बिहार में बकाया बिजली बल पर लगने वाले ब्याज (सरचार्ज) को पूरी तरह होगा माफ …………

बिहार सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। बिहार सरकार बिजली बिल के बकाये पर ब्याज की राशि माफ करेगी। विधानसभा में गुरुवार को ध्यानाकर्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधायकों के सवाल पर यह आश्वासन दिया। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के विधायक शुभानंद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 12 फरवरी 2026, 12:06 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में बकाया बिजली बल पर लगने वाले ब्याज (सरचार्ज) को पूरी तरह होगा माफ …………
Photo: UB India News Archive

बिहार सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। बिहार सरकार बिजली बिल के बकाये पर ब्याज की राशि माफ करेगी। विधानसभा में गुरुवार को ध्यानाकर्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधायकों के सवाल पर यह आश्वासन दिया।

कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के विधायक शुभानंद मुकेश ने गुरुवार को विधानसभा में एकमुश्त समाधान योजना के जरिए बकाया बिजली बिल पर चक्रवृद्धि ब्याज और अधिभार पूरी तरह माफ करने की मांग की। इस पर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना के तहत राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। बिल की बकाया राशि किश्तों में जमा करने की सुविधा दी जा रही है।

ऊर्जा मंत्री ने दिया आश्वासन

इसके बाद एक विधायक ने गरीब बिजली उपभोक्ताओं का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी बिजली काट दी गई है और बिल एक-एक लाख बकाया है। उन्हें राहत दी जानी चाहिए। इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि, वे बिजली जलाते हैं, लेकिन बिल नहीं भरते। इसलिए उनको माफ करना तो मुश्किल काम है। इसके बाद विधायकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मंत्री ने कहा कि ब्याज को माफ करने पर विचार करेंगे।

बिहार सरकार उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिल के सरचार्ज (ब्याज) को 100 फीसदी, यानी पूरी तरह माफ कर रही है। समाधान योजना 2025-26 के तहत एकमुश्त बिजली बिल का पमेंट करने पर सरचार्ज मे पूरी छूट दी जा रही रही है।

एकमुश्त जमा करना होगा बकाया बिजली

बिहार सरकार ने एक अगस्त 2025 से राज्य में 125 यूनिट तक घरेलू बिजली मुफ्त कर दी है। इसके बाद अब बकाया बिजली बिल पर लगने वाला ब्याज माफ किया जा रहा है। यानी अब उपभोक्ता को सिर्फ बिल की बकाया राशि जा करनी होगी, उसे ब्याज नहीं देना होगा। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया है उनकी बिल की राशि पर सरचार्ज काफी बढ़ चुका है।

समाधान योजना में पहले थी कम छूट

सरकार की ओर से पूर्व में लिए गए फैसले के मुताबिक तीन नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक बिल के एकमुश्त भुगतान पर 60 से 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया गया। दूसरे चरण में एक फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक 50 से 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जा रहा था। हालांकि अब ऊर्जा मंत्री ने सरचार्ज पूरी तरह माफ करने का आश्वासन दिया है।

कमजोर वर्ग को बड़ा फायदा

समाधान योजना का लाभ बीपीएल, यानी गरीबी रेखा से नीचे के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में इस वर्ग के लोग पुराने बकाया बिल के बोझ से दबे हुए हैं। सरचार्ज में माफी चाहने वाले उपभोक्ता अपने जिले के बिजली कार्यालय या बिजली विभाग की वेबसाइट के जरिए इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰