बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर बिहार में दही-चूड़ा भोज की बहार ,राजनीति और परंपरा का संगम बेमिशाल …………….

बिहार में मकर संक्रांति को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. परंपरागत रूप से यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता है. इस बार राज्य में तारीख को लेकर हल्का सा भ्रम है. कुछ लोग आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति मना रहे हैं, जबकि कई लोग इसे 15 जनवरी को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 14 जनवरी 2026, 06:51 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर बिहार में दही-चूड़ा भोज की बहार ,राजनीति और परंपरा का संगम बेमिशाल …………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में मकर संक्रांति को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. परंपरागत रूप से यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता है. इस बार राज्य में तारीख को लेकर हल्का सा भ्रम है. कुछ लोग आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति मना रहे हैं, जबकि कई लोग इसे 15 जनवरी को मनाएंगे. बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर राजनीति को भी रफ्तार मिलती रही है. तमाम दिग्गज नेताओं की तरफ से भोज का आयोजन होता है. राबड़ी आवास पर भोज का आयोजन होता रहा था इस बार यह आयोजन तेजप्रताप यादव कर रहे हैं. तेजप्रताप की तरफ से आयोजित भोज में शामिल होने के लिए लालू यादव उनके आवास पर पहुंचे हैं. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी तेजप्रताप के आवास पर पहुंचे हैं.

तेजप्रताप यादव के भोज पर सबकी नजर

सबसे ज्यादा चर्चा तेजप्रताप यादव के आवास पर आयोजित भोज की हो रही है. तेजप्रताप ने इस बार भोज को खास बनाने के लिए पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं को निमंत्रण भेजा है. राजनीतिक गलियारों में इस भोज को लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि इस आयोजन में नेताओं के बीच मुलाकात से कई राजनीतिक समीकरण भी बन सकते हैं. मंगलवार को तेजप्रताप लंबे समय के बाद अपने घर पहुंचे थे उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को भोज का निमंत्रण दिया था.

राजनीति और परंपरा का संगम

बिहार में मकर संक्रांति सिर्फ धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मेलजोल का भी बड़ा मौका है. ऐसे आयोजनों में नेताओं की मौजूदगी से राजनीतिक संदेश भी निकलते हैं. तेजप्रताप का भोज इस बार चर्चा में इसलिए है क्योंकि इसमें विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल के नेताओं को भी बुलाया गया है.

पक्ष-विपक्ष और परिवार…दही-चूड़ा खिलाकर पटना के नए पावर सेंटर बन रहे तेज प्रताप यादव?

मकर संक्रांति पर बिहार की सियासत दही-चूड़ा भोज को लेकर गरमा जाती है. बिहार में दही-चूड़ा भोज के बहाने सियासी चाल चली जाती है. हर साल मकर संक्रांति पर पटना में लालू-राबड़ी आवास या फिर नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री का सरकारी आवास दही-चूड़ा भोज को लेकर चर्चा में रहता रहा है, लेकिन इस बार बिहार की सियासत में सबसे अधिक चर्चा लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की हो रही है.

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पटना स्थित अपने 26 एम स्ट्रैंड रोड आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है.

तेज प्रताप यादव के आवास पर होने वाले दही-चूड़ा भोज की चर्चा सबसे अधिक है. इसकी वजह भी है. तेज प्रताप यादव ने इस भोज के लिए केवल अपने परिवार या पार्टी के नेताओं को न्योता दिया है, बल्कि सत्ता एवं विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं को खुद जाकर न्योता दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी और भी निमंत्रण दिया है. लालू यादव इस भोज में पहुंचे भी हैं.

तेज प्रताप ने इन नेताओं को दिया न्योता

हालांकि तेज प्रताप यादव का कहना है कि उनका दही-चूड़ा भोज कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा हुआ आयोजन है. इस आयोजन में सभी वर्गों और पार्टी के लोग शामिल हो सकते हैं.

तेज प्रताप ने बिहार के जिन शख्सियत को दही-चूड़ा भोज के लिए आमंत्रित किया है. उनमें उद्योग व पथ निर्माण विभाग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, पूर्व, केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, कृषि विभाग मंत्री रामकृपाल यादव, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह शामिल हैं.

इनके अतिरिक्त तेज प्रताप यादव ने विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी, बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार में लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री संतोष सुमन और पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को भी आमंत्रित किया है. तेज प्रताप यादव खुद अपने पिता और मां राबड़ी देवी के पास गए और उन्हें भी आमंत्रण दिया है. तेज प्रताप यादव पार्टी से बाहर किए जाने के बाद अपने छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव से नाराज थे. उन्हें भी आमंत्रण दिया है. तेज प्रताप को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है.

लालू-राबड़ी परिवार में सन्नाटा, तेज प्रताप आवास में हलचल

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज की सियासत पर कहते हैं कि लालू और राबड़ी आवास पर छठ, मकर संक्रांति, होली जैसे पर्वों पर धूम मची रहती थी, इस बार उनका आवास भी बदल गया और इस बार सन्नाटा पसरा है, लेकिन उस परिवार से बगावत कर निकले तेज प्रताप यादव ने इस बार मकर संक्रांति भोज किया है.

उनका कहना है कि मकर संक्रांति के भोज जिन लोगों को न्योता दिया गया है. उनमें ज्यादातर एनडीए के मंत्री और नेता हैं. अब कौन कितना शामिल होता है और कौन शामिल नहीं होता है. यह अलग बात है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाते हैं या नहीं. इस पर सभी की नजर है, लेकिन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जाने की संभावना इसलिए हैं, क्योंकि उनके भोजन तेज प्रताप यादव शामिल हुए थे.

विजय सिन्हा से तेज प्रताप के रिश्ते पर चर्चा तेज

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था. तेज प्रताप यादव भी इस भोज में शामिल हुए थे. तेज प्रताप ने कहा था कि विजय सिन्हा से पहले भी मिलते रहे हैं. उनके रिश्ते अलग हैं और वैचारिक मतभेद अलग. तेज प्रताप, जिन्होंने पिछले साल लालू द्वारा RJD से निकाले जाने के बाद अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई थी. उन्होंनेे पिछला बिहार विधानसभा चुनाव महुआ से लड़ा था, लेकिन हार गए थे.

यह पूछे जाने पर कि क्या उनका NDA में शामिल होने का कोई प्लान है, तेज प्रताप ने कहा था कि हमारी पॉलिटिकल आइडियोलॉजी अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारे कल्चरल एथोस एक जैसे हैं. बाकी बातों के बारे में, आपको सही समय पर पता चल जाएगा. वहीं, विजय सिन्हा ने अपनी दही चूड़ा पार्टी में तेज प्रताप की मौजूदगी के पॉलिटिकल महत्व को यह कहकर बताने की कोशिश की कि सभी बिहारी एक साथ हैं, और सनातन संस्कृति से पॉजिटिव एनर्जी ले रहे हैं, जिसका “मकर संक्रांति एक प्रतीक है.” तेज प्रताप यादव और विजय सिन्हा के बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. इसका तेज प्रताप यादव के एनडीए से करीबी होने का संकेत मिल रहे हैं.

नए राजनीतिक प्लेटफॉर्म की तलाश में तेज प्रताप

ओमप्रकाश अश्क कहते हैं कि तेज प्रताप यादव ने रामकृपाल यादव को भी आमंत्रित किया है. रामकृपाल यादव ने ने कहा है हम जाएंगे. वह कभी लालू के दाहिना हाथ हुआ करते थे और भाजपा कोटे से मंत्री हैं. तेज प्रताप यादव ने लालू के विरोधियों को न्योता दिया है. साथ में परिवार के सदस्य तेजस्वी, मां और लालू यादव को निमंत्रित किया है. जिन्होंने तेज प्रताप को न केवल परिवार बल्कि राजनीतिक विरासत से भी बहिष्कृत कर दिया था. वे तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में शामिल होते हैं या नहीं. इस पर नजर होगी, लेकिन एनडीए के नेता दही-चूड़ा के भोज में शामिल होते हैं, तो इसका बड़ा मैसेज जाएगा.पहली बार विरोधी और सत्ता पक्ष में एक साथ जुटेंगे और आवास तेज प्रताप यादव का होगा.

ओमप्रकाश अश्क का कहना है कि प्रताप यादव विधानसभा चुनाव हारने के बाद एक नए प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं, जहां उनको कम से काम एमएलसी पद मिल जाए. मई-जून तक एमएलसी का चुनाव होना होगा. एक एमएलसी सीट 31 सीटों पर मिलती है. राजेडी को एक सीट मिल सकती है. चिराग पासवान की पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा का बेटा बिना विधायक बने मंत्री बना है, उन्हें एनडीए की ओर से एक सीट मिल सकती है.

उन्होंने कहा कि ऐसे में तेज प्रताप यादव की मंशा है कि उन्हें भी एक सीट मिल जाए. इसके लिए भले ही उन्हें अपनी पार्टी का एनडीए में विलय क्यों नहीं करना पड़े. हालांकि तेज प्रताप की यह सियासत कितना रंग लाती है और यह भविष्य ही तय करेगा, लेकिन एनडीए की कोशिश लालू परिवार में फाड़ करने की पूरी होगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰