सीएम नीतीश के सामने दलित सामाज के लोगों ने तिरंगा फहराया

77वें गणतंत्र दिवस पर जहां पटना का गांधी मैदान राष्ट्रगान और परेड की गूंज से गूंजता रहा, वहीं बिहार की सियासत में भी तिरंगे को लेकर अलग तस्वीर देखने को मिली। एक तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की जिम्मेदारी निभाते हुए झंडोतोलन किया, तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 26 जनवरी 2026, 07:51 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सीएम नीतीश के सामने दलित सामाज के लोगों ने तिरंगा फहराया
Photo: UB India News Archive

77वें गणतंत्र दिवस पर जहां पटना का गांधी मैदान राष्ट्रगान और परेड की गूंज से गूंजता रहा, वहीं बिहार की सियासत में भी तिरंगे को लेकर अलग तस्वीर देखने को मिली। एक तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की जिम्मेदारी निभाते हुए झंडोतोलन किया, तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास पर ध्वजारोहण करते नजर नहीं आए।

राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी सहित सरकार के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद 21 टुकड़ियों की परेड और 12 विभागों की झांकियों ने समारोह को भव्य बना दिया।

पटना के गांधी मैदान में सुबह 8 बजे बिहार के राज्यपाल मो. आरिफ खान तिरंगा फहराएं.महादलित टोला में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित. 60 वर्षीय सिद्धेश्वर मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने झंडा फहराया. कार्यक्रम में मंत्री अशोक चौधरी और संजय झा भी मौजूद रहे.

पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने तिरंगा फहराया।पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने तिरंगा फहराया।

पटना के बीजेपी दफ्तर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जूता पहनकर झंडा फहराने पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने टोक दिया। जिसके बाद उन्होंने जूता उतारा।

पटना स्थित राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल ने फहराया तिरंगा। रबड़ी आवास और एक पोलो रोड दोनों हो आवास पर लालू यादव ने ही झंडा फरहाया, तेजस्वी कही नजर नहीं आए।रबड़ी आवास और एक पोलो रोड दोनों हो आवास पर लालू यादव ने ही झंडा फरहाया, तेजस्वी कही नजर नहीं आए।

इधर, पटना स्थित राबड़ी आवास और तेजस्वी यादव के सरकारी आवास, दोनों जगहों पर झंडोतोलन की जिम्मेदारी खुद लालू यादव ने संभाली। पार्टी सूत्रों के अनुसार, गणतंत्र दिवस के मौके पर राजद की ओर से झंडा फहराने की परंपरा निभाते हुए लालू यादव ने दोनों स्थानों पर तिरंगा फहराया।

तेजस्वी यादव का इस दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर न आना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि पार्टी की ओर से उनकी अनुपस्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

गांधी मैदान में जहां सत्ता पक्ष पूरी मजबूती के साथ मौजूद दिखा, वहीं राजद के कार्यक्रमों में लालू यादव की सक्रियता और तेजस्वी की गैरमौजूदगी ने दिनभर सियासी चर्चाओं को हवा दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे के साथ यह राजनीतिक तस्वीर भी लोगों की निगाह में रही।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰