पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें: पुराने केस में कोर्ट ने भेजा जेल, 2 नए मुकदमों ने बढ़ाई टेंशन

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को फिलहाल राहत नहीं मिली है. दरअसल बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना से जुड़े वर्ष 2017 के मामले में अदालत के आदेश के बाद उन्हें कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है. कोर्ट में पेशी के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे उनके समर्थकों में हलचल मच गई. जानकारी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 12 फरवरी 2026, 10:02 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें: पुराने केस में कोर्ट ने भेजा जेल, 2 नए मुकदमों ने बढ़ाई टेंशन
Photo: UB India News Archive
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को फिलहाल राहत नहीं मिली है. दरअसल बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना से जुड़े वर्ष 2017 के मामले में अदालत के आदेश के बाद उन्हें कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया गया है. कोर्ट में पेशी के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे उनके समर्थकों में हलचल मच गई.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला पुराने आपराधिक प्रकरणों से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इसके साथ ही पप्पू यादव के खिलाफ दो नए मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दर्ज नए मामलों में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, पप्पू यादव की ओर से कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और उनके वकील कोर्ट में राहत के लिए आवेदन करने की तैयारी में हैं. इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है. फिलहाल सबकी नजर आगे की न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच पर टिकी हुई है.

पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी

पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मेल के जरिए दी गई है। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो चुकी है। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट दोपहर बाद ही खुलेगा, फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

कोर्ट का काम बाधित नहीं हो, इसके लिए परिसर को अभी सर्च कराया जा रहा। ये जानकारी टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने दी है। इसके अलावा कोर्ट में आज पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पेशी होने वाली है। धमकी मिलने के बाद ये आज कितने बजे तक होगी ये क्लियर नहीं है। ये 7वीं बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिससे वकीलों में नारजगी है। हालात को देखते हुए DBA की आपात बैठक बुलाई है। कार्य बहिष्कार का फैसला लिया गया है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰