नीतीश कुमार से सियासी मोलभाव आसान नहीं………………..

भारतीय जनता पार्टी भले इस बात को ले कर अपनी पीठ थपथपा रही है कि 20 साल के संघर्ष के बाद ही पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गृह विभाग हासिल कर ली। पर जल्दबाजी में एक चूक हो गई कि गृह के साथ सामान्य प्रशासन भी अगर बीजेपी ले लेती तो इन दोनों विभाग के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 27 दिसंबर 2025, 10:22 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार से सियासी मोलभाव आसान नहीं………………..
Photo: UB India News Archive

भारतीय जनता पार्टी भले इस बात को ले कर अपनी पीठ थपथपा रही है कि 20 साल के संघर्ष के बाद ही पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गृह विभाग हासिल कर ली। पर जल्दबाजी में एक चूक हो गई कि गृह के साथ सामान्य प्रशासन भी अगर बीजेपी ले लेती तो इन दोनों विभाग के मंत्री होने पर सम्राट चौधरी और भी शक्तिशाली हो कर निखर सकते थे। यह सच है कि सीएम नीतीश कुमार के कद से वो बड़े तो नहीं होते। लेकिन इतना जरूर होता कि गृह विभाग के द्वारा किए गए हर फैसले पर सामान्य प्रशासन की नकेल का भय नहीं होता। गृह के साथ सामान्य प्रशासन भी बीजेपी के पास होता तो यह एक और एक ग्यारह की तरह दिखता। पर फिलहाल सामान्य प्रशासन के बिना गृह मंत्री सम्राट चौधरी की निर्भरता सीएम के प्रति कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। गृह विभाग लेने के बाद भी बीजेपी अपने को कहां पिछड़ती पा रही है,

यह नीतीश का होमियोपैथिक इलाज है !
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को सामान्य प्रशासन विभाग न देकर नियंत्रण की चाबी अपने पास रख ली है। सचिव से हर विभाग को अपने नियंत्रण में रखने की रणनीति सीएम नीतीश कुमार की चाणक्य नीति का एक उदाहरण है। बीजेपी या साथी दल के मंत्री यहां तक कि जदयू के भी मंत्री अगर ज्यादा ‘फड़फड़ाने’ लगें तो सीएम नीतीश कुमार सबका होमियोपैथिक इलाज करते रहे हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की वैल्यू समझिए
अब गृह विभाग को ही लें तो नीतीश कुमार सीधे सीधे गृह विभाग में हस्तक्षेप करने की स्थिति में नहीं होंगे। पर जब गृह मंत्री और गृह सचिव में गृह विभाग या कानून व्यवस्था से जुड़े किसी मसले पर विवाद होगा तो ये कहां जायेगा? बेशक यह मुख्यमंत्री के पास ही आएगा। ऐसे में सामान्य प्रशासन विभाग का प्रमुख होने के नाते वो सीधे मुख्य सचिव यानी उस अफसर को बुला लेंगे, जिसे सूबे के सभी IAS एक तरह से रिपोर्ट करते हैं।

सामान्य प्रशासन और अधिकारियों की नकेल
सामान्य प्रशासन अपने पास रख कर नीतीश कुमार ने आईएएस लॉबी को साध लिया। ऐसे में गृह या अन्य विभाग के काम के प्रति भी मुख्यमंत्री के पास कुछ शिकायत होती है और वो इस शिकायत से जब संतुष्ट हो जाते हैं तो नियंत्रण का एक सूत्र वाक्य होता है ‘सचिव महोदय आप रिपोर्ट करेंगे।’ न जाने कितनी ऐसी घटनाएं हैं जब नीतीश सचिव के माध्यम से विभाग के स्थानांतरण की फाइल पर नजर रखते और काफी गड़बड़ी होने पर फाइल ही मंगा लेते। इसलिए गृह मंत्री रहते डीएसपी या दरोगा आदि का ट्रांसफर गृह मंत्री कर सकते हैं पर अगर कोई विवाद आया या फिर कोई इंटेंशन की बात उठी तो पूरे ट्रांसफर पर ही सीएम रोक लगा सकते हैं, क्योंकि सामान्य प्रशासन विभाग के साथ ये अधिकार स्वतः जुड़ जाता है। कुल मिलाकर सम्राट चौधरी इस दफे भी सम्राट न बन पाए। किंग नीतीश ही रहे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰