बिहार का बजट 3.66 लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान

बिहार का नया बजट 3.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि का होने का अनुमान है। यह अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए है। यह मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट 3.17 लाख करोड़ रुपये से करीब 11 प्रतिशत ज्यादा है। यानी बिहार के अगले साल के बजट में करीब 50 हजार करोड़ रुपये की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 20 जनवरी 2026, 10:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

बिहार का नया बजट 3.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि का होने का अनुमान है। यह अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए है। यह मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट 3.17 लाख करोड़ रुपये से करीब 11 प्रतिशत ज्यादा है। यानी बिहार के अगले साल के बजट में करीब 50 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। पिछले साल 2024-25 की तुलना में 2025-26 के बजट में 38 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि की गई थी। राज्य का वित्त विभाग नए बजट को तैयार करने में जुटा है।

बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी को शुरू होगा और 27 फरवरी को इसका समापन होगा। इस सत्र में 3 फरवरी को नीतीश कुमार सरकार बजट पेश करेगी। राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बजट से पहले बैठकें हुईं। इन बैठकों में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से सुझाव लिए गए थे। वित्त विभाग 26 जनवरी तक बजट को अंतिम रूप दे देगा। बिहार विधानसभा में यह बजट 3 फरवरी को पेश किया जाएगा। इस बार के बजट में रोजगार और ‘सात निश्चय-3’ पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बजट में होगा रोजगार पर जोर

बिहार सरकार ने अगले पांच सालों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया है। इस वादे को पूरा करने के लिए युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और नागर विमानन विभाग का गठन किया गया है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, रोजगारों में वृद्धि के मद्देनजर बजट में गैर योजना मद (नॉन-प्लान एक्सपेंडीचर) के लिए ज्यादा राशि रखी जाएगी। नई नियुक्तियां भी की जाएंगी। साथ ही राज्य में हवाई अड्डों के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत आने वाले विभागों के लिए पहले बजट का प्रावधान किया जाएगा। इसके बाद ही दूसरे कामों के लिए पैसे दिए जाएंगे।

गैर योजना मद में होगी वृद्धि

गैर-योजना मद में बढ़ोतरी का मतलब है कि सरकार उन खर्चों के लिए ज्यादा पैसे देगी जो सीधे तौर पर नई योजनाओं को शुरू करने से जुड़े नहीं हैं, जैसे कि कर्मचारियों का वेतन या मौजूदा सेवाओं का रखरखाव। यह रोजगार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हवाई अड्डों के विकास से राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। ‘सात निश्चय-3’ बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य राज्य के विकास के लिए कई क्षेत्रों में सुधार लाना है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰