बिहार में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल

’29 श्रम कानून की जगह लाए जा रहे नए श्रमिक कोड के विरोध में मंगलवार को दिल्ली में 10 केंद्रीय श्रमिक यूनियनों की बैठक हुई। उसके बाद नए श्रम कानूनों का विरोध करने का निर्णय लिया गया।’ उपरोक्त बयान बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाई यूनियन के महासचिव प्रफुल्ल कुमार ने मीडिया से बातचीत में दी। ध्यान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 12 फरवरी 2026, 12:14 PM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल
Photo: UB India News Archive

’29 श्रम कानून की जगह लाए जा रहे नए श्रमिक कोड के विरोध में मंगलवार को दिल्ली में 10 केंद्रीय श्रमिक यूनियनों की बैठक हुई। उसके बाद नए श्रम कानूनों का विरोध करने का निर्णय लिया गया।’ उपरोक्त बयान बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाई यूनियन के महासचिव प्रफुल्ल कुमार ने मीडिया से बातचीत में दी। ध्यान रहे कि 10 सूत्री मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। कुल मिलाकर 38 करोड़ श्रमिक आज हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

बिहार में बैंक बंद
यूनियन के मुताबिक प्रमुख मांगों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और इंश्योरेंस कंपनी को मजबूत बनाया जाए। बैंक, एलआईसी और जीआईसी के निजीकरण पर रोक लगे। बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश को वापस लिया जाए। आउटसोर्सिंग और कॉन्ट्रेक्ट जॉब पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा भी कई मांगें हैं। इसमें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज़ फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने अपने सदस्यों से 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में भाग लेने का आग्रह किया है। ये यूनियनें विरोध प्रदर्शन के लिए 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ हाथ मिला रही हैं।

केंद्र सरकार मजदूर विरोधी- यूनियन
ध्यान रहे कि ट्रेड यूनियनों के एक समूह ने 9 जनवरी को केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के प्रति अपना विरोध जताने के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की महासचिव अमरजीत कौर ने मीडिया को बताया है कि आज यानी 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल के कारण बिजली, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, गैस और जल आपूर्ति जैसी सेवाएं प्रभावित होंगी। उन्होंने बताया कि सभी बैंक यूनियनें हड़ताल में शामिल नहीं होंगी क्योंकि उनका संयुक्त मोर्चा 27 जनवरी को पहले ही हड़ताल पर जा चुका है। हालांकि, एआईबीईए, एआईबीओए और बीईएफआई जैसी बैंक कर्मचारी यूनियनें विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगी।

बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी शामिल
इसके अलावा, कौर ने कहा कि खनन और गैस पाइपलाइन क्षेत्रों पर भी आंदोलन का प्रभाव पड़ने की आशंका है। बीमा क्षेत्र के कर्मचारी सरकार के इस क्षेत्र में 100 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति देने के फैसले और नए श्रम कानूनों के लागू होने के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, निजी और सरकारी परिवहन कंपनियों के बड़ी संख्या में कर्मचारी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार कम से कम 30 करोड़ कर्मचारी हड़ताल में भाग लेंगे और लगभग 600 जिलों पर इसका असर पड़ने की आशंका है। पिछले साल 9 जुलाई को हुई इसी तरह की हड़ताल में लगभग 25 करोड़ कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था, जिससे लगभग 550 से अधिक जिले प्रभावित हुए थे। कौर के अनुसार, विभिन्न जिलों के श्रम आयुक्तों ने श्रमिक संघ के नेताओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए बैठकें बुलाई हैं, लेकिन गुरुवार का आंदोलन मंच द्वारा तय योजना के अनुसार ही होगा।

38 करोड़ श्रमिकों की हड़ताल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (AIPEF) के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने बताया कि देशभर में लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 12 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल निजीकरण, विद्युत संशोधन विधेयक 2025, प्रस्तावित राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 के विरोध में और बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर बुलाई गई है। दुबे ने कहा कि पहली बार संयुक्त किसान मोर्चा और दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनें बिजली कर्मचारियों के समर्थन में इस हड़ताल में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों, इंजीनियरों, श्रमिकों और किसानों की भागीदारी के साथ, 12 फरवरी की यह हड़ताल स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक कार्रवाइयों में से एक बनने की उम्मीद है।

नए श्रम कानून का विरोध
उन्होंने आगे कहा कि हड़ताल की प्रमुख मांगों में से एक है आउटसोर्सिंग को रोकना, नियमित पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरना और मौजूदा आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों को नियमित करना। AIPEF ने चिंता व्यक्त की है कि बिजली क्षेत्र (वितरण, उत्पादन और पारेषण) का निजीकरण गरीब उपभोक्ताओं, लघु एवं मध्यम उद्योगों और आम जनता के हितों के खिलाफ है। इसलिए, दुबे ने कहा कि विद्युत (संशोधन) विधेयक 2025 और प्रस्तावित राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उधर, कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को सूचित कर दिया है कि हड़ताल के कारण पूरे भारत में शाखाओं और प्रशासनिक कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

संयुक्त किसान मोर्चा भी शामिल
संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्रेड यूनियनों की मांगों को पूर्ण समर्थन दिया है, जबकि कृषि श्रमिक संघों का संयुक्त मोर्चा हड़ताल में शामिल हो रहा है, जो ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एमजीएनआरईजीए को बहाल करने और विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 को वापस लेने की मांग कर रहा है। उनकी मांगों में चार श्रम संहिताओं को रद्द करना, मसौदा बीज विधेयक और विद्युत संशोधन विधेयक को वापस लेना और ‘भारत के परिवर्तन के लिए परमाणु ऊर्जा का सतत दोहन और विकास (शांति) अधिनियम’ को वापस लेना भी शामिल है। संयुक्त मंच के सदस्यों में INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, SEWA, AICCTU LPF और UTUC शामिल हैं। वहीं, TUCC (ट्रेड यूनियन समन्वय केंद्र) ने हड़ताल के आह्वान को पूरी तरह निराधार, अनुचित और राष्ट्रीय हित के विरुद्ध बताते हुए खारिज कर दिया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰