बिहार के 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे , आज 24 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 17 जनवरी तक अभी भीषण ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि अभी न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. उत्तर बिहार में अभी ज्यादा ठंड रहेगी. दक्षिण बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 9 जनवरी 2026, 05:18 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे , आज 24 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
Photo: UB India News Archive

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 17 जनवरी तक अभी भीषण ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि अभी न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. उत्तर बिहार में अभी ज्यादा ठंड रहेगी. दक्षिण बिहार के गयाजी, औरंगाबाद, सासाराम और भभुआ के तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना है. पटना का तापमान भी अभी 1 से 2 डिग्री गिरेगा.

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि जो आंकड़े दिख रहे हैं उसके अनुसार मकर संक्रांति तक तो कोई राहत नहीं मिलेगी. इसके दो-तीन दिन बाद तक यानी 17 जनवरी के आसपास तक अधिक ठंड वाली स्थिति बनी रहेगी. जनवरी में वर्षा की संभावना नहीं है, यह सबसे बड़ी राहत की बात है.

आज और कल, इन जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड 
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर और सीवान तक उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों और दक्षिण पूर्वी बिहार के भागलपुर, जमुई सहित सभी 05 जिलों को मिलाकर कुल 24 जिलों में घने कोहरे के बीच कोल्ड डे रहने का अनुमान है. इसीलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

उन्होंने बताया कि 2025 की अपेक्षा 2026 में बहुत ज्यादा ठंड रही है. 2025 में 3 जनवरी के बाद से कोल्ड डे की स्थिति बनी थी, लेकिन इस बार 18 दिसंबर 2025 से ही कोल्ड डे की शुरुआत हो गई थी. राज्य के उत्तर बिहार के सभी जिले और दक्षिण बिहार के पश्चिमी इलाकों में लगातार ठंड की स्थिति बनी हुई है. धूप नहीं निकलने और ठंडी हवा के कारण कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया जा रहा है. अभी पछुआ हवा का प्रवाह करीब 10 दिनों तक जारी रहेगा.

मकर संक्रांति से राहत मिलने की उम्मीद 
फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जनवरी से लोगों को काफी राहत मिल सकती है. कोहरे में कमी आएगी साथ ही कोल्ड डे से मुक्ति मिल सकती है. इस दिन पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में घना कोहरा रहेगा जबकि शेष सभी जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं है.
12 जनवरी को सिर्फ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में घना कोहरा छाया रहेगा. शेष जिलों में कोई चेतावनी नहीं है.
13 जनवरी को सिर्फ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज में घना कोहरा जबकि बाकि जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं. इसके अलावा, 14 जनवरी को पूरे दिन में कहीं भी चेतावनी जारी है.

आज कैसा रहेगा मौसम? 

आज (शुक्रवार) के मौसम की बात करें तो राज्य के न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. उत्तर बिहार के सभी 19 जिले और दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके के पास 5 जिलों को मिलाकर 24 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका और जमुई जिला शामिल है. इसके अलावा राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के अन्य 14 जिलों में भी ठंड से कोई विशेष राहत की उम्मीद नहीं है. पटना में आज भी धूप निकलने की संभावना कम है.

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, राज्य में अभी 10 दिनों तक कुहासा बना रहेगा. बीते गुरुवार को भी उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों में कोल्ड डे और कुहासे का असर देखा गया. राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री से नीचे रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान गयाजी में 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान बक्सर में 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

एक हफ्ते में 1000 से अधिक बच्चे अस्पताल पहुंचे, 3 की मौत कड़ाके की ठंड ने बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एनएमसीएच, एम्स और न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में 1000 से अधिक बच्चे इलाज कराने पहुंचे हैं। इनमें से 400 से ज्यादा बच्चों को हालत बिगड़ने पर भर्ती करना पड़ा।

20 प्रतिशत बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में हैं। इलाज के दौरान पीएमसीएच में दो और आईजीआईएमएस में एक बच्चे की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, 6 माह से 15 साल तक के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

खासकर कोल्ड डायरिया और निमोनिया से पीड़ित हो रहे हैं। बच्चों को लगातार उल्टी, दस्त, पेट में मरोड़, बलगम वाली खांसी, तेज बुखार, ठंड लगना और में सांस लेने में तकलीफ रहती है।

पटना समेत 10 जिलों में 8वीं क्लास तक के स्कूल बंद

ठंड के कारण पटना समेत 10 जिलों में 8वीं क्लास तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। पटना, नालंदा जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी स्कूल, जबकि वैशाली जिला प्रशासन ने 10वीं तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही बेगूसराय, मुंगेर, सुपौल, भोजपुर और भागलपुर में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। बांका में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल 12 जनवरी तक बंद कर लिए गए हैं। वहीं बक्सर में 13 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद दिए गए है।

अब जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी पटना में भी ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन ठंडी हवा के कारण कनकनी बनी रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गयाजी का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक तापमान शेखपुरा का 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना का अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गयाजी, विक्रमगंज और सबौर में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। शुक्रवार से यहां शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया जा सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आई।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰