बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बजट ,दोपहर 2 बजे वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव पेश करेंगे बजट , 3.5 लाख करोड़ से अधिक का होगा बजट ………..

बिहार विधानसभा में आज बजट पेश होगा. ताजा जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव बिहार सरकार का बजट पेश करेंगे. 3.5 लाख करोड़ से अधिक का बजट होगा. 7 निश्चय 3 की घोषणाओं को तब्बजो मिलेगा. 5 साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने लक्ष्य पर बजट में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 3 फरवरी 2026, 05:16 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बजट ,दोपहर 2 बजे वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव पेश करेंगे बजट , 3.5 लाख करोड़ से अधिक का होगा बजट ………..
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा में आज बजट पेश होगा. ताजा जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव बिहार सरकार का बजट पेश करेंगे. 3.5 लाख करोड़ से अधिक का बजट होगा. 7 निश्चय 3 की घोषणाओं को तब्बजो मिलेगा. 5 साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने लक्ष्य पर बजट में विशेष प्रावधान हो सकता है. बजट के फोकस में उद्योग ,महिला , रोजी रोजगार सहित अन्य मुद्दे. बजट पेश होने के बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. सदन के पहले सत्र में प्रश्नोत्तर काल होगा.

बिहार विधानसभा में आज बजट सत्र का दूसरा दिन है. आज मोकामा से विधायक का चुनाव जीते उम्मीदवार अनंत सिंह भी शपथ लेंगे. पटना सिविल कोर्ट ने सोमवार को उन्हें शपथ के लिए अनुमति दे दी थी. दरअसल, अनंत सिंह चुनाव के दौरान हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिये गए थे, जिसके बाद से वह बेऊर जेल में बंद थे. आज उन्हें पुलिस सुरक्षा में विधानसभा लाया जाएगा.
बिहार में विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू हुआ. सत्र के दूसरे दिन बिहार का बजट वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पेश करेंगे. प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और सभी आम नागरिकों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं. नीतीश कुमार सरकार साल 2025 के विधानसभा चुनाव के पहले से युवाओं को एक करोड़ नौकरियां देने का वादा कर चुकी है. ऐसे में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए फैसला किया जा सकता है. मालूम हो कि- पिछले दो दशकों में बिहार के बजट का आकार 26 हजार करोड़ (2005-06) से बढ़कर 3.17 लाख करोड़ (2025-26) के पार पहुंच चुका है. लिहाजा अबकी बार बिहार का बजट साढ़े तीन लाख करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकता है.

चुनाव के बाद यह नीतीश सरकार का पहला बजट होगा। इसमें रोजगार, स्वरोजगार, महिला सहायता और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा। जानकारी के मुताबिक, बजट में महिलाओं को 2-2 लाख रुपए की सहायता, किसानों की आमदनी बढ़ाने और नौकरी-रोजगार के नए अवसर पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा उद्योगों को बढ़ावा देने, सड़क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की घोषनाएं संभव है।

करीब 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपए का होगा बजट

बिहार सरकार चुनावी घोषणाओं के बाद भारी आर्थिक संकट में फंस गई है। इसका असर बजट 2026-27 पर पड़ सकता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार बजट कम बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, राज्य सरकार पिछले साल के 13% इजाफे को इस बार जारी रखने की कोशिश करेगी।

वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, बजट करीब 3.70 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। पिछले साल की तुलना में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक का इजाफा हो सकता है। यह पिछले बजट में हुई वृद्धि (57 हजार करोड़ रुपए) से कम है। इसे चुनावी साल खत्म होने का असर कह सकते हैं।

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव कर सकते हैं ये 5 बड़ी घोषणाएं

1. नौकरी-रोजगार से आम लोगों की आय बढ़ाने पर फोकस

बिहार सरकार 2026-27 के बजट में प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने पर फोकस करेगी। इसके लिए कई नई घोषणाएं हो सकती हैं।

एक करोड़ युवाओं को नौकरी/रोजगार देने का वादा है। इसके लिए कई नए प्रावधान किए जाएंगे। हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। इसके लिए 2000 करोड़ रुपए की घोषणा की जा सकती है।

क्यों हो सकती है घोषणा?

नीतीश सरकार को अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी/रोजगार देने के वादे को पूरा करना है। पहले साल लगभग 20 लाख नौकरियां/रोजगार देने हैं।

देश में बिहार के लोग सबसे गरीब हैं। प्रति व्यक्ति सालाना आमदनी देश में सबसे कम 69,321 रुपए है। पलायन बड़ी समस्या है। बिहार के लोगों को अपने राज्य में काम मिले, इसके लिए उद्योग बढ़ाना जरूरी है।

फायदा: सरकार युवाओं को नौकरी/रोजगार देने पर ध्यान देती है तो बेरोजगारी कम होगी, पलायन घटेगा। नए उद्योग लगने से आर्थिक तरक्की होगी। लोगों की आमदनी बढ़ेगी।

2. सड़क और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर होगा

बजट में सड़क और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बिहार में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए फंड अलॉट हो सकता है। बिहार सरकार के हिस्से आने वाली राशि का इंतजाम किया जाएगा।

गांव में अच्छी सड़कें बनाने के लिए करीब 9000 करोड़ रुपए और हाईवे, पुल-पुलिया आदि पर 5500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार 5 नए टाउनशिप विकसित करने के लिए फंड देगी। हर शहर में आधुनिक इंटर-स्टेट बस टर्मिनल बनाने की तैयारी है।

क्यों हो सकती है घोषणा?

राज्य के विकास के लिए अच्छी सड़कें चाहिए। अब ध्यान ग्रामीण इलाके में सड़कों के चौड़ीकरण पर है। सिंगल रोड को डबल किया जाएगा।

दूर-दराज के इलाके से भी पटना आने में 5 घंटे से कम समय लगना चाहिए, यह सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए हाई-वे, एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं। बिहार में उद्योग लगे इसके लिए भी सड़क, पुल, पुलिया जैसी आधारभूत संरचना विकसित करना जरूरी है।

फायदा: बिहार में पिछले 20 सालों में सड़कों की हालत बदली है। कटिहार, पूर्णिया जैसे दूर के जिलों से पटना आने में लगने वाला समय करीब आधा हुआ है। किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाने में मदद मिली है। बिहार के उत्पादों को दूसरे राज्यों तक भेजना आसान हुआ है।

3. नए उद्योग लगाने पर जोर, कृषि क्षेत्र में प्रगति

बजट में निजी निवेश, टेक हब और औद्योगिक विस्तार के लिए राशि का आवंटन होगा। उद्योग लगाने के लिए 2000 करोड़ रुपए, ऊर्जा क्षेत्र के लिए 2500 करोड़ रुपए और कृषि क्षेत्र के लिए करीब 3200 करोड़ रुपए के इंतजाम किए जाएंगे। मखाना, डेयरी और हर खेत को पानी के लिए बजट में इंतजाम होगा। किसानों की आमदनी दोगुनी करने की तैयारी है।

क्यों हो सकती है घोषणा?

राज्य के विकास और रोजगार के मौके बनाने के लिए उद्योग पर सरकार का फोकस है। दो साल में 2.50 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लिए उद्योग विभाग और निवेशकों के बीच समझौता हुआ है।

राज्य सरकार ने आईटी, बैंकिंग और बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) को आकर्षित करने के लिए नई ‘बिहार वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति-2026’ को मंजूरी दी।

फायदा: राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) स्थापित करने वाली कंपनियों को 50 करोड़ रुपए तक सब्सिडी दी जाएगी। स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर ‘रोजगार प्रोत्साहन सब्सिडी’ भी मिलेगी।

4. शिक्षा बजट 70 हजार करोड़ रुपए का होगा‎

इस बार के बजट में शिक्षा विभाग को 70 हजार करोड़ रुपए अलॉट हो सकते हैं। यह 2025-26 की तुलना में 10 हजार करोड़ रुपए अधिक होगा। उच्च शिक्षा‎ बजट भी दोगुना होने का अनुमान है।

पिछले वित्तीय‎ वर्ष में शिक्षा विभाग का बजट 60964 करोड़ रुपए‎ था। उच्च शिक्षा का बजट लगभग 5 हजार ‎करोड़ रुपए था। स्कूल-कॉलेज के विकास के लिए 26000 करोड़ रुपए रखे जाएंगे।

क्यों हो सकती है घोषणा?

शिक्षकों को समय पर वेतन मिलेगा। नई नियुक्ति के बाद शिक्षकों को ‎वेतन देने में आसानी होगी। बिहार में लगभग 6 लाख शिक्षक ‎नियुक्त हैं। टीआरई-4 के तहत 27 हजार शिक्षकों‎ की नियुक्ति होगी।

2025-26 में शिक्षा विभाग का बजट‎ 60964 करोड़ रुपए था। खर्च 72652.44 करोड़ रुपए (11688 करोड़ रुपए अधिक) हुए।‎

फायदा: स्कूलों में नए भवन का निर्माण होगा। 10 हजार ऐसे स्कूल हैं, जहां क्लास के अनुसार भवन नहीं हैं। डेस्क-बेंच की कमी है। फंड मिलने से कमियां दूर होंगी। पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था होगी।

5. महिलाओं को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

सात निश्चय-3 के तहत 94 लाख गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख रुपए तक की सहायता देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त भी मिलेगी।

इसके लिए बजट में फंड की व्यवस्था होगी। रूरल डेवलपमेंट विभाग को 17000 करोड़ रुपए मिलेंगे।

क्यों हो सकती है घोषणा?

महिलाओं को 2 ‎लाख रुपए देने हैं। शर्त है कि पहले दिए गए पैसे का इस्तेमाल रोजगार में किया गया हो। पहले फेज में 1.56 करोड़ महिलाओं को 10 हजार रुपए दिए गए। इनमें से कारोबार शुरू करने वाली महिलाओं को 2 लाख मिलेंगे।

फायदा: सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दे रही है ताकि हर परिवार में एक महिला उद्यमी बनें।

बिहार सरकार पैसे कहां से जुटा रही, 2 पॉइंट में समझिए

1- टैक्स, कमाई का सबसे तगड़ा रास्ता

टैक्स (जीएसटी और वैट) बिहार सरकार की कमाई के सबसे बड़े साधन हैं। कंज्यूमिंग स्टेट होने का फायदा मिल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) में बिहार सरकार को कुल 2.60 लाख करोड़ रुपए आमदनी की उम्मीद है।

कुल रेवन्यू प्राप्ति में 1.40 लाख करोड़ रुपए सेंट्रल टैक्स के हिस्से से मिलने वाले हैं। राज्य सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स से 59 हजार करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है।

साल 2024-25 में राजस्व प्राप्ति 2.44 लाख करोड़ रुपए हुई। बिहार सरकार की आमदनी बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1.93 लाख करोड़ रुपए आमदनी हुई थी।

2- केंद्र सरकार से कर्ज लेने जा रही सरकार

बिहार सरकार पर लोन का बोझ साल दर साल बढ़ता जा रहा। चुनाव के समय किए गए लोक लुभावन वादों के चलते सरकार का खर्च बढ़ा है। बिहार सरकार ने केंद्र से और अधिक कर्ज देने की मांग की है।

2024-25 के अंत तक बिहार का कुल ऋण 3.48 लाख करोड़ रुपए था। यह राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 38.9 प्रतिशत है। सरल शब्दों में कहें तो बिहार के उत्पादित हर 100 रुपए पर 40 रुपए का कर्ज है।

बिहार सरकार ने 2024-25 में केंद्र से 12 हजार 920 करोड़ कर्ज लिए। इसके साथ ही आंतरिक कर्ज 50 हजार 746 करोड़ रुपए लिए।

बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के पैर छूने लगे CM, तेजस्वी से पूछा हाल

बिहार विधानमंडल के बाहर सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पैर छूने लगे। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जब दोनों सत्र को संयुक्त रूप से संबोधित करने पहुंचे थे तो उनको गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी वहां पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने पहले राज्यपाल को हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर उनके पैरों की ओर बढ़े। इस दौरान राज्यपाल उन्हें रोकते हुए दिखाई दिए।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का ऑपरेशन हुआ है। वो व्हील चेयर से सदन पहुंचे। CM ने उनका हालचाल पूछा। करीब 20 सेकेंड तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी मुस्कुराते रहे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰