बिहार राजस्व संघ ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ CM नीतीश को लिखी चिट्ठी

बिहार राज्य राजस्व संघ ने डिप्टी CM सह राजस्व भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है. संघ ने मंत्री पर जिलों में हो रहे जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपमानित करने का आरोप लगाया है. पदाधिकारियों ने सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी दी है. वहीं विजय सिन्हा ने आरोपों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 दिसंबर 2025, 09:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार राजस्व संघ ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ CM नीतीश को लिखी चिट्ठी
Photo: UB India News Archive

बिहार राज्य राजस्व संघ ने डिप्टी CM सह राजस्व भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है. संघ ने मंत्री पर जिलों में हो रहे जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अपमानित करने का आरोप लगाया है. पदाधिकारियों ने सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी दी है. वहीं विजय सिन्हा ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि किसी को भी अपमानित नहीं किया जा रहा है.

बिहार राज्य राजस्व संघ की ओर से सीएम को लिखा पत्र में कहा गया, ”खड़े-खड़े सस्पेंड कर दूंगा, जनता के सामने जवाब दो, अब पब्लिक का काम लटकाया तो ठीक नहीं होगा, DM, SP सुन रहे हो ना इस तरह की भाषा नहीं चलेगी.”

पदाधिकारियों ने सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी दी

संघ का कहना है कि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं. पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के कार्यक्रम से सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी दी है. संघ ने सीएम से हस्तक्षेप करने और वार्ता के लिए समय देने की मांग की है.

अराजकता का माहौल हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे- विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने कहा, ”कौन कहां नाराजगी व्यक्त कर रहा है. मुझे नहीं पता. मेरे पास कोई पत्र नहीं आया है और न किसी ने संपर्क किया. अराजकता का माहौल हम कभी बर्दाश्त नहीं किये हैं और ना कभी किसी के दबाव में आए हैं. सेवा का अवसर मिला है. हम अपना काम कर रहे हैं. जितना दिन विजय सिन्हा विभाग में है, जनता के लिए वो काम करेंगे.”

किसी को अपमानित नहीं किया जाता- विजय सिन्हा

बिहार के डिप्टी सीएम ने आगे कहा, ”जो सही रूप से काम करता है, उन्हें लाभ मिलता है. न्यायालय पर जमीनी विवाद का बोझ है. हम सबकी जिम्मेवारी है कि उसको कम करें. फर्जी दस्तावेज लगाकर 420 का खेल खेला जा रहा है. उनका पूरा संज्ञान लिया जाएगा. किसी को गाली नहीं दिया जाता और न ही किसी को अपमानित किया जाता है.”

विभागों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए सरकार- आरजेडी

उधर, आरजेडी ने बिहार सरकार को इस मुद्दे पर घेरा है. राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, ”सार्वजनिक मंचों से पदाधिकारियों को अपमानित करने के बजाय विभाग में जो भ्रष्टाचार है उस पर लगाम लगाइये.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰