नीतीश कुमार 16 जनवरी 16वीं राज्यव्यापी यात्रा ‘समृद्धि यात्रा’ का करेंगे शुरुआत …………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर शासन और प्रशासन की कड़ियां जोड़ने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। अपनी राजनीतिक शैली और प्रशासनिक पकड़ के लिए प्रसिद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी, 2026 से अपनी 16वीं राज्यव्यापी यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसे ‘समृद्धि यात्रा’ का नाम दिया गया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 12 जनवरी 2026, 06:53 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार 16 जनवरी 16वीं राज्यव्यापी यात्रा ‘समृद्धि यात्रा’ का करेंगे शुरुआत …………….
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर शासन और प्रशासन की कड़ियां जोड़ने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। अपनी राजनीतिक शैली और प्रशासनिक पकड़ के लिए प्रसिद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी, 2026 से अपनी 16वीं राज्यव्यापी यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसे ‘समृद्धि यात्रा’ का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा न केवल विकास कार्यों की समीक्षा के लिहाज से अहम है, बल्कि आगामी राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए भी इसे मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। परंपरानुसार, इस यात्रा का आगाज़ भी ऐतिहासिक धरती पश्चिम चंपारण से होने की प्रबल संभावना है, जहां से गांधी जी ने अपना सत्याग्रह शुरू किया था और जहाँ से नीतीश कुमार अपनी लगभग हर बड़ी यात्रा की शुरुआत करते रहे हैं।

मुख्य सचिव ने लिखा पत्र

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर बिहार के प्रशासनिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के प्रधान सचिवों, सचिवों और सभी जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री का जिलावार कार्यक्रम 16 जनवरी से निर्धारित है, इसलिए सभी जिलों में युद्धस्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का मुख्य फोकस विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और सात निश्चय जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की समीक्षा पर रहेगा।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य

‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शेड्यूल काफी व्यस्त और बहुआयामी रहने वाला है। यात्रा के दौरान वे जिलों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, विशेषकर ‘सात निश्चय पार्ट-2’, जल-जीवन-हरियाली मिशन, और ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान की गई घोषणाओं की स्थिति का स्थल निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री खुद मौके पर जाकर देखेंगे कि सरकारी फाइल में दर्ज आंकड़े जमीन पर कितने उतरे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नई परियोजनाओं का शिलान्यास और पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। प्रशासनिक समीक्षा के साथ-साथ इस यात्रा का एक बड़ा हिस्सा ‘जनसंवाद’ होगा। मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे।

जनता की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री इसके माध्यम से वे शासन के प्रति जनता की प्रतिक्रिया जानेंगे और उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, स्वच्छ पेयजल (हर घर नल का जल), सिंचाई सुविधाओं और महिला सशक्तिकरण जैसे बुनियादी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हर जिले के दौरे के अंत में मुख्यमंत्री जिलास्तरीय वरीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इन बैठकों में विकास कार्यों में आ रही बाधाओं, फंड की उपलब्धता और योजनाओं की गुणवत्ता पर चर्चा होगी। मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुसार, सभी संबंधित जिलों के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थलों पर बुनियादी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह यात्रा मुख्यमंत्री को शासन की विसंगतियों को समझने और उन्हें दुरुस्त करने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे राज्य में सुशासन की नींव और मजबूत हो सके।

यात्राओं का ऐतिहासिक सफर

नीतीश कुमार संभवतः देश के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने सत्ता में रहते हुए इतनी बड़ी संख्या में राज्यव्यापी यात्राएं की हैं। उनके कार्यकाल की पहली यात्रा ‘न्याय यात्रा’ (2005) थी, जिसने बिहार में परिवर्तन की नींव रखी थी। उसके बाद से उन्होंने विकास, विश्वास, सेवा और समाज सुधार के अलग-अलग नारों के साथ जनता तक पहुँच बनाई है। उनकी यात्राओं की सूची इस प्रकार है: न्याय यात्रा (12 जुलाई 2005), विकास यात्रा (09 जनवरी 2009), धन्यवाद यात्रा (17 जून 2009), प्रवास यात्रा (25 दिसंबर 2009), विश्वास यात्रा (28 अप्रैल 2010), सेवा यात्रा (09 नवंबर 2011), अधिकार यात्रा (19 सितंबर 2012), संकल्प यात्रा (05 मार्च 2014), सम्पर्क यात्रा (13 नवंबर 2015), निश्चय यात्रा (09 नवंबर 2016), समीक्षा यात्रा (07 दिसंबर 2017), जल, जीवन, हरियाली यात्रा (03 दिसंबर 2019), समाज सुधार अभियान यात्रा (22 दिसंबर 2021), समाधान यात्रा (05 जनवरी 2023), प्रगति यात्रा (23 दिसंबर 2024) और अब समृद्धि यात्रा 16 जनवरी, 2026 से प्रस्तावित है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰