80 वर्षीय बिजेंद्र प्रसाद पर पांच विभागों की बड़ी जिम्मेदारी ……………………..

बिजेन्द्र प्रसाद यादव को नीतीश कैबिनेट का बेस्ट परफॉर्मर मिनिस्टर माना जाता है। कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि 80 साल के एक बुजुर्ग नेता को क्यों मंत्रिपरिषद में जगह दी गयी ? केवल जगह ही नहीं दी गयी बल्कि उनके कंधे पर पांच-पांच विभागों की जिम्मेदारी भी डाल दी गयी, आखिर क्यों? वह इसलिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 3 जनवरी 2026, 11:13 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
80 वर्षीय बिजेंद्र प्रसाद पर पांच विभागों की बड़ी जिम्मेदारी ……………………..
Photo: UB India News Archive

बिजेन्द्र प्रसाद यादव को नीतीश कैबिनेट का बेस्ट परफॉर्मर मिनिस्टर माना जाता है। कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि 80 साल के एक बुजुर्ग नेता को क्यों मंत्रिपरिषद में जगह दी गयी ? केवल जगह ही नहीं दी गयी बल्कि उनके कंधे पर पांच-पांच विभागों की जिम्मेदारी भी डाल दी गयी, आखिर क्यों? वह इसलिए क्यों कि उनकी योग्यता, उम्र पर भारी पड़ जाती है। उनके जैसा गुणी मंत्री मिलना मुश्किल है, इसलिए नीतीश कुमार बढ़ती उम्र के बाद भी उन्हें मंत्री बनाते रहे हैं। बिजेन्द्र प्रसाद यादव एक तरह से नीतीश कुमार की जरूरत हैं। उनकी सोच नीतीश कुमार से बिल्कुल मिलती-जुलती है। वे नीतीश कुमार की तरह ही समावेशी विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन में यकीन ऱखते हैं। ऊर्जा मंत्री के रूप में उन्होंने बिहार में 24 घंटे बिजली मुहैया कर बिहार की सूरत बदल दी।

‘कायल हैं नीतीश कुमार’

बिजेन्द्र प्रसाद यादव जदयू के उन गिने चुने नेताओं में एक हैं जिनसे नीतीश कुमार सलाह लेते हैं। वे सुपौल से लगातार 9 बार विधायक चुने गये हैं। जाहिर है उनके पास राजनीति का अगाध अनुभव है। मंत्री के रूप में उन्होंने लालू यादव के दौर को भी देखा है। अब नीतीश राज में क्या चाहिए, उन्हें बखूबी मालूम है। बिजेन्द्र प्रसाद यादव जाति से अलग मूल्यों की राजनीति करते हैं। इसलिए वे लालू यादव की बजाय नीतीश कुमार के साथ हैं। वे जदयू का सबसे बड़ा यादव चेहरा हैं। प्रशासनिक मामला हो या राजनीतिक मामला, नीतीश कुमार उन पर बहुत विश्वास करते हैं। सीट बंटवारा के समय उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वे भाजपा पर तर्कसंगत दबाव बना कर नीतीश कुमार का काम आसान कर देते हैं। भाजपा भी बिजेन्द्र प्रसाद यादव के अनुभव और योग्यता का सम्मान करती हैं। जदयू से तल्खी के समय भी भाजपा कभी बिजेन्द्र प्रसाद यादव के खिलाफ कुछ नहीं बोलती।

‘कोई महत्वाकांक्षा नहीं’

जदयू के इतने महत्वपूर्ण नेता होने के बाद भी उनमें कोई निजी महत्वाकांक्षा नहीं है। वे जदयू की गुटीय राजनीति से दूर रहते हैं। नियम और अनुशासन से काम करने को ही प्राथमिकता देते हैं। नीतीश कुमार को यह भरोसा रहता है कि उन्हें जो भी विभाग दिया जाएगा, उसक प्रदर्शन बेहतर ही रहेगा। जैसे 2014 में लोकसभा चुनाव की हार के बाद जब नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया था तब उन्होंने बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी थी। बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने आबकारी और मद्य निषेध मंत्री के रूप में भी बेहतर रिजल्ट दिया था। जल संसाधन मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल अच्छा रहा था।

‘दिखावे की राजनीति नहीं’
वे दिखावा की राजनीति नहीं करते। वे किसी को खुश करने के लिए भी कोई काम नहीं करते। जो ठीक लगता है वही करते हैं। जैसे अक्टूबर 2018 में कटिहार में तालिमी बेदारी कांफ्रेंस का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में मंच पर मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव भी बैठे थे। इस बीच आयोजन में शामिल एक व्यक्ति ने उन्हें नमाजी टोपी पहनाने की कोशिश तो उन्होंने उसे पहनने की बजाय हाथ में रख लिया। फिर कुछ देर के बाद उस टोपी के पीछे बैठे एक व्यक्ति को दे दिया। उस समय राजद नेता शिवानंद तिवारी ने इस घटना के लिए बिजेन्द्र प्रसाद यादव की आलोचना की थी। लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ा। 2020 के विधानसभा चुनाव में वे सुपौल से करीब 28 हजार वोटों से जीते तो 2025 में करीब 30 हजार वोटों से जीते।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰