सीएम बने थे तो बयान ले डूबे कही अब ……………..

जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि कहीं वो अपनी केंद्रीय मंत्री वाली कुर्सी न गंवा दें। ठीक इसी तरह से नीतीश कुमार ने बड़े अरमानों से 2014 में जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। अपने कई करीबी नेताओं को दरकिनार कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 27 दिसंबर 2025, 10:20 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सीएम बने थे तो बयान ले डूबे कही अब ……………..
Photo: UB India News Archive

जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि कहीं वो अपनी केंद्रीय मंत्री वाली कुर्सी न गंवा दें। ठीक इसी तरह से नीतीश कुमार ने बड़े अरमानों से 2014 में जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। अपने कई करीबी नेताओं को दरकिनार कर उनका चयन किया था। लेकिन जीतन राम मांझी, नीतीश कुमार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। बड़बोलापन उनकी कुर्सी को खा गया। जीतन राम मांझी ने एक के बाद एक ऐसे विवादास्पद बयान दिये कि नीतीश कुमार के लिए बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया।

पारी बड़ी हो सकती थी लेकिन सिर्फ 9 महीने रही कुर्सी

जब नीतीश को लगा कि मांझी के बयानों से उनका चुनावी समीकरण बिगड़ रहा है तो उन्होंने सीधे हस्तक्षेप कर दिया। जीतन राम मांझी को बेहद अप्रिय स्थिति में मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। वे सिर्फ 9 महीने ही सीएम पद पर रहे। अगर जीतन राम मांझी ने अपनी जुबान को संभाल कर रखा होता तो वे शायद लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रह सकते थे। उन्हें एक बहुत बड़ा मौका मिला था जिसे उन्होंने केवल बयानों के कारण गंवा दिया।

नैतिक आधार पर 17 मई 2014 को इस्तीफा

नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेकर 17 मई 2014 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था, हम मुद्दों के आधार पर जनता के बीच समर्थन मांगने गये लेकिन अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। हम जनादेश का सम्मान करते हैं। अब हमने तो गुडबाय कह दिया है, जिसको जो करना है करे। वैकल्पिक सरकार बनाने का रास्ता खुला है। आगे की प्रक्रिया राज्यपाल देखेंगे।

6 नेता थे सीएम पद की रेस में

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद दो दिनों तक यह साफ नहीं हो पा रहा था वे किसे मुख्यमंत्री नामित करेंगे। कई नाम चर्चा में थे। राजपूत नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, भूमिहार नेता विजय कुमार चौधरी, यादव नेता बिजेन्द्र प्रसाद यादव और नरेन्द्र नारायण यादव। यहां तक कि अंत में शरद यादव का नाम भी रेस में आ गया था। लेकिन नीतीश कुमार ने इनकी बजाय जीतन राम मांझी को चुन कर सबको चौंका दिया। जीतन राम मांझी कुछ दिनों पहले ही लोकसभा का चुनाव हार चुके थे। इसके बाद उन्हें सीएम बनाया।

बयानों से जब नीतीश हुए असहज

कहा जाता है कि जीतन राम मांझी शुरू में नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही काम कर रहे थे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह जताने लगे कि वे कठपुतली नहीं बल्कि वास्तविक मुख्यमंत्री हैं। वे नीतीश कुमार की परवाह किये बिना स्वतंत्र रूप से फैसले लेने लगे। एक के बाद एक विवादास्पद बयान देने लगे। उनके बयानों से सवर्ण नाराज हो गये। नीतीश कुमार की मुख्य नीतियां ध्वस्त होने लगीं। इससे नीतीश कुमार असहज हो गये। जीतन राम मांझी के उन बयानों पर एक नजर डालते हैं जिसकी वजह से उनकी सीएम की कुर्सी गयी।

12 फरवरी 2015- कमीशन खाने वाला कबूलनामा

पटना के गांधी मैदान में शिक्षकों की सभा थी। इस दौरान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था, पुल बनाने से ज्यादा पैसा पिलर्स बनाने में लगा। इंजीनियरों ने प्रोजेक्ट की लागत को ज्यादा आंका। इंजीनियरों ने प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपये लगाये और कुछ पैसा मुझे और कॉन्ट्रैक्टरों को भी दिया। मुझे भी कमीशन मिल। एक मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से कमीशन खाने की बात स्वीकार कर सनसनी मचा दी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति वाले नीतीश कुमार इस विवादास्पद बयान से नाराज हो गये।

13 अगस्त 2014- घूस देकर बिजली बिल कम कराया

पटना में नवनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारियों के प्रशिक्षण से संबंधित एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था, मेरे घर पर 25 हजार रुपये का बिजली बिल आया था जिसको 5 हजार रुपये घूस देकर निबटा दिया। यानी उन्होंने 25 हजार का बिल 5 हजार की रिश्वत में सलटा दिया। मुख्यमंत्री पद पर रहते कोई विरले नेता ही रिश्वत देने की बात खुलेआम स्वीकार कर सकता है।

29 अगस्त 2014- दलित वोट की ताकत के लिए अंतरजातीय विवाह करें

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पटना के एक कल्याण छात्रावास में दलित छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने कहा, सिड्यूल्ड कास्ट में इंटर कास्ट मैरेज को प्रमोट करना चाहिए। अगर आप वोट की ताकत बनना चाहते हैं तो अंतरजातीय विवाह करना चाहिए। हमें बड़ी ताकत बनने के लिए अपनी आबादी 16 फीसदी से बढ़ाकर 22 फीसदी करनी चाहिए। जिस दिन 22 परसेंट हो गये, सरकार भी बनेगी।

31 अगस्त 2014- मैं भी चूहा खाता था

2014 के अगस्त में बिहार में भयंकर बाढ़ आयी हुई थी। इस दौरान एक खबर छपी थी कि बाढ़ पीड़ित चूहा खा कर जिंदा रहने पर मजबूर हैं। इस खबर पर मुख्यमंत्री रहते जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी थी, चूहा खाना कोई खराब बात नहीं। मैं भी चूहा खाता था। इसमें कुछ भी अजीब नहीं। आज भी चूहा मिल जाए तो मुझे परहेज नहीं। मांझी के इस बयान पर खूब हंगामा हुआ था।

3 सितम्बर 2014- छोटी-मोटी कालाबाजारी माफ है

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में कहा, आप काला बाजारी करते हैं तो अपने पेट के लिए, अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए। मुझे नहीं लगता कि आपके बच्चे विदेश में पढ़ते होंगे। बहुत भी करते होंगे तो आपके बच्चे किसी छोटे शहर में या पटना मं पढ़ते होंगे। अगर इनकी पढ़ाई के लिए कालाबाजारी करते होंगे तो मैं आपको धन्यवाद देता हूं। अगर छोटी-मोटी गलतियां होगी तो मैं बिहार का मुख्यमंत्री होने के नाते आपको माफ कर दूंगा।

17 अक्टूबर 2014- कोताही करने वाले डॉक्टरों का हाथ काट लेंगे

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मोतिहारी में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों के संदर्भ में कहा, अगर पीएमसीएच के डॉक्टरों ने गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ किया तो उनका हाथ काट लेंगे। गरीबों की मदद के लिए वे किसी सीमा तक जा सकते हैं।

12 नवंबर 2014- अगड़ी जाति विदेश से आयी

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बेतिया में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण में कहा, अगड़ी जाति के लोग आर्यों की संतान हैं जो विदेशों से आये हैं। इस देश के मूल निवासी दलित और आदिवासी ही हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰