NEET छात्रा की मौत पर प्रदर्शन, महिलाओं पर लाठीचार्ज !

NEET छात्रा की मौत को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। AISA और APWA की महिला कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा घेरने निकली थीं। करीब 2 घंटे चले प्रदर्शन को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर रोका। यहां महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। ‘सरकारी नारा बेटी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 10 फरवरी 2026, 09:45 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
NEET छात्रा की मौत पर प्रदर्शन, महिलाओं पर लाठीचार्ज !
Photo: UB India News Archive

NEET छात्रा की मौत को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। AISA और APWA की महिला कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा घेरने निकली थीं।

करीब 2 घंटे चले प्रदर्शन को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर रोका। यहां महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। ‘सरकारी नारा बेटी बचाओ, सरकारी मंशा बलात्कारी बचाओ।’ ‘NDA की ये सरकार नहीं चलेगी अबकी बार, JDU की ये सरकार नहीं चलेगी अबकी बार।’

इससे पहले DSP कृष्ण मुरारी बैरिकेडिंग को तोड़ने से रोकने के लिए खड़े दिखाई दिए। उन्होंने महिलाओं को समझाया कि वे लौट जाए। महिलाएं बैरिकैडिंग तोड़कर आगे बढ़ना चाह रही थीं। पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी बुलाई थी।

इससे पहले गांधी मैदान से निकली महिलाओं को पुलिस ने जेपी गोलबंर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़ गईं।

ये मार्च राज्य में महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा और प्रशासनिक संरक्षण में हो रहे अपराधों के खिलाफ है।

दरअसल ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ की शुरुआत 4 फरवरी से जहानाबाद से की गई, जिसका समापन सोमवार को पटना में हुआ।

यात्रा NEET स्टूडेंट के गांव से शुरू होकर नालंदा, नवादा, गया और अरवल से होते हुए सोमवार को पटना पहुंची थी।

एक नजर में अब तक का अपडेट

  • गांधी मैदान से 12.30 बजे मार्च की शुरुआत हुई।
  • जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका।
  • यहां से आगे निकल रही महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया।
  • लाठीचार्ज के बाद भी महिलाएं बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की ओर बढ़ीं।
  • डाकबंगला चौराहे पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका।
  • महिलाएं अब यहां से विधानसभा के लिए जाना चाह रही हैं।
  • पुलिस के अधिकारी समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वाटर कैनन की गाड़ी बुलाई है।

    सरकार में बलात्कारियों का मनोबल बढ़ा

    AIPWA की महासचिव मीना तिवारी ने कहा, हमने 4 फरवरी से बेटी बचाओ न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। इस दौरान लोगों का काफी गुस्सा हमें सरकार के प्रति देखने को मिला। अभी सरकार आए 3 महीने भी नहीं हुए हैं और अपराधी, बलात्कारी का मनोबल बढ़ गया है। हमारी मांग है कि CBI की जांच कोर्ट की निगरानी में हो।

    चुनाव के बाद बिहार में छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हिंसा में चिंताजनक वृद्धि हुई है, जो राज्य की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा तंत्र की गंभीर विफलता को उजागर करती है।

    पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल और परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े मामलों पर पुलिस-प्रशासन ने परिजनों को ही निशाना बनाया। परिजनों पर दबाव, बयान बदलवाने की कोशिश, CCTV फुटेज छिपाना, फॉरेंसिक जांच से बचना और मीडिया पर दबाव बनाना यह दर्शाता है कि राज्य तंत्र सच्चाई को दबाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

    जन दबाव के बाद CBI जांच की अनुशंसा हुई है, लेकिन न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में जांच कराना जरूरी है।

  • सोहिला गुप्ता ने कहा- नीतीश सरकार सिर्फ नारे देती हैAIPWA की राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता ने कहा कि हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और होते हैं। मौजूदा नीतीश सरकार बस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा होगा जहां किसी भी बिरादरी की लड़की सेफ हो। दूध मुही बच्ची, कैंसर की मरीज, पागल औरत, नीट छात्रा, कोई सुरक्षित नहीं है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰