बिहार के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7°C से नीचे, 32 जिलों में कोल्ड डे-कोहरे का अलर्ट………..

हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है। इससे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस हो रही है। पछुआ हवा की वजह से 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ज्यादातर शहरों में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। ओस की बूंदें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 10 जनवरी 2026, 08:35 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7°C से नीचे, 32 जिलों में कोल्ड डे-कोहरे का अलर्ट………..
Photo: UB India News Archive

हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है। इससे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस हो रही है। पछुआ हवा की वजह से 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।  ज्यादातर शहरों में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। ओस की बूंदें रिमझिम वर्षा की तरह पड़ रही हैं। फिलहाल इससे राहत की उम्मीद भी नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 32 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना और पश्चिमी-पूर्वी चंपारण समेत 32 जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। इससे विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को छपरा में इस साल की पहली शीतलहर दर्ज की गई, जहां पारा लुढ़ककर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, सबौर 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। पटना में शुक्रवार को ‘कोल्ड डे’ रहा। बर्फीली हवा से ठिठुरन रही। पटना का न्यूनतम तापमान 9.5 और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञानी संजय कुमार के अनुसार इस बार ला नीना का प्रभाव देखा जा रहा है। इससे सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। उत्तरी ध्रुव के ऊपर बनने वाली ध्रुवीय ठंडी हवाओं के घेरे (Polar vortex) में दरार पड़ी है। इससे बेहद ठंडी हवाएं आने से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। फरवरी तक ला नीना का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके कारण फरवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। La Niña के कारण पश्चिमी विक्षोभ यानी बर्फीली हवा को मजबूती मिलेगी। इससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने के साथ कोहरे और धुंध की स्थिति अधिक दिनों तक बनी रहेगी।

10 सालों की तुलना में अधिक ठंड

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के मुताबिक इस वर्ष की सर्दी बीते 10 वर्षों की तुलना में अधिक होगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने भी जनवरी के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस बार राज्य के पश्चिम भाग में शीतलहर का प्रभाव सामान्य से अधिक होगा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। जनवरी में पटना का अधिकतम तापमान 14.0 से 20.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। यह बीते वर्षों की तुलना में काफी कम है। पटना के न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह पांच से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कुहासा छाया रहेगा। दस दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार के अनुसार, न्यूनतम तापमान में सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस की कमी होने पर ही शीत लहर जारी किया जाता है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को बक्सर एवं मुंगेर में भीषण कोल्ड डे और छपरा, पटना, फारबिसगंज, सहरसा, दरभंगा और अरवल में कोल्ड डे रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन वाल्मीकिनगर सबसे ठंडा रहा।

हवा की गति के कारण बदलता है तापमान

राज्य के अलग-अलग जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बदलाव का मुख्य कारण उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों (हिमालय) में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और वहां से आने वाली बर्फीली ठंडी पछुआ हवा है। खासकर घने कोहरे और रात के साफ आसमान के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आती है। इसके कारण कोल्ड-डे और Cold Wave की स्थिति बनती है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा की गति कम होने के कारण ठंडी हवाएं एक जगह स्थिर हो जाती हैं और हवा का प्रभाव बढ़ जाता है। जिससे भी तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि होती है।

वायुमंडल के ऊपरी हिस्सों पर नौ से 16 किमी की रफ्तार से सक्रिय जेट स्ट्रीम यानी ठंडी हवाओं का समूह बनने के साथ इसे मैदानी इलाकों तक लाने में मदद करती है। इस कारण कई जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। तापमान अपने सामान्य से काफी नीचे चला जाता है।

बीते 10 वर्षों में पटना का जनवरी में तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान (°C) तिथि न्यूनतम तापमान (°C) तिथि
2026 19.6 2 जनवरी 8.2 1 जनवरी
2025 27.0 31 जनवरी 9.1 22 जनवरी
2024 24.3 31 जनवरी 5.5 22 जनवरी
2023 28.1 25 जनवरी 5.5 17 जनवरी
2022 25.7 20 जनवरी 6.6 11 जनवरी
2021 28.8 7 जनवरी 3.4 31 जनवरी
2020 25.6 17 जनवरी 7.6 14 जनवरी
2019 24.6 1 जनवरी 6.6 3 जनवरी
2018 25.3 24 जनवरी 4.7 5 जनवरी
2017 28.0 26 जनवरी 4.8 14 जनवरी
2016 27.6 7 जनवरी 4.8 23 जनवरी

1 से 9 जनवरी तक का तापमान

तिथि (जनवरी 2026) अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
9 जनवरी 15.0 9.5
8 जनवरी 16.2 9.1
7 जनवरी 16.2 9.8
6 जनवरी 16.7 8.7
5 जनवरी 16.7 9.6
4 जनवरी 14.5 10.6
3 जनवरी 14.4 10.8
2 जनवरी 19.6 9.0
1 जनवरी 19.3 8.2

नोट: सबसे अधिक अधिकतम तापमान 1 और 2 जनवरी को (19.3°C और 19.6°C) देखा गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 जनवरी को 8.2°C दर्ज किया गया। 3-4 जनवरी को तापमान में गिरावट आई, फिर 5-9 जनवरी तक स्थिर रहा।

पटना समेत 10 जिलों में 8वीं क्लास तक के स्कूल बंद

ठंड के कारण पटना समेत 10 जिलों में 8वीं क्लास तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। पटना, नालंदा जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी स्कूल, जबकि वैशाली जिला प्रशासन ने 10वीं तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए हैं।

इसके साथ ही बेगूसराय, मुंगेर, सुपौल, भोजपुर और भागलपुर में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। बांका में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल 12 जनवरी तक बंद कर लिए गए हैं। वहीं बक्सर में 13 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद दिए गए है।

अब जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी पटना में फिलहाल ठंड का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों तक सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जबकि दिन में भी ठंडी हवा के कारण ठिठुरन महसूस होगी। धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है।

7 डिग्री से नीचे पहुंचा 16 जिलों का तापमान

पिछले 24 घंटे के रिकॉर्ड के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बांका में सबसे कम 5.5 तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। वहीं पटना में भी न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰