बिहार पुलिस का नया हेल्पलाइन नंबर जारी

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और अपराधियों में खौफ कैसे भरे और आम लोगों को कैसे राहत मिले, इसे लेकर सरकार लगातार कोशिश कर रही है. इसी बीच बिहार के डीजीपी ने एक बड़ी पहल करते हुए लोगों से अपील की है जो बिहार में अपराध को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 3 जनवरी 2026, 11:04 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार पुलिस का नया हेल्पलाइन नंबर जारी
Photo: UB India News Archive
बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और अपराधियों में खौफ कैसे भरे और आम लोगों को कैसे राहत मिले, इसे लेकर सरकार लगातार कोशिश कर रही है. इसी बीच बिहार के डीजीपी ने एक बड़ी पहल करते हुए लोगों से अपील की है जो बिहार में अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. दरअसल, बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सहायता और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. पुलिस मुख्यालय की ओर से डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव या किसी तरह की सहायता लेने के लिए सीधे फोन कर सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर नोट कीजिए

बिहार पुलिस की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, यह मोबाइल नंबर 9031829339 और 9031829340 हैं. इस हेल्पलाइन के जरिए कानून-व्यवस्था, पुलिस से जुड़ी शिकायतें, स्थानीय स्तर पर हो रही अनदेखी या किसी तरह की परेशानी को सीधे नियंत्रण कक्ष के संज्ञान में लाया जा सकता है. ये हेल्पलाइन तत्काल प्रभाव से शुरू हो गए हैं.
बिहार पुलिस, डीजीपी और सम्राट चौधरी ने अपराध रोकने के लिए नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया, जिससे शिकायतें तुरंत दर्ज होंगी. गृह मंत्री सम्राट चौधरी पहले ही अपराधियों को स्पष्ट संदेश दे चुके हैं कि या तो अपराध छोड़ें या फिर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

उद्देश्य और पुलिस की अपील

इस विशेष हेल्पलाइन का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों को बिना किसी देरी के संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनका समय रहते निपटारा करना है. इससे न सिर्फ पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होगा, बल्कि पुलिसिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी. बिहार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस हेल्पलाइन का उपयोग सिर्फ वास्तविक और गंभीर मामलों में ही करें. किसी तरह की गलत या भ्रामक सूचना देने से बचें. पुलिस का मानना है कि यह पहल राज्य में जन-सुरक्षा और विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी.

गृह मंत्री का स्पष्ट संदेश

जाहिर है बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है कि या तो बिहार छोड़ दें या फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें, जिसका असर भी बिहार में दिखना शुरू हो गया है और कई अपराधियों का एनकाउंटर भी शुरू हो गया है, जिसने अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर दिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰