बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वाँ दिन , राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन सदन में विपक्ष ने बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सवाल उठाए। राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए। इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- राबड़ी देवी तो यही चाहती हैं कि अशोक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 13 फरवरी 2026, 10:22 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज  9वाँ दिन , राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 9वें दिन सदन में विपक्ष ने बढ़ते महिला अपराधों को लेकर सवाल उठाए। राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए।

इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- राबड़ी देवी तो यही चाहती हैं कि अशोक चौधरी मर जाएं, सम्राट चौधरी भंस जाएं। RJD MLC ने पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। सुनील कुमार सिंह ने विधान परिषद ने कहा कि, रोज ऐसी खबरें आ रही है कि बच्चियों के साथ उत्पीड़न हो रहा है। इस पर सदन में चर्चा कराई जानी चाहिए।

सदन शुरू होने से पहले जदयू विधायक श्याम रजक ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने की मुद्दे पर कहा कि किसी डॉक्टर ने ऐसा कुछ कहा है क्या। 9वीं फेल MBBS की डिग्री वाले की तरह बात करने लगे तो क्या होगा।

वहीं फुलवारीशरीफ में कोचिंग की चौथी मंजिल से गिरी छात्र पर उन्होंने कहा कि, इस घटना का लॉ एंड ऑर्डर से कोई लेना देना नहीं है। कुछ लोग पकड़े भी गए हैं। यह संयोग है।

विधानसभा पोर्टिकों में विपक्ष विधायकों ने प्रदर्शन किया। वो हाथ में बैनर लेकर पहुंचे। जिस पर लिखा था- हत्या में नंबर वन बिहार, दोषी हैं मोदी-नीतीश।

बीजेपी विधायक लखेन्द्र पासवान ने कहा कि, लड़की होने पर मैं तेजप्रताप यादव को बधाई देता हूं। वो उनका पारिवारिक मामला है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लड्डू खाना है तो आप लोग तेजप्रताप यादव के घर जा सकते हैं।

विधानसभा के हाईलाइट्स

  • विधान परिषद में RJD MLC उर्मिला ठाकुर ने कहा, पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में जल्द एक्शन हो।
  • राबड़ी देवी ने महिला टीचर्स के ट्रांसफर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, जिले में तबादले होने चाहिए। महिलाएं परेशान होती हैं।
  • RJD MLC अजय कुमार सिंह ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर अनट्रेड लोग चला रहे हैं। यही दशा पूरे बिहार में है।
  • सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बढ़ते महिला अपराध को लेकर विपक्ष ने पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महिला अपराध पर राबड़ी ने सरकार को घेरा

बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने सदन में महिला शिक्षकों के तबादले का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिला शिक्षक एक जिला से दूसरे जिला में चली गई हैं। उनका उनके गृह जिला में तबादला कर देना चाहिए। महिलाओं को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। महिलाओं को घर और अपने बच्चों को भी देखना होता है। उनता ट्रांसफर घर के आसपास करन देना चाहिए, ताकी उन्हें सहूलियत हो सके। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी ने जो बात कही हैं, उसे हम देख रहे

पूर्व CM राबड़ी देवी ने कहा, बिहार में लगातार बलात्कार हो रहे हैं। हत्या हो रही है। अपहरण हो रहे हैं। क्राइम कहां रूक रहा है। मंत्री खुद बोले रहे हैं कि अपराध नहीं रूकेगा, अपराधी नहीं पकड़ाएगा तो हम इस्तीफा देंगे। दरभंगा में भी रेप हुआ, अब कहां इस्तीफा दे रहे हैं। महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए सरकार सक्षम नहीं है।

मंत्री बोले- बिहार में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं है

लॉ-एंड-ऑर्डर पर विपक्ष के सवालों पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं हो रहा है। जो भी क्राइम हो रहा है उस पर सरकार नियंत्रण कर रही है। कोई भी अफसर या कोई भी सत्ता पक्ष का नेता अपराधियों को संरक्षण नहीं दे रहा है।

राबड़ी देवी के सम्राट चौधरी का इस्तीफा मांगने पर उन्होंने कहा, जब उन लोगों के पास ब्रेन था और सब कुछ रहते हुए 15 साल में 118 नरसंहार बिहार में हुए। तमाम डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी बिहार छोड़कर भाग गए।

बिहार का बंटवारा जब हुआ तब पटना के होटल में ₹500 में कोई कमरा लेने के लिए तैयार नहीं था। आज यह स्थिति है कि 7000 से 68000 प्रति व्यक्ति आय हो गई है।

ANM-GNM की परीक्षा अब समय पर होगी

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सदन में कहा कि ANM और GNM की परीक्षा अब नियमित होगी। जदयू विधायक मनजीत सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सही है कि एएनएम और जीएनएम की परीक्षा लंबित है। सत्र 2023-24 की परीक्षा मार्च अप्रैल में होगी। शीघ्र ही बाकी सत्र की परीक्षा भी आयोजित कर ली जायेगी। 50 हज़ार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इससे फायदा होगा

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰