सामाजिक सुरक्षा पेंशन किसी लाभुक की बंद नहीं होगी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 1.16 करोड़ लाभार्थियों को राहत देते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने साफ कहा है कि किसी त्रुटि को लेकर किसी लाभुक की पेंशन बंद नहीं होगी। लाभार्थियों के शारीरिक सत्यापन से जीवन प्रमाणीकरण के लिए महीने में एक बार प्रखंड और पंचायत स्तर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 22 जनवरी 2026, 08:41 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सामाजिक सुरक्षा पेंशन किसी लाभुक की बंद नहीं होगी
Photo: UB India News Archive

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 1.16 करोड़ लाभार्थियों को राहत देते हुए समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने साफ कहा है कि किसी त्रुटि को लेकर किसी लाभुक की पेंशन बंद नहीं होगी।

लाभार्थियों के शारीरिक सत्यापन से जीवन प्रमाणीकरण के लिए महीने में एक बार प्रखंड और पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में सत्यापन नहीं हो पाया तो लाभार्थी के घर भी जाकर प्रमाणीकरण किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो कि हर योग्य को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान होता रहे। बुधवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जीवन प्रमाणपत्र जारी कराने में किसी को भी किसी प्रकार की कठिनाई होने पर भी पेंशन योजनाओं से वंचित नहीं किया जाएगा। पेंशन प्राप्तकर्ताओं के नाम, आधार कार्ड या अंगूठे के निशान में विसंगति जैसी समस्याओं के कारण पेंशन प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए जीवन प्रमाणपत्र प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्णय लिया गया है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक लाभार्थी को उनकी पेंशन मिले। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में अब सप्ताह में दो दिन अंडा और दूध दिया जा रहा है। इससे राज्य में कुपोषण में कमी आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के अनुसार राज्य सरकार समाज के हर वर्ग तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

वहीं, समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी ने बताया कि पेंशनधारकों का जीवन प्रमाणीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह अंतिम बार 2021 में किया गया था। लगभग 70 लाख लाभार्थियों के लिए सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग अपनी कल्याणकारी योजनाओं से लगभग 3.5 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचता है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या 2005 में 12 लाख थी, जो अब बढ़कर 1.16 करोड़ हो गई।

राज्य में भिखारियों का सर्वेक्षण किया जाएगा

सचिव वंदना प्रेयषी ने बताया कि कि मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत गरीबी उन्मूलन के लिए राज्यभर में भिखारियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह योजना वर्तमान में 10 जिलों में चल रही है। इसके तहत भिखारियों के लिए सेवा कुटीर और शांति कुटीर चलाई जा रही हैं। चालू वित्त वर्ष (2025-26) में यह योजना 14 जिलों में लागू की जाएगी, जबकि शेष 14 जिलों में इसे अगले वित्त वर्ष (2026-27) में लागू किया जाएगा। प्रेसवार्ता दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय, समेकित बाल विकास परियोजना एवं सक्षम के निदेशक योगेश कुमार सागर, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक धर्मेंद्र कुमार, महिला एवं बाल विकास निगम की उप सचिव सह नोडल अधिकारी मार्गन सिन्हा आदि मौजूद रहीं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰