जदयू के भीतर बदलाव के संकेत!

बिहार की राजनीति में अचानक आरसीपी सिंह प्रसंग पर खामोशी किसी सांगठनिक बदलाव का संकेत तो नहीं है! अब एक नई चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारों में चल पड़ी है। ऐसा इसलिए भी कि यह सिर्फ आरसीपी के जदयू में आने के संकेत नहीं थे बल्कि यह आरसीपी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 18 फरवरी 2026, 12:11 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जदयू के भीतर बदलाव के संकेत!
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में अचानक आरसीपी सिंह प्रसंग पर खामोशी किसी सांगठनिक बदलाव का संकेत तो नहीं है! अब एक नई चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारों में चल पड़ी है। ऐसा इसलिए भी कि यह सिर्फ आरसीपी के जदयू में आने के संकेत नहीं थे बल्कि यह आरसीपी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के आने के भी संकेत थे। बिहार की राजनीति में इसे इस तरह से देखा जा रहा था कि क्या चाचा और भतीजा एक खास रणनीति के साथ जदयू के सांगठनिक ढांचा में आमूलचूल परिवर्तन के प्लान के साथ आ रहे हैं? चलिए इसे तीन स्टेप में समझते हैं।

आरसीपी की जदयू में वापसी: स्टेज एक

कुछ माह पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी की जदयू में वापसी की चर्चा परवान चढ़ रही थी। माना जा रहा था कि आरसीपी की वापसी बतौर निशांत कुमार के राजनीतिक संरक्षक के रूप में होने जा रही है। तब आरसीपी की भूमिका को उस बैरम खान की तरह देखा जा रहा था जिसने बादशाह अकबर को बचपन में सत्ता के गुर सिखाने के लिए उनके संरक्षक बनकर मुगलियत सल्तनत को ताकत दी थी। लेकिन तब आरसीपी की वापसी को लेकर समर्थन करने से ज्यादा लोग उनकी जदयू में वापसी का विरोध करने लगे। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार का तो बयान आ रहा था कि, जिस व्यक्ति ने जदयू को नंबर वन से नंबर तीन की पार्टी पर तक पहुंचा दिया वह जदयू में वापसी का सपना न देखे। 

आरसीपी की वापसी: स्टेज टू

आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की दूसरी स्टेज आई। यह फेज काफी तूफानी था। इस खास समय में जदयू में आरसीपी की वापसी की केवल चर्चा नहीं बल्कि विभिन्न लव कुश संगठनों द्वारा प्लेटफॉर्म से आरसीपी की वापसी की मांग उठने लगी। जदयू कार्यालय के पास लव कुश के कुछ संगठनों ने पोस्टर के जरिए आरसीपी की जदयू में वापसी की मांग की। जदयू के नेताओं द्वारा चूड़ा दही के भोज के समय लव कुश के संगठन के कुछ नेताओं ने आरसीपी की जदयू में वापसी को लेकर नारेबाजी तक की। लेकिन यह सब ठंडे बस्ते में जा पड़ा।

आरसीपी वापसी : तीसरी स्टेज

आरसी पी सिंह की वापसी की तीसरी स्टेज यह रही कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह खुलकर विरोध में आ गए। ललन सिंह के इस विरोध के बाद यह कहा गया कि जब तक ललन सिंह चाहेंगे नहीं तब तक आरसीपी सिंह की एंट्री नहीं होगी। कुछ माह पहले जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार को जदयू में लाने की तिथि तय हो गई थी। मीडिया के पास आमंत्रण भी चला गया था। लेकिन ललन सिंह ने नहीं चाहा तो अरुण कुमार जदयू के सदस्य नहीं बन सके। कुछ दिन इस प्रकरण पर गहरी खामोशी छाई रही। लेकिन अचानक अरुण कुमार जदयू में शामिल हो गए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰