क्या कोर्ट के डर से प्यार छिपा रहे तेजप्रताप !

लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप के साथ फोटो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव मां बन गई हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा के बीच तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी की रात 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारा अनुष्का या उसके बच्चे से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 10 फरवरी 2026, 09:49 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या कोर्ट के डर से प्यार छिपा रहे तेजप्रताप !
Photo: UB India News Archive

लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप के साथ फोटो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव मां बन गई हैं।

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा के बीच तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी की रात 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारा अनुष्का या उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। हमें साजिश कर फंसाया जा रहा है।

बच्ची के पिता के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा- आकाश भाटी अनुष्का से जुड़े हैं, तो वे इसका जवाब दे सकते हैं, लेकिन मैं नहीं। हालांकि, इन चर्चा के बीच अनुष्का की तरफ से ना कोई बयान आया है और ना ही दावा किया गया है।

सवाल-1ः अनुष्का यादव कौन है? तेज प्रताप के साथ उसका नाम कैसे जुड़ा?

जवाबः अनुष्का यादव पटना की रहने वाली हैं। उनके भाई आकाश यादव RJD छात्र विंग के अध्यक्ष रह चुके हैं। अनुष्का उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब 24 मई 2025 की शाम तेज प्रताप यादव की फेसबुक आइडी से एक तस्वीर पोस्ट हुई।

फोटो में अनुष्का तेज प्रताप के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहीं थीं। पोस्ट में लिखा था, ‘मेरे साथ तस्वीर में दिख रही लड़की अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। हम लोग पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं।’

  • हालांकि, कुछ घंटों बाद उस तस्वीर को डिलीट कर दिया गया। इसके बाद तेज प्रताप ने उसी रात 10:56 बजे X पर पोस्ट कर लिखा, ‘हमारे सोशल मीडिया हैंडल को हैक कर लिया गया है और हमें बदनाम और परेशान करने की कोशिश की जा रही है।’
  • तेज प्रताप की सफाई के बावजूद अगले दिन 25 मई 2025 की दोपहर RJD सुप्रीमो और उनके पिता लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और घर से निकाल दिया।
  • इसके बाद भी तेज प्रताप यादव और अनुष्का के एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। कुछ सोशल मीडिया यूजर ने दोनों की शादी होने का दावा किया।

सवाल-2ः तेज प्रताप ने कहा- अनुष्का से हमारा संबंध नहीं है। क्या सच में ऐसा है?

जवाबः इस मामले में तेज प्रताप के बयानों में विरोधाभाष है। इसे 3 बयानों से समझिए…

  1. 30 जून 2025ः घर और पार्टी से निकाले जाने के 35 दिन बाद अचानक तेज प्रताप बाइक से अनुष्का के घर पहुंच गए। वहां करीब 7 घंटे तक रुके। पत्रकारों से बोले- ‘मेरा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मिलने आया हूं। लोगों से मिलता जुलता रहता हूं।’ ‘घर कब ले जाएंगे’ के सवाल को तेज प्रताप ने टाल दिया।
  2. 30 जून 2025ः इंडिया TV को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप ने कहा- ‘मेरा ही पोस्ट था वो, फोटो-वीडियो भी मैंने ही डाले थे। पोस्ट मेरी ID से हुआ था। पोस्ट और तस्वीरें सही थीं। प्यार सब लोग करते हैं। प्रेम की कीमत भी चुकानी पड़ती है। प्रेम किया तो क्या, कुछ गलत नहीं किया। हम जनता के लिए काम करना चाहते हैं।’
  3. 8 फरवरी 2026ः प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’

सवाल-3ः पहले इजहार, फिर इनकार क्यों कर रहे तेज प्रताप यादव?

जवाबः इसका सबसे बड़ा कारण तलाक केस है। पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट कहते हैं, ‘हिन्दू मैरिज एक्ट के सेक्शन 15 के मुताबिक, बिना तलाक लिए दूसरी शादी नहीं हो सकती। सेक्शन 17 के अनुसार जीवित पति या पत्नी के रहते अगर कोई व्यक्ति दूसरा विवाह करता है तो दूसरा विवाह अमान्य होगा और ऐसा करना अपराध होगा। जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 82 और 83 के अंतर्गत 7 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।’

  •  ‘कानूनी तौर पर तेज प्रताप को तलाक नहीं होने तक अकेले ही रहना होगा। चूंकि वह सार्वजनिक जीवन में हैं। वह कुछ भी करेंगे तो खबरें मीडिया में आ जाएंगी। कोर्ट से अपने खिलाफ फैसला होने से बचना का एकमात्र तरीका है, वह सार्वजनिक रूप से ऐसी खबरों का खंडन करें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो उनके विरोधी इसे कोर्ट में पेश कर सकते हैं।’
  •  ‘अनुष्का जब तक क्लेम नहीं करेगी तब इस तरह की खबरों का कोर्ट के अंदर कोई मतलब नहीं रह जाएगा। यह बात अनुष्का और तेज प्रताप दोनों जानते हैं। इसलिए ज्यादा संभव है अनुष्का इस मैटर को कोर्ट नहीं ले जाएंगी। वह तेज प्रताप के बयानों को रणनीति का हिस्सा मानेंगी।’

सवाल-4ः अगर अनुष्का ने तेज प्रताप के पिता होने का दावा किया तब क्या होगा?

जवाबः देखिए, सबसे बड़ी बात है कि अनुष्का यादव ने अब तक ऐसा कोई दावा नहीं किया है। दूसरी तरफ तेज प्रताप ने ऐसी खबरों को खारिज किया है। इसलिए अब तक कोई विवाद नहीं है।

लेकिन अगर जब कभी वह दावा करती हैं तब क्या हो सकता है, उसे ऐसे समझिए…

  • अनुष्का को दावा करने के लिए फैमिली कोर्ट या सिविल कोर्ट में पैटर्निटी सूट फाइल करना होगा।
  • उनको सबूत के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र, मेडिकल रिकॉर्ड्स, फोटोज/मैसेजेस, जो रिलेशनशिप साबित करें या गवाह पेश करना होगा।
  • अगर तेज प्रताप इनकार करते हैं तो अनुष्का DNA टेस्ट की मांग कर सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले (जैसे गौतम कुडू vs पश्चिम बंगाल सरकार 1993) के मुताबिक, कोर्ट DNA टेस्ट ऑर्डर कर सकता है।
  • DNA टेस्ट में अगर साबित होता है तो तेज प्रताप को मानना ही पड़ेगा और बच्ची को संपत्ति में हक देना होगा।

एनडी तिवारी केस बन सकता है उदाहरण

इसी तरह का केस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता नारायण दत्त (ND) तिवारी के साथ हुआ था। कांग्रेस नेत्री उज्ज्वला शर्मा के बेटे रोहित शेखर ने दावा किया था कि हमारे बायोलॉजिकल पिता एनडी तिवारी हैं।

  • रोहित शेखर ने सितंबर 2007 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। एनडी तिवारी ने कोर्ट में रिश्ते से इनकार किया था।
  • लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने तिवारी का DNA टेस्ट कराने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा- अगर तिवारी DNA टेस्ट के लिए सैंपल नहीं देते हैं तो पुलिस बल का प्रयोग करें।
  • हाईकोर्ट के DNA टेस्ट कारने के आदेश के खिलाफ तिवारी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद मजबूरन 2011 में उनको खून का सैंपल देना पड़ा।
  • 27 जुलाई 2012 को दिल्ली हाईकोर्ट ने DNA टेस्ट के रिजल्ट को सार्वजनिक किया। कोर्ट ने बताया- तिवारी बायोलॉजिकल फादर हैं।
  • 2014 में तिवारी ने रोहित शेखर को अपना बेटा मान लिया और प्रॉपर्टी में हिस्सा दे दिया। साथ ही उज्ज्वला शर्मा से शादी भी की।

लिव इन रिलेशन में जन्मा बच्चा प्रॉपर्टी में हकदार

  • जून 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए बिना शादी के पैदा हुए बच्चों को भी पिता की प्रॉपर्टी में हकदार माना।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगर महिला और पुरुष लंबे समय तक साथ रहे हैं तो उसे शादी जैसा ही माना जाएगा और इस रिश्ते से पैदा हुए बच्चों को भी पिता की प्रॉपर्टी में हक मिलेगा।
  • सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द किया, जिसमें कोर्ट ने एक युवक को उसके पिता की संपत्ति में इसलिए हिस्सेदार नहीं माना था, क्योंकि उसके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोनों की शादी भले ही न हुई हो, लेकिन दोनों लंबे समय तक पति-पत्नी की तरह ही साथ रहे हैं। ऐसे में अगर DNA टेस्ट में यह साबित हो जाए कि बच्चा उन दोनों का ही है, तो बच्चे का पिता की संपत्ति पर पूरा हक है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰