बेटे के बाद बहू की पॉलिटिक्स में एंट्री कराएंगे कुशवाहा…………….

उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी​​​​ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायकों ने बागी तेवर अपना रखा है। इस बीच खबर है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी बहू को माधव आनंद के विधायक बनने से खाली हुई जगह पर एडजस्ट करना चाहते हैं। वो अपनी बहू साक्षी मिश्रा को राज्य नागरिक परिषद को उपाध्यक्ष बनाने की जुगत में है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 दिसंबर 2025, 09:16 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बेटे के बाद बहू की पॉलिटिक्स में एंट्री कराएंगे कुशवाहा…………….
Photo: UB India News Archive

उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी​​​​ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायकों ने बागी तेवर अपना रखा है। इस बीच खबर है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी बहू को माधव आनंद के विधायक बनने से खाली हुई जगह पर एडजस्ट करना चाहते हैं। वो अपनी बहू साक्षी मिश्रा को राज्य नागरिक परिषद को उपाध्यक्ष बनाने की जुगत में है। उन्होंने इसकी तैयारी कर ली है और बहू साक्षी मिश्रा नाम का प्रस्ताव भी भेज दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य नागरिक परिषद का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली इस परिषद में दो उपाध्यक्ष बनाए गए थे। इस पर्षद में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद को उपाध्यक्ष बनाया गया था।

माधव आनंद विधायक बन गए हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा ने माधव आनंद को मधुबनी से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में इनकी जीत हो गई। ऐसी स्थिति में नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया है।

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बागी विधायक की माने तो कुशवाहा ने अपनी बहू साक्षी मिश्रा के नाम का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी को भेज भी दिया है।

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक ने पत्नी साक्षी मिश्रा (35) से लव मैरिज की है। साक्षी ब्राह्मण परिवार से हैं और दीपक कुशवाहा समाज से आते हैं। शादी के बाद साक्षी अपना नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा लिखती हैं।

अब जानिए कौन हैं साक्षी मिश्रा

यूपी के रिटायर्ड IAS एसएन मिश्रा की बेटी साक्षी सोशल वर्कर हैं। साक्षी दो बहने और एक भाई हैं। उनकी मां का देहांत हो चुका है। अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके दोस्तों के मुताबिक, सरल और मृदु भाषी दीपक प्रकाश की सादगी से प्रभावित होकर साक्षी ने उनको लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला लिया था। शादी के बाद से साक्षी अपने ससुराल पटना में रहती हैं। साथ ही सोशल वर्क पर फोकस करती हैं।

पार्टी के विधायक नाराज हैं

RLM विधायक रामेश्वर महतो ने कहा है कि पार्टी के 3 विधायक नाराज हैं। बेटे को मंत्री बनाना से हम लोग नाराज हैं। ये फैसला पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में नहीं था। ये आत्मघाती फैसला है।

कुशवाहा की पार्टी में बगावत की वजह समझिए

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव बाद आखिरी समय में मास्टर स्ट्रोक चला था। उन्होंने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ दिला दी। जबकि दीपक प्रकाश किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे।

उपेंद्र कुशवाहा पहले से राज्यसभा के सांसद हैं। राजनीति से दूर रहने वाली पत्नी को इस बार सासाराम से विधायक बनवा दिया। यही कारण है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।

बगावत रोकने के लिए पार्टी की हर इकाई को भंग किया था

इससे पहले पार्टी के भीतर लगातार बढ़ रहे बगावत को काबू करने के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने 30 नवंबर को रालोमो की प्रदेश इकाई, सभी जिला इकाइयों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया था।

कोर कमेटी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था। पार्टी को चलाने के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन भी किया गया है।

बेटे को मंत्री बनाकर कुशवाहा ने चला MLC सीट वाला दांव

कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट दीपक प्रकाश फिलहाल किसी सदन (विधानसभा/विधान परिषद) के सदस्य नहीं हैं। अब मंत्री बने हैं तो उन्हें 6 महीने के अंदर किसी सदन का सदस्य बनना होगा, वरना मंत्री पद छोड़ना होगा।

सीनियर जर्नलिस्ट कुमार प्रबोध बताते हैं कि, ‘सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय विधायक बन गए हैं। पहले वह विधान परिषद के सदस्य थे। अब भाजपा कोटे से उनकी सीट खाली होगी। NDA की 243 में से 202 सीटों पर जीत से कुशवाहा को डर होगा कि कहीं भाजपा MLC पद से मुकर ना जाए। इसलिए उन्होंने बेटे को मंत्री बनाकर दांव चल दिया।’

5 पॉइंट में समझिए कुशवाहा BJP के लिए क्यों जरूरी

  • उपेंद्र कुशवाहा कोइरी समाज से आते हैं। बिहार में कोइरी समाज की आबादी 4.2% है। इनका मगध, शाहाबाद, सीवान, भागलपुर-बांका, पूर्णिया और बेतिया-मोतिहारी इलाके की 40 से 45 सीटों पर प्रभाव है।
  • 2025 में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 सीटों पर चुनाव लड़ी, 4 सीटें जीती। उनके NDA में आने से भाजपा-JDU को फायदा हुआ है।
  • 2020 में जिस मगध की 47 में से सिर्फ 18 सीटें NDA को मिली थी। 2025 में आंकड़ा 40 सीट तक पहुंच गया। मतलब 22 ज्यादा।
  • 2020 में शाहाबाद में सिर्फ 2 सीट जीतने वाला NDA 2025 में 19 सीट पर पहुंच गया है। मतलब 17 ज्यादा।
  • कुशवाहा का असर सीवान और समस्तीपुर जिले की सीटों पर भी दिख रहा है। सीवान में 8 में से 7 सीटें और समस्तीपुर की 10 में से 7 सीटों पर NDA को जीत मिली। 2020 में दोनों जिलों में गठबंधन को 7 सीटें मिली थीं।

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰