बिहार में ‘नई धार’ के साथ उतरेगा जनसुराज !

बिहार चुनाव में जनसुराज की हार के साथ प्रशांत किशोर को झटका जरूर लगा है, पर उनके राजनीतिक चिंतन को विराम नहीं मिला है। बिहार की भूमि से राजनीति का शीर्ष पाना आज भी टारगेट बना हुआ है। यह प्रशांत किशोर ने तमाम सांगठनिक ढांचा को भंग कर बता दिया है। सामने कोई चुनाव नहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 दिसंबर 2025, 09:19 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में ‘नई धार’ के साथ उतरेगा जनसुराज !
Photo: UB India News Archive

बिहार चुनाव में जनसुराज की हार के साथ प्रशांत किशोर को झटका जरूर लगा है, पर उनके राजनीतिक चिंतन को विराम नहीं मिला है। बिहार की भूमि से राजनीति का शीर्ष पाना आज भी टारगेट बना हुआ है। यह प्रशांत किशोर ने तमाम सांगठनिक ढांचा को भंग कर बता दिया है। सामने कोई चुनाव नहीं है । इसलिए इस खास समय हड़बड़ी वाला संगठन खड़ा नहीं होगा, बल्कि नए कलेवर में समर्पित और विश्वसनीय कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी की जाएगी। नए साल और नए तेवर की तलाश में प्रशांत किशोर के पास करने को क्या है? आइए समझते हैं…

मजबूत विपक्ष बनने की चुनौती
एनडीए की बंपर जीत के बाद बिहार में विपक्ष काफी कमजोर फोर्स बन गया है। राजद के ‘युवराज’ तेजस्वी यादव विधायकों की संख्या बल के कम होने से काफी हताश भी है। वाम दल, कांग्रेस सभी की ताकत सदन में कम हुई है। ऐसे में इन सभी पार्टियां के नेताओं का मनोबल गिरा हुआ है। विरोध की क्षमता में भी जबरदस्त निराशा के भाव दिख रहे हैं।

ऐसे में जनसुराज खुद को जनता के दिलों में समाना चाहता है, तो पंचायत से प्रखंड तक की सड़कों पर जनता के मसले को उठाना होगा। प्रखंड में आय, आवासीय, जन्म मृत्यु, दाखिल खारिज जैसी अनेकों समस्या है, जिसे अपने प्रतिनिधि के जरिए अधिकारी से तालमेल कर निदान करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। सदन में कोई प्रतिनिधि तो है नहीं। इसलिए जनसुराज को जमीनी स्तर पर मजबूत हो कर नए सिरे से पार्टी को खड़े करना होगा और सड़क पर मुख्य विपक्ष की भूमिका में आना होगा।

नया वर्ष नया संगठन के नाम
पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर देना ही इस बात की और इशारा करती है कि प्रशांत किशोर आनन तैयार संगठन के बरक्स देर से ही सही पर मजबूत संगठन पर फोकस करेंगे। प्रशांत किशोर ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर इसके संकेत भी दे चुके हैं। पर्यवेक्षक को इस जिम्मेदारी से लैस किया गया है कि समर्पित और विश्वसनीय कार्यकर्ता को जोड़ा जाए। ऐसा कर उस शिकायत को दूर करने की कोशिश होगी कि चुनाव में कार्यकर्ता का फोर्स नहीं दिखा। जनसुराज का विधानसभा चुनाव उम्मीदवार की ताकत और प्रशांत किशोर के नाम पर मिले वोट का संग्रह हो गया।

नया टारगेट नया चुनाव
जनसुराज का अब टारगेट एमएलसी चुनाव हो सकता है। पटना स्नातक सीट से जदयू एमएलसी नीरज कुमार की सीट, दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक सीट से वंशीधर ब्रजवासी, और कोसी स्नातक सीट से एन.के. यादव की सीट रिक्त हो रही है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में, पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक सीट से कांग्रेस नेता मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक सीट से संजय सिंह और सारण शिक्षक सीट से अफाक अहमद की सीट खाली होगी। संभव है स्नातक और शिक्षक कोटे से होने वाले चुनाव में जनसुराज अपनी किस्मत आजमाए। 30 दिसंबर 2025 तक मतदाता अंतिम सूची तैयार कर ली जाएगी। चुनाव वर्ष 2026 में होने हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰