बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन,सदन में आज कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा ,आज भी हंगामेदार रहने की संभावना……….

आज बिहार विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है. विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर, दुष्कर्म मामलों और राबड़ी देवी प्रकरण को लेकर विधानसभा और विधान परिषद के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकता है. पहले सत्र में प्रश्नकाल होगा, जिसमें अलग-अलग विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे और मंत्री जवाब देंगे. इसके बाद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 फरवरी 2026, 04:30 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन,सदन में आज कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा ,आज भी हंगामेदार रहने की संभावना……….
Photo: UB India News Archive

आज बिहार विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है. विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर, दुष्कर्म मामलों और राबड़ी देवी प्रकरण को लेकर विधानसभा और विधान परिषद के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकता है. पहले सत्र में प्रश्नकाल होगा, जिसमें अलग-अलग विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे और मंत्री जवाब देंगे. इसके बाद शून्यकाल और ध्यान आकर्षण के जरिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचा जाएगा. दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के बजट पर चर्चा होगी. संबंधित मंत्री जवाब देंगे और सरकार विनियोग विधेयक पेश करेगी. चर्चा के बाद कई विभागों का बजट पास होने की संभावना है.

मिली जानकारी के अनुसार, विपक्षी दल के विधायक मंत्री अशोक चौधरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा कर सकते हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार कई महत्वपूर्ण मामलों पर जवाब देने से बच रही है और जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी कर रही है। इसी को लेकर विपक्ष सदन में सरकार को कटघरे में खड़ा करने की तैयारी में है। दूसरी ओर जदयू के विधायक सुनील कुमार से माफी की मांग भी जोर पकड़ सकती है। इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ दल के विधायक भी आक्रामक रुख अपना सकते हैं, जिससे सदन में गतिरोध की स्थिति बनने की संभावना है।

सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद आज प्रश्नकाल काफी अहम माना जा रहा है। प्रश्नकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे। इनमें ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग तथा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग शामिल हैं। इन विभागों से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट खर्च और जमीनी स्तर पर योजनाओं की स्थिति को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 से जुड़ी अनुपूरक बजट मांगों पर भी सदन में चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान विभिन्न विभागों के लिए अतिरिक्त बजट की मांग और उसके औचित्य पर विस्तार से वाद-विवाद होगा। सरकार इन मांगों को लेकर अपना पक्ष रखेगी और विपक्ष खर्च के औचित्य और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा सकता है। अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि सदन के पहले हाफ में प्रश्नकाल और जरूरी सरकारी कार्यों को निपटाया जाएगा, जबकि दूसरे हाफ में बजट और अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, अगर हंगामा ज्यादा बढ़ता है तो सदन की कार्यवाही बाधित होने की भी आशंका बनी हुई है।

बजट सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है। विपक्ष जहां जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, वहीं सरकार विकास कार्यों और योजनाओं के जरिए अपनी उपलब्धियां गिनाने की तैयारी में है। ऐसे में बुधवार को सदन की कार्यवाही काफी अहम मानी जा रही है और सभी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰