महिला सशक्तिकरण, रोजगार, उद्योग, एनर्जी पर फोकस, दोनों डिप्टी CM के विभाग का बजट बढ़ा……..

बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने बजट पेश किया. इस साल का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ का है, यह पिछले बजट के मुकाबले 9.68% अधिक है. चुनावी वादों, सरकार की प्राथमिकताओं का असर इस बार के बजट में दिखाई दे रहा है. सरकार ने इस बजट में महिला सशक्तिकरण, रोजगार, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 4 फरवरी 2026, 06:30 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महिला सशक्तिकरण, रोजगार, उद्योग, एनर्जी पर फोकस, दोनों डिप्टी CM के विभाग का बजट बढ़ा……..
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने बजट पेश किया. इस साल का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ का है, यह पिछले बजट के मुकाबले 9.68% अधिक है. चुनावी वादों, सरकार की प्राथमिकताओं का असर इस बार के बजट में दिखाई दे रहा है. सरकार ने इस बजट में महिला सशक्तिकरण, रोजगार, औद्योगीकरण पर फोकस किया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार का असर इस बजट पर दिख रहा है. इस योजना के संचालन का संचालन कर रहे ग्रामीण विकास विभाग के बजट में भारी इजाफा हुआ है. पिछली बार इस विभाग का बजट 16 हजार 93 करोड़ था, जो इस बार बढ़कर 23 हजार 71 करोड़ हो गया है. पिछले बजट में इस विभाग की हिस्सेदारी 5.08% थी जो इस बार बढ़कर 6.82% हो गई है. कैबिनेट ने पिछले दिनों महिलाओं को 2 लाख रुपये दिये जाने को स्वीकृति दी थी. इसका असर बजट पर दिखाई दे रहा है.

उद्योग, शहरी विकास, शिक्षा, ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ी

बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त विभाग के सचिव आनंद किशोर ने कहा कि इस बजट में औद्योगीकरण पर फोकस किया गया है. उद्योग विभाग का बजट पिछली बार के मुकाबले बढ़ा है. पिछले साल विभाग का बजट 1966 करोड़ रुपया था, यह इस बार 3337 करोड़ हो गया है. पिछले बजट में उद्योग विभाग की हिस्सेदारी 0.62% थी, इस बार यह बढ़कर .96% हो गई है.

  • 125 यूनिट फ्री बिजली और ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का असर बजट पर दिखा है. ऊर्जा क्षेत्र का बजट पिछली बार 13 हजार 484 करोड़ था, इस बार यह बढ़कर 18 हजार 737 करोड़ हो गई है. बजट में हिस्सेदारी 4.26% से बढ़कर 5.39% हो गई है.
  • शहरी विकास विभाग का बजट पिछले साल 11 हजार 982 करोड़ था, इस बार यह 15 हजार 237 करोड़ हुआ है. बजट में हिस्सेदारी 3.78% से बढ़कर 4.38% हो गई है.
  • शिक्षा विभाग में एक अलग विभाग बना है. उच्च शिक्षा विभाग और शिक्षा विभाग को जोड़कर कुल बजट 68 हजार 216 करोड़ हो गया है, पिछली बार यह 60 हजार 964 करोड़ था. बजट में हिस्सेदारी 19.24 से बढ़कर 19.63% हो गई है.

दोनों उपमुख्यमंत्री के विभाग का बजट बढ़ा

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के विभाग का बजट बढ़ा है. गृह विभाग का बजट बढ़ा है. पिछले साल विभाग का बजट 17 हजार 831 करोड़ था. इस बार 20 हजार 132 करोड़ पहुंच गया है. इसके अलावा विजय सिन्हा के विभाग भूमि सुधार विभाग का बजट पिछले साल 1955 करोड़ करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 2190 करोड़ हुआ है. पिछले बजट में इसकी हिस्सेदारी 0.62% थी जो अब बढ़कर 0.63% हो गई है.

चीनी मिल खुलेंगे, गन्ना उद्योग विभाग का बजट बढ़ा

सरकार का फोकस बंद पड़ी चीनी मिलें खोलने पर है. सरकार ने इस बार गन्ना उद्योग विभाग का बजट बढ़ाया है. पिछली बार विभाग का बजट 192.36 करोड़ था जो इस बार बढ़कर 340 करोड़ हो गया है. इसके अलावा पर्यावरण विभाग के बजट में भी इजाफा हुआ है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰