बिहार विधानसभा में सदस्यों के व्यवहार से सदन की गरिमा पर बड़ा सवाल……………….

बिहार विधानसभा और विधान परिषद में मंगलवार को राबड़ी देवी से जुड़े मुद्दे पर सियासी पारा चरम पर रहा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, हंगामा और वॉकआउट ने पूरे दिन की कार्यवाही को प्रभावित किया. हालात इतने बिगड़ गए कि एक मौके पर मंत्री अशोक चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 फरवरी 2026, 03:39 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा में सदस्यों के व्यवहार से सदन की गरिमा पर बड़ा सवाल……………….
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा और विधान परिषद में मंगलवार को राबड़ी देवी से जुड़े मुद्दे पर सियासी पारा चरम पर रहा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, हंगामा और वॉकआउट ने पूरे दिन की कार्यवाही को प्रभावित किया. हालात इतने बिगड़ गए कि एक मौके पर मंत्री अशोक चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुनील कुमार सिंह के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बन गई. यह घटनाक्रम सदन की गरिमा पर सवाल खड़े किए. दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने राबड़ी देवी से जुड़े मुद्दे को जोर-शोर से उठाया. विपक्ष का आरोप था कि सरकार इस मामले में जवाब देने से बच रही है और सदन को गुमराह किया जा रहा है.

इसी को लेकर पहले विधानसभा और फिर विधान परिषद में जोरदार हंगामा शुरू हो गया. नारेबाजी, वेल में आना और आसन के सामने विरोध प्रदर्शन आम दृश्य बन गया. विपक्षी दलों का कहना था कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान नहीं देती, तब तक सदन चलने नहीं दिया जाएगा.

हंगामे के बीच विपक्ष ने एकजुट होकर दोनों सदनों से वॉकआउट कर दिया. विपक्षी नेताओं का आरोप था कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाए जा रहे सवालों को दबाने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना था कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता से जुड़ा मामला है, जिस पर सरकार को जवाब देना चाहिए

अशोक चौधरी और सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी बहस

इसी दौरान विधान परिषद में माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया. बहस के दौरान मंत्री अशोक चौधरी और राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. दोनों नेताओं के बीच शब्दों का स्तर लगातार गिरता गया और बात लगभग हाथापाई तक पहुंच गई. सदन में मौजूद अन्य सदस्यों और मार्शलों को बीच-बचाव करना पड़ा, तब जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका. इस घटना ने सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए पूरी तरह ठप कर दिया

सत्ता पक्षः विपक्ष जानबूझकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा

सत्ता पक्ष का कहना था कि विपक्ष जानबूझकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है. सरकार की ओर से यह तर्क दिया गया कि नियमों के तहत जो भी जवाब दिया जाना था, वह दिया जा चुका है, लेकिन विपक्ष राजनीतिक फायदा उठाने के लिए हंगामा कर रहा है. सत्ता पक्ष के नेताओं ने इसे विपक्ष की हताशा बताया और कहा कि जनता से जुड़े असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है.

विपक्ष का आरोप- सरकार सच सामने आने से डर रही

वहीं विपक्ष का आरोप है कि सरकार सच सामने आने से डर रही है. विपक्षी नेताओं का कहना था कि राबड़ी देवी से जुड़े मामले में सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है और इसी कारण सवालों से बचा जा रहा है. उनका यह भी कहना था कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो वह खुलकर सदन में जवाब दे.

जानकर कह रहे- अभी और गरमाएगा बिहार सदन का महौल

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में आने वाले समय में राजनीतिक माहौल और गर्म होने वाला है. विधानसभा के अंदर जिस तरह का टकराव देखने को मिला, वह इस बात का संकेत है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भरोसे की खाई और गहरी होती जा रही है. सदन में संवाद की जगह टकराव बढ़ना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा.

इस पूरे घटनाक्रम का असर सदन की कार्यवाही पर भी पड़ा. जरूरी विधायी कामकाज प्रभावित हुआ और जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी. विपक्ष के वॉकआउट के बाद सत्ता पक्ष ने कार्यवाही आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन हंगामे का साया पूरे दिन बना रहा.

कुल मिलाकर, राबड़ी देवी से जुड़े मुद्दे ने आज बिहार की राजनीति को पूरी तरह गर्मा दिया. हंगामा, वॉकआउट और हाथापाई जैसी स्थिति ने यह साफ कर दिया कि राजनीतिक मतभेद अब व्यक्तिगत टकराव में बदलते जा रहे हैं. सवाल यह है कि क्या आने वाले दिनों में सदन के भीतर संवाद और शांति लौट पाएगी, या फिर ऐसे ही हंगामे बिहार की राजनीति की पहचान बनते चले जाएंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰