर वहां से निकल नहीं जाए? इस पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

विभाग को किया अलर्ट

नीरज कुमार ने विभागीय पदाधिकारियों को इशारों में अलर्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि बैगर अनुमति के और सक्षम विभाग को ये अधिकार प्राप्त है कि आप उस संबंध में। पूरी सूची को अद्यतन रखिए। कौन- कौन सरकारी संसाधन वहां इस्तेमाल किया गया है। नहीं तो हमारी आशंका है। तहखाना भी हो सकता है। साथ ही साथ वहां पंखा है। रेगुलेटर है। टायलेट है, उसका टोटी है। साथ ही साथ पाइप है। ऐसा नहीं हो कि सब उखाड़ कर लोग लेकर चले जाएं। बाद में माथा मत पीटिए। कानून के अनुसार सक्षम कार्रवाई होना चाहिए। आम और खास के लिए अलग- अलग नहीं।

10 सर्कुलर रोड मामला

ध्यान रहे कि राबड़ी देवी के आवास को खाली करने के दौरान एक सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वाहन में आवास के भीतर से पेड़ सहित गमला बाहर जा रहा है। इस पर टिप्पणी करते हुए एक दिन पहले नीरज कुमार ने एक्स पर लिखा था कि सरकारी बंगला खाली करना कोई राजनीति नहीं, कानून है। @RabriDeviRJD जी आपके नाम 39 No. सेंट्रल पूल मकान आवंटित है, फिर भी 10 No. खाली न करना सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग है। राबड़ी जी आपको संपत्तियों की कमी नहीं—कौटिल्य नगर या महुआ बाग में रहिए,लेकिन सरकारी बंगले पर कब्ज़ा छोड़िए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰