बजट को लेकर RJD का केंद्र पर हमला, कोठारी आयोग का किया जिक्र

बजट को लेकर आरजेडी ने केंद्र सरकार पर हमला किया है. बुधवार (04 फरवरी, 2026) को आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को सिर्फ ‘झुनझुना’ थमाया गया है. इनकम टैक्स स्लैब में एक रुपये की भी राहत नहीं दी गई, उल्टे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 4 फरवरी 2026, 06:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बजट को लेकर RJD का केंद्र पर हमला, कोठारी आयोग का किया जिक्र
Photo: UB India News Archive

बजट को लेकर आरजेडी ने केंद्र सरकार पर हमला किया है. बुधवार (04 फरवरी, 2026) को आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को सिर्फ ‘झुनझुना’ थमाया गया है. इनकम टैक्स स्लैब में एक रुपये की भी राहत नहीं दी गई, उल्टे शेयर बाजार में निवेश करने वालों पर एसटीटी बढ़ाकर बोझ लाद दिया गया. नतीजा हुआ कि बजट आते ही सेंसेक्स 2800 अंक गिर गया.

शक्ति यादव ने कहा कि यह सरकार सिर्फ आम जनता की जेब से पैसा निकालना जानती है, राहत देना इनके शब्दकोश में नहीं है. उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला ऐसा बजट है जिसमें कछुए और शेर के लिए तो योजनाएं हैं, लेकिन देश का पेट भरने वाले ‘अन्नदाता किसान’ के लिए एक भी ठोस योजना नहीं है.

‘मोदी सरकार ने जनता को निचोड़कर…’

उन्होंने कहा कि एमएसपी, खाद और खेतिहर मजदूरों पर सरकार ने चुप्पी साध ली है. कृषि बजट में मामूली बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरा है. यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि आंकड़े गवाह हैं कि यह ‘सूट-बूट की सरकार’ है. आज सरकारी खजाने में आम आदमी (इनकम टैक्स + जीएसटी) का योगदान 36% है, जबकि कॉरपोरेट जगत का सिर्फ 18 प्रतिशत. पहले कंपनियां और आम जनता बराबर योगदान देते थे, लेकिन मोदी सरकार ने जनता को निचोड़कर अपने पूंजीपति मित्रों को छूट देने का काम किया है.

शिक्षा पर 3% भी नहीं हो रहा खर्च: आरजेडी

आरजेडी नेता ने कोठारी आयोग का जिक्र किया. कहा कि कोठारी आयोग ने 60 साल पहले कहा था कि शिक्षा पर जीडीपी का 6% खर्च होना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार 3% भी खर्च नहीं कर रही. स्वास्थ्य बजट भी जीडीपी के 2% पर अटका हुआ है. जब देश के स्कूल और अस्पताल ही बीमार रहेंगे, तो विकसित भारत का सपना कैसे पूरा होगा? यह बजट देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.

उन्होंने कहा कि शहरों को स्मार्ट बनाने का दावा करने वाली सरकार ने शहरी विकास के बजट में 11.6% की कटौती कर दी है. प्रदूषण से लड़ने के लिए 858 करोड़ आवंटित थे, लेकिन खर्च किया सिर्फ एक करोड़. बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन का कोई ‘डायरेक्ट प्लान’ नहीं है. सब कुछ हवा-हवाई है, धरातल पर शून्य.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰