कोहरे में लिपटे बिहार को अगले 3 दिन राहत की संभावना नहीं , 10 जिलों में घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी ,कोहरे के चलते यात्रा करना मुश्किल

बिहार में ठंड बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी से पहले ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना समेत कई जिलों के तापमान 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 30 जिलों में कोल्ड-डे को लेकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 6 जनवरी 2026, 05:23 AM 11 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कोहरे में लिपटे बिहार को अगले 3 दिन राहत की संभावना नहीं , 10 जिलों में घना कोहरा, जीरो विजिबिलिटी ,कोहरे के चलते यात्रा करना मुश्किल
Photo: UB India News Archive

बिहार में ठंड बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी से पहले ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पटना समेत कई जिलों के तापमान 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को 30 जिलों में कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आठ जनवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है। इस दौरान घना कुहासा छाएगा। ठंड और बढ़ेगी।पटना, बेगूसराय, दरभंगा समेत 10 जिलों में सुबह-सु बह घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी जीरो है। गयाजी का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो अभी 2 दिन कुछ शहरों में हल्की धूप देखने को मिल सकती है। 8 दिसंबर के बाद बिहार में फिर से ठंड बढ़ेगी।

कंपकपाती ठंड के साथ हुई मंगलवार की सुबह
बताते चलें कि पिछले 24 घंटों में गयाजी जिला राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पूर्वी चम्पारण जिले का मोतिहारी 19.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सूबे का सबसे गर्म जिला रहा. जहां तक बात पश्चिम चम्पारण जिले की है, तो सोमवार सुबह हल्की धूप खिलने के साथ तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन दिन ढलने के साथ ही ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. परिणामस्वरूप, मंगलवार की सुबह अत्यधिक घने कोहरे और कंपकपाती ठंड के साथ हुई.

पश्चिम चम्पारण सहित सूबे के कई जिलों में सोमवार को एक दिन की धूप के बाद मंगलवार की सुबह अत्यधिक घने कोहरे और कंपकपाती ठंड के साथ हुई. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी चार दिनों के अंदर राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है. ऐसे में कामकाज तो दूर, लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो सकता है. चिंता की बात यह है कि अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना कहीं से भी नजर नहीं आ रही है. इससे यह साफ हो गया है कि दिन की तुलना में रात अधिक ठंडी और ठिठुरन भरी होंगी.

अगले 5–7 दिनों तक दिखेगा ठंड और कोहरे का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 से 7 दिनों तक बिहार में ठंड और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 9 जनवरी तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और दिन में भी सर्द हवाओं के सक्रिय रहने का अनुमान है।

क्यों बना है ऐसा ठंडा मौसम?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का लहर और हवा की रफ्तार कम होने के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। इसके साथ ही रात के समय आसमान साफ रहने से तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि दिन में धूप कमजोर पड़ने से कोल्ड डे की स्थिति बन रही है। नमी और कम विजिबिलिटी के कारण कोहरा भी लगातार छाया हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी भारत के ऊपर से गुजरने के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इससे मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। पाकिस्तान से आ रही ठंडी हवाओं से बिहार में कड़ाके की ठंडी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह बहुत ज्यादा ठंड पड़ेगी। पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहरसा और गयाजी में 10 जनवरी तक कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है। बिहार में 40 साल बाद इतनी लंबी सर्दी पड़ रही है। 15 जनवरी से पहले राहत की उम्मीद नहीं है।

जनवरी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूरे जनवरी ठंड अधिक रहेगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में बहुत बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 14-15 जनवरी तक बहुत अधिक ठंड रहेगी। पश्चिमी बिहार के 11 जिलों (पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, छपरा, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल) में शीतलहर ज्यादा दिनों तक रह सकता है। 15 जनवरी के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इससे थोड़ी राहत मिलेगी। रात में अधिक ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान गिरेगा। दिन में धूप निकलेगी।

दिसंबर में 6 दिन रहे भीषण शीत दिवस

दिसंबर 2025 में बिहार में कहीं बारिश नहीं हुई। 6 दिन भीषण शीत दिवस (Severe Cold day) और 11 दिन शीत दिवस (Cold day) रहा। 14 दिसंबर को सर्वाधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में रिकॉर्ड किया गया। 31 दिसंबर को गया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। दिसंबर में पटना का औसत अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिसंबर से जनवरी तक 22 दिन कोल्ड डे रहा है। यह सामान्य से 8 दिन अधिक है। बिहार में 40 साल बाद इतनी लंबी सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी को समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगा जैसे 1998 वाली सर्दी वापस आ गई है। 27 साल पहले न्यूनतम तापमान इतना कम हुआ था।

घने कोहरे में सिमटे ये जिले
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है. चम्पारण रेंज सहित सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जैसे जिलों में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. साथ ही इन जिलों में आगामी 2 से 3 दिनों तक विजिबिलिटी भी बेहद कम देखने को मिल सकती है.

आज पटना में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी पटना में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 8–10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

क्या है कोल्ड डे?

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोल्ड डे तब माना जाता है जब मैदानी इलाकों के लिए असल न्यूनतम तापमान 10°C या उससे कम हो और पहाड़ी इलाकों के लिए 0°C या उससे कम हो। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में 4.5°C-6.4°C तक गिरावट आ जाए। अगर अधिकतम तापमान में गिरावट 6.4°C से भी अधिक हो तो ऐसे दिन को भीषण शीत दिवस कहते हैं।

शीतलहर क्या है?

शीतलहर हवा के तापमान की एक ऐसी स्थिति है जो इंसानी शरीर के लिए जानलेवा हो सकती है। हवा की गति के कारण शीतलहर का असर और बढ़ जाता है। इसे विंड चिल इफेक्ट कहा जाता है।

शीतलहर तब मानी जाती है जब किसी जगह का न्यूनतम तापमान मैदानी इलाकों के लिए 10°C या उससे कम और पहाड़ी इलाकों के लिए 0°C या उससे कम हो जाता है।

कोहरे के चलते यात्रा करना मुश्किल

कोहरे के चलते यात्रा करना मुश्किल हो गया है। सड़क हादसे बढ़े हैं। फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक लेट चल रही हैं। ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। रविवार को तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनें लेट रहीं।

दिल्ली अमृत भारत 4 घंटे, इंदौर-पटना 4 घंटे, साउथ बिहार एक्सप्रेस 2 घंटे, मगध एक्सप्रेस 7 घंटे और दानापुर इंटरसिटी, इस्लामपुर-हटिया, डीडीयू-पटना मेमू, फरक्का एक्सप्रेस, वैशाली फास्ट मेमू, बिक्रमशिला एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, आरा कैपिटल एक्सप्रेस एवं बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 1-1 घंटा लेट रही।

रविवार काे इंडिगो की दिल्ली की एक फ्लाइट रद्द हाे गई। विजिबिलिटी कम रहने से 14 जोड़ी विमान लेट रहे। पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट कोलकाता से इंडिगो की 6E6348 समय से 9 मिनट पहले 11:11 बजे आई। शेड्यूल के मुताबिक, पहली फ्लाइट एअर इंडिया की एआई 1749 सुबह 9:40 बजे है, लेकिन यह 1 घंटे 37 मिनट देर से आई।

दिल्ली-पटना की 6 जोड़ी, बेंगलुरु-पटना की 2 जोड़ी, हैदराबाद-पटना की 2 जोड़ी, मुंबई-पटना की 2 जोड़ी, रांची-पटना की 1 जोड़ी और कोलकाता-पटना की 1 जोड़ी फ्लाइट लेट रही। विमानों के लेट हाेने से टर्मिनल भवन में यात्रियों की भारी भीड़ थी।

94 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, विक्रमशिला…

कोहरे की वजह से मंगलवार को उत्‍तर भारत में चलने वाली 94 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इस लिस्‍ट में राजधानी, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, विक्रमशिला समेत तमाम प्रीमियम ट्रेन, मेल और एक्‍सप्रेस शामिल हैं, जो छह घंटे से अधिक लेट हैं. भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों की लिस्‍ट जारी कर दी है. लिस्‍ट में देखें कि आपकी ट्रेन तो शामिल नहीं है.
15658 ब्रह्मपुत्र मेल/एक्सप्रेस, 15705 दिल्ली – रक्सौल एक्सप्रेस, 15743 राजधानी एक्सप्रेस, 16318 हिम सागर एक्सप्रेस, 11841 प्रयागराज – खजुराहो एक्सप्रेस, 12065 दिल्ली – जयपुर शताब्दी एक्सप्रेस, 12155 जबलपुर – नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, 12171 लखनऊ – मुंबई एक्सप्रेस, 12189 जबलपुर – नई दिल्ली महानंदी एक्सप्रेस, 12192 जबलपुर – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12203 अमृतसर – सहरसा जन सद्भावना एक्सप्रेस, 12225 कैफियत एक्सप्रेस, 12229 लखनऊ – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12250 नई दिल्ली – आनंद विहार एक्सप्रेस, 12259 सियालदाह – नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, 12269 चेन्नई – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12273 नई दिल्ली – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, 12275 नई दिल्ली – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, 12301 पूर्वांचल एक्सप्रेस, 12303 पूर्वांचल एक्सप्रेस, 12309 राजेंद्र नगर पटना – नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 12313 सियालदाह – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12349 डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12371 हावड़ा – जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 12397 वैशाली एक्सप्रेस, 12409 निजामुद्दीन – रायगढ़ एक्सप्रेस, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस, 12427 प्रयागराज – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12429 प्रयागराज – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12435 डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12441 बिलासपुर – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12447 मानस एक्सप्रेस, 12451 शताब्दी एक्सप्रेस, 12471 स्वराज एक्सप्रेस, 12485 डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस, 12557 दरभंगा – आनंद विहार एक्सप्रेस, 12559 शिवालिक एक्सप्रेस, 12561 स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस, 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12581 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12615 चेन्नई – नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, 12625 केरला एक्सप्रेस, 12647 कोयंबटूर – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12649 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12715 नांदेड़ – अमृतसर एक्सप्रेस, 12723 आंध्रा प्रदेश एक्सप्रेस, 12815 झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12823 दुरंतो एक्सप्रेस, 12877 रांची – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12903 गोल्डन टेम्पल मेल, 12915 अश्रम एक्सप्रेस, 12917 गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12919 मालवा एक्सप्रेस, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस, 12951 मुंबई सेंट्रल – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12953 मंगलौर – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12957 साबरमती – नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस, 12964 उदयपुर – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 14042 मुजफ्फरपुर – आनंद विहार एक्सप्रेस, 14086 हरियाणा एक्सप्रेस, 14088 हरियाणा एक्सप्रेस, 14117 कालिंदी एक्सप्रेस, 14163 संग्रामगढ़ एक्सप्रेस, 14207 पद्मावती एक्सप्रेस, 14211 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14241 नंदन कान्हा एक्सप्रेस, 14717 हरियाणा एक्सप्रेस, 14727 हरियाणा एक्सप्रेस, 14732 प्रयागराज – अमृतसर एक्सप्रेस, 15127 वाराणसी – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15273 सत्यग्रह एक्सप्रेस, 19270 पोरबंदर – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 19602 उदयपुर – अजमेर एक्सप्रेस, 20171 प्रयागराज – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 20801 विशाखापट्टनम – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22181 जबलपुर – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22209 मुंबई – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22221 मुंबई – नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, 22361 प्रयागराज – आनंद विहार एक्सप्रेस, 22413 सतारा – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 22437 आनंद विहार – प्रयागराज एक्सप्रेस, 22451 बांद्रा टर्मिनस – हरिद्वार एक्सप्रेस, 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 22941 अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस, 13257 जन सद्भावना एक्सप्रेस, 14163 संग्रामगढ़ एक्सप्रेस, 14241 नंदन कान्हा एक्सप्रेस.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰