अब बिहार में बड़े ‘खेल’ की सुनाई दे रही आहट!

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही बिहार में इस बात की खूब चर्चा रही कि दही-चूड़ा भोज के साथ ही राजनीति का रंग बदलने वाला है. तत्काल तो ऐसा कुछ नहीं हुआ, लेकिन बदलाव का बीजारोपण तो हो ही गया. परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद अपनी अलग पार्टी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 16 जनवरी 2026, 09:15 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अब बिहार में बड़े ‘खेल’ की सुनाई दे रही आहट!
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही बिहार में इस बात की खूब चर्चा रही कि दही-चूड़ा भोज के साथ ही राजनीति का रंग बदलने वाला है. तत्काल तो ऐसा कुछ नहीं हुआ, लेकिन बदलाव का बीजारोपण तो हो ही गया. परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद अपनी अलग पार्टी बनाने वाले बड़े बेटे तेज प्रताप को आखिरकार लालू यादव ने अपना लिया. वे उनके दही-चूड़ा भोज में शामिल होने उनके सरकारी आवास पहुंच गए. आशीर्वाद भी दिया. हालांकि बड़े भाई का निमंत्रण मिलने के बावजूद तेजस्वी ने भोज से दूरी बना ली. लालू को छोड़ आरजेडी के दूसरे नेता भी भोज से दूर रहे. अलबत्ता एनडीए के नेताओं की भोज में मौजूदगी जरूर रही. देखने-सुनने में यह घटनाक्रम बड़ा सामान्य लगता है, लेकिन इसके सियासी निहितार्थ बड़े गहरे हैं.
परिवार में अकेले पड़े तेजस्वी
यह सबको पता है कि तेजस्वी यादव को पिता लालू ने अपने बेटे तेजप्रताप से अब तक अधिक तवज्जो दी है. दो मौकों पर तेजस्वी को डिप्टी सीएम बनाने की बात हो या तेजस्वी की छवि चमकाने के लिए पार्टी-परिवार से बड़े बेटे को निकालने का फैसला, लालू ने हमेशा तेजस्वी की ही सुनी. लालू ने तो तेजस्वी का रसूख बढ़ाने के लिए यहां तक कह दिया कि अब उनकी जगह वे पार्टी के सारे फैसले ले सकते हैं. तेजस्वी के सलाहकारों संजय यादव और रमीज ने तो लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य को भी घर से निकलने पर मजबूर कर दिया. लालू ने तेजस्वी की हर बात मानी. परिवार में बिखराव का प्रमुख कारण तेजस्वी ही बने, जो अपने सलाहकारों के इशारों पर चलते रहे हैं. पर, अब स्थिति बदलती दिख रही है. खासकर तेज प्रताप के भोज में लालू के शामिल होने के बाद इस बात की आशंका बढ़ गई है कि बारी-बारी से बड़े भाई और बहनों को परिवार से बाहर करने वाले तेजस्वी अब घर में अलग-थलग पड़ सकते हैं.
तेज प्रताप का विलय प्रस्ताव
भाजपा की नजर में TP सनातनी
लोगों को इस बात पर भी आश्चर्य है कि लालू और उनके परिवार के खिलाफ अक्सर आग उगलने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी भोज में शामिल होने की न सिर्फ सहमति दी, बल्कि सहर्ष शामिल भी हुए. एक दिन पहले उनके भोज में भी तेज प्रताप ने जाने से गुरेज नहीं किया. विजय सिन्हा ने इसकी वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि सनातनी संस्कृति के ऐसे काम जो कोई करेगा, वे उसके साथ हैं. यानी बिना किसी संसदीय भूमिका के तेज प्रताप ने भोज के बहाने जितनी वाहवाही बटोर ली है, उतना तो नेता प्रतिपक्ष रहने के बावजूद तेजस्वी को भी नसीब नहीं हुआ. भोज की तैयारी से लेकर आयोजन तक तेज प्रताप मीडिया की सुर्खियों में रहे. तेजस्वी की हालत तो यह रही कि डेढ़ महीने तक विदेश की सैर के बाद जब वे पटना पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए आरजेडी का कोई विधायक भी मौजूद नहीं था.
विपक्षी दलों के विधायक नाराज!
बिहार की सियासत में जिन दलों के विधायकों के टूट कर एनडीए में जाने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही, उनमें 3 पार्टियां प्रमुख हैं. सबसे पहले उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कुल अदद 4 विधायकों में 3 के नाराज होने की बात सामने आई. व न पार्टी के भोज में शामिल हुए और न उपेंद्र कुशवाहा की कोई बात मानने को तैयार हैं. वे आपस में मिलते हैं, एक साथ बैठते हैं और बयान भी ऐसे देते हैं, जिससे साफ लगता है कि वे अपने नेता उपेंद्र कुशवाहा से भारी नाराज हैं. उनकी मुलाकातें भी जेडीयू नेताओओं से होती रही है. इसके साथ ही कांग्रेस के विधायकों की भी सूचनाएं समय-समय पर आती रही हैं. पार्टी की बैठकों या भोज जैसे आयोजन से उनकी दूरी नाराजगी के स्पष्ट संकेत हैं. उनके भी पाला बदलने की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. AIMIM के 5 विधायक इस बार भी जीते हैं. बारी-बारी या गुटों में उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हो चुकी है. उन्होंने तो नीतीश सरकार को नैतिक समर्थन देने की बात भी कह दी है. महागठबंधन में शामिल इंडियन इनक्लूसिव पार्टी (IIP) के एकमात्र विधायक तो वे किसी भी दल के साथ जाने को तैयार हैं, जो उनकी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा बहाल कर दें. यानी 202 सीटों पर जीत हासिल करने वाले एनडीए खेमे में 14 विधायकों के शामिल होने की संभावना बनी हुई है.
क्या RJD में भी होगी टूट?
तेज प्रताप के भोज में पहुंच कर लालू ने भी साफ कर दिया है कि वे अब उनके खिलाफ नहीं हैं. लालू के कहने पर विधायकों ने तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष तो बना दिया, लेकिन जिस तरह अपवे ही विधायकों से उनकी दूरी बढ़ती जा रही है, उससे आरजेडी के अटूट रहने की संभावना पर भी सवाल उठने लगे हैं. जिस तरह से चिराग पासवान, संजय सिंह और जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार दावे करते रहे हैं कि आरजेडी के 17-18 विधायक एनडीए के संपर्क में हैं, उससे तो यही लगता है कि कोई खिचड़ी जरूर पक रही है. तेजस्वी की आगवानी में आरजेडी के विधायकों का एयरपोर्ट न पहुंचना भी इस संदेह को पुष्ट करता है. ऐसे में यह सवाल मौजूद है कि क्या लालू का तेज प्रताप को आशीर्वाद मिलने के बाद आरजेडी के विधायक तेजस्वी का साथ देंगे? एनडीए भी इसके लिए निश्चित ही लालायित होगा कि आरजेडी के विधायक टूटें और उसके साथ आएं. तब तेजस्वी का राजनीतिक भविष्य और अंधकारमय हो जाएगा, इसमें कोई शक नहीं. लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी के खिलाफ आरोप भी तय हो चुके हैं. यह भी उनके सियासी भविष्य के लिए बड़ा खतरा है. तेज प्रताप ने अगर अपने को लालू के राजनीति साम्राज्य का आसली वारिस बताया है और राष्ट्रीय जनता दल को अपने जनशक्ति जनता दल में विलय का प्रस्ताव दिया है तो इससे भी तेजस्वी के सामने खड़े खतरों को समझा जा सकता है. बहरहाल, बंगाल विधानसभा चुनाव और मंत्रिमंडल विस्तार तक इसके फलाफल के लिए इंंतजार करना होगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰