बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन -राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा ……………

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। प्रश्नोत्तर काल से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। लंच ब्रेक के बाद बिहार बजट पर चर्चा होगी। कार्यवाही की शुरुआत से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन किया। नीट छात्रा रेप-मौत केस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 5 फरवरी 2026, 06:30 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन -राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा ……………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। प्रश्नोत्तर काल से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। लंच ब्रेक के बाद बिहार बजट पर चर्चा होगी।

कार्यवाही की शुरुआत से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन किया। नीट छात्रा रेप-मौत केस को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘सरकार नीट केस को दबाना चाहती है। इससे जुड़े सवाल उठाने पर मुझे पुलिस अधिकारियों का कॉल आता है कि सर, इस केस को मत उठाइए।’ वहीं बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर AIMIM के विधायक ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

JD विधायकों का हंगामा
लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर सदन के बाहर हंगामा हुआ है. RJD विधायकों ने हंगामा किया. पटना NEET छात्रा संदिग्ध मौत मामले को लेकर आज बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष के विधायकों ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर विधानसभा पोर्टिको में हंगामा किया. हंगामा कर रहे विपक्ष के विधायकों का आरोप है की सरकार कुछ लोगों को बचाने में लगी है इसीलिए इस पूरे मामले की जांच के बजाय उसे पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है.

MSP पर सवाल 
RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने सदन के माध्यम से सरकार से पूछा की क्या सरकार दलहन की ख़रीद MSP पर करना चाहती है. कुमार सर्वजीत ने पूछा की जिस तरह सरकार गेहूं और धान की खरीदी करती है उसी तरह MSP पर दलहन की खरीदारी करना चाहती है. कृषि मंत्री ने दिया जवाब इस पर विचार किया जाएगा

मंडियों की कमी
जेडीयू विधायक श्याम रजक ने विधानसभा में फसलों के लिए निर्धारित मंडियों की कमी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि फुलवारी शरीफ में फसल मंडी नहीं होने से किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं, जबकि बिचौलिये फायदा उठा रहे हैं. इस पर मंत्री राम कृपाल यादव ने जवाब दिया कि फुलवारी समेत पूरे बिहार में सरकार कई स्थानों पर मंडियों का निर्माण करा रही है, लेकिन हर जगह मंडी बनाना संभव नहीं है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि ‘जी राम जी’ योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में भी मंडियों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में सहूलियत मिल सके.

सत्र के दूसरे दिन पेश हुआ बजट

नीतीश सरकार ने मंगलवार को 2026-27 का बजट पेश किया। सरकार ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ का बजट पेश किया है, जो पिछले बजट से 30,694.74 करोड़ ज्यादा है। बिहार में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे। सभी सिंगल लेन वाली सड़कें डबल होंगी।

नीतीश सरकार ने बिहार में किसान सम्मान निधि योजना की राशि डेढ़ गुना कर दी है। सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत किसानों को हर साल में 3000 रुपए मिलेंगे। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि की मौजूदा राशि के साथ ही डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

12 मिनट का था बजट भाषण

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘पिछले कुछ सालों में बजट का आकार बढ़ा है। ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ की दिशा में सरकार काम कर रही है।’

2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि 14 .9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। बिजेंद्र यादव ने 12 मिनट में बजट भाषण खत्म किया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰