अगले चार दिनों तक बिहार में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं ,10 जिलों का पारा 7 डिग्री से नीचे……………

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बिहार में ठिठुरन बढ़ गई है। पटना, समस्तीपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है। समस्तीपुर का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। राजधानी पटना में अहले सुबह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 जनवरी 2026, 06:05 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अगले चार दिनों तक बिहार में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं ,10 जिलों का पारा 7 डिग्री से नीचे……………
Photo: UB India News Archive

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बिहार में ठिठुरन बढ़ गई है। पटना, समस्तीपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम और ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है। समस्तीपुर का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। राजधानी पटना में अहले सुबह 9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को भागलपुर के सबौर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज प्रदेश के 23 जिलों में कोहरे और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में बिहार के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पटना, बेगूसराय, दरभंगा समेत 10 जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा दिखा। कई शहरों में विजिबिलिटी जीरो थी। इसके साथ ही 10 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री या उससे कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 जनवरी से घना कुहासा छाएगा। 14 जनवरी तक कोल्ड वेव चलने की संभावना है। इससे कंपकंपी और ठिठुरन और बढ़ेगी। ठंड के चलते बेगूसराय और भोजपुर में 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद किए गए हैं।

कोल्ड डे अलर्ट
बिहार में अगले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 23 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना समेत कई इलाकों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी गई है. आज यानी बुधवार को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल सहित उत्तर बिहार के भी सभी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. देर रात से ही पटना, जहानाबाद, पूर्णिया, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी सहित पूरे बिहार में घना कोहरा छाया हुआ है. दिन में भी बिहार के 25 जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी.

पटना, जहानाबाद, गयाजी, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, भागलपुर और बांका में हल्के स्तर के कोहरे के बीच आंशिक धूप निकल सकती है. सर्द हवाओं का असर जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में कोल्ड डे से राहत मिलने की उम्मीद है.

मंगलवार को भागलपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया. इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का असर और भी तीखा महसूस किया गया. दिसंबर महीने में भी सामान्य से कहीं अधिक दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिली. इसके बाद जनवरी में भी मौसम का मिजाज बदला नहीं है. लंबे समय बाद प्रदेश में इतनी लंबी और लगातार सर्दी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के संकेतों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिलने के आसार कम हैं.हालांकि कुछ जिलों में दिन के समय हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर चलने की आशंका भी जताई जा रही है. इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है.
तापमान में होगी गिरावट 
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों के दौरान दिन के तापमान में तो कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन रात के तापमान में 2-4°C तक की गिरावट होने का पूर्वानुमान है. कोहरे से फिलहाल बिहार के जिलों को राहत मिलने की कोई उम्मीद है.
रात का तापमान 4°C के पास 
मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C भागलपुर के सबौर में दर्ज किया गया. यहां सबसे अधिक ठंडी महसूस हुई. यह रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का असर है. रात का तापमान इतना कम कई दशकों के बाद हुआ है. सिर्फ भागलपुर ही नहीं, बिहार के सभी जिलों में मंगलवार को रात का तापमान 10°C से कम यानी एक अंक में दर्ज किया गया. सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है. इस दिन न्यूनतम तापमान 4.6°C से लेकर 9.5°C के बीच दर्ज हुआ. धूप निकलने से दिन के तापमान में तो वृद्धि देखने को मिली. सभी जिलों का अधिकतम तापमान 15.2°C से लेकर 20.8°C के बीच दर्ज हुआ.
टॉप 5 सर्द जिले 
मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार सबसे सर्द रात भागलपुर में दर्ज हुआ. इसके बाद गयाजी में 5°C, 5.5°C नालंदा, 5.7°C ज़िरादेई और समस्तीपुर में 6.3°C दर्ज हुआ.
अभी राहत मिलने की उम्मीद कम 
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तो कोल्ड डे से तो राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन कोहरे का असर बना रहेगा. रात के तापमान में भी गिरावट होने की उम्मीद है. मकर संक्रांति तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. इसका सबसे बड़ा कारण है कि पहाड़ों की ओर से आने वाले सर्द पछुआ हवा बिहार में कड़ाके की ठंड बढ़ा रही है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 19.2 8.7 216
मुजफ्फरपुर 18 9.1 216
गयाजी 19.6 5 150
पूर्णिया 20.4 7.7 155
भागलपुर 18.7 4.6 137
नोट- ये आंकड़े मंगलवार के हैं.

पश्चिमी विक्षोभ बना ठंड की वजह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी भारत के ऊपर से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही पछुआ हवा पाकिस्तान से चलकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान होते हुए बिहार तक पहुंच रही हैं। इन्हीं ठंडी हवाओं की वजह से राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया है और कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰