राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं नितिन नवीन, भव्य स्वागत की तैयारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज (9 फरवरी) पहली बार पटना पहुंच रहे हैं. वह दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं और सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उनके स्वागत को लेकर राजधानी पटना में खास तैयारियां की गई हैं. पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक पूरे रास्ते को होर्डिंग, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 फरवरी 2026, 05:33 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं नितिन नवीन, भव्य स्वागत की तैयारी
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज (9 फरवरी) पहली बार पटना पहुंच रहे हैं. वह दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं और सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उनके स्वागत को लेकर राजधानी पटना में खास तैयारियां की गई हैं.

पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक पूरे रास्ते को होर्डिंग, पोस्टर और बैनरों से सजाया गया है. कई जगहों पर स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए हैं. पार्टी नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे. पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बनाया गया है.

बापू सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे नितिन नवीन

जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन के बिहार आने को लेकर पार्टी द्वारा बापू सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें पूरे बिहार से पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम में नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और सीधे संवाद करेंगे. वह संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी बात करेंगे.

कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके साथ ही उनके दौरे का सामाजिक और भावनात्मक पक्ष भी सामने आएगा.

10 फरवरी को विधानसभा जाएंगे नितिन नवीन

बता दें कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. 10 फरवरी को नितिन नवीन विधानसभा भी जाएंगे. जहां पार्टी नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, इसलिए इसके बाद अपने क्षेत्र बांकीपुर जाएंगे और आम लोगों से मुलाकात करेंगे.

बताया गया है कि वह कल रात दिल्ली लौट जाएंगे. गौरतलब है कि 20 जनवरी को नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था. इससे पहले जब वह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने थे, तब भी पहली बार पटना आने पर एयरपोर्ट से मिलर स्कूल मैदान तक भव्य रोड शो और अभिनंदन समारोह हुआ था. अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आगमन पर फिर से बड़ा स्वागत और संगठनात्मक बैठकों की तैयारी की गई है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰