बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 13वां दिन ,शराबबंदी समीक्षा की मांग पर फिर से हंगामे के आसार ……………

आज बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 13वां दिन है। आज भी दोनों सदनों में कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी बातें रखेंगे। शराबबंदी समीक्षा की मांग पर फिर से हंगामे के आसार हैं। इसके अलावा बिहार विधानसभा की समितियों के प्रतिवेदन को सदन में रखा जाएगा। वहीं, आलोक मेहता, भाई विरेन्द्र से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 19 फरवरी 2026, 03:00 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 13वां दिन ,शराबबंदी समीक्षा की मांग पर फिर से हंगामे के आसार ……………
Photo: UB India News Archive

आज बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 13वां दिन है। आज भी दोनों सदनों में कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी बातें रखेंगे। शराबबंदी समीक्षा की मांग पर फिर से हंगामे के आसार हैं। इसके अलावा बिहार विधानसभा की समितियों के प्रतिवेदन को सदन में रखा जाएगा। वहीं, आलोक मेहता, भाई विरेन्द्र से मिले ध्यानाकर्षण सूचना पर सूचना प्रावैधिकी विभाग की ओर से वक्तव्य होगा। प्रमोद कुमार, सचीन्द्र प्रसाद सिंह और अन्य 28 विधायकों से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना पर योजना और विकास विभाग की ओर से वक्तव्य होगा। इसके अलावा ज्योति देवी, रोमित कुमार सहित 6 विधायकों से प्राप्त सूचना पर विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से वक्तव्य होगा। सेकंड हाफ में शिक्षा, उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, लघु जल संसाधन व खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पर वाद-विवाद होगा।

बिहार विधान परिषद में क्या होना है

बिहार विधान परिषद में प्रश्नों के अलावा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति रखी जाएगी। एमएलसी जीवन कुमार पब्लिक यातायात सुविधा के लिए नगर बस सेवा को गांधी मैदान पटना से दुर्गा मंदिर, परेव कोइलवर पुल तक चलाने की सरकार से मांग करेंगे। मो. सोहैब मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर गांव के स्व. शेख रहमतुल्लाह को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा प्रदान करने के संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

 

बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है. लगभग 10 साल हो चुके हैं और इस बीच एक बार फिर से इस कानून की समीक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया है. मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को सदन में एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने मांग उठाई कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए. माधव आनंद की इस मांग के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. हालांकि जेडीयू ने अपना रुख साफ कर दिया है.

जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने अपने गठबंधन के साथी विधायक का नाम नहीं लिया लेकिन खूब निशाना साधा. अभिषेक झा ने कहा सरकार के द्वारा बनाए गए किसी भी कानून की समय-समय पर समीक्षा होती रही है. शराबंबदी की भी समीक्षा होती रही है. एक विधायक ने सदन में बयान दिया है कि समीक्षा होनी चाहिए. अब समीक्षा का मतलब क्या है उनके हिसाब से क्या है ये तो वही बता सकते हैं.

‘जो लोग बयान दे रहे हैं उनका…’

अभिषेक झा ने कहा कि समीक्षा की आड़ में कोई ढिलई चाहता है या उसे समाप्त करना चाहता है तो ये नहीं हो सकता है. नीतीश कुमार ने बिहार में इतने वर्षों तक शराबबंदी कानून को मजबूती से लागू रखा है आगे भी रखेंगे. जो लोग बयान दे रहे हैं उनका दिल्ली प्रवास होते रहता है. हमें लगता है कि बिहार में शराबबंदी है लेकिन अन्य प्रदेश में शराबबंदी नहीं है.

शराबबंदी कानून पूरी तरह से फेल: एआईएमआईएम

एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने शराबबंदी कानून को पूरी तरह से फेल बताया. अख्तरुल ईमान का कहना है कि बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है. सरकार और पुलिस का संरक्षण शराब माफिया को हासिल है. शराबबंदी होने की वजह से नई पीढ़ी सूखे नशे की चपेट में आ गई है.

एक तरफ अख्तरुल ईमान ने शराबबंदी कानून में ‘छेद’ होने का दावा किया तो वहीं बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को सदन में सभी दलों की सहमति से लागू किया गया था. बिहार में आशराबबंदी कानून लागू था, लागू है और लागू रहेगा.

आरजेडी ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

इस पूरे विवाद पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शराबबंदी की पोल तो सत्ता धारी दल के विधायक ही सदन में खोल रहे हैं. विधायक कह रहे हैं शराबबंदी की समीक्षा होनी चाहिए, तो शराबबंदी से शराब माफिया की चांदी है. जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है. मुख्यमंत्री जवाब दें. अब तो उन्हीं के घटक दल के नेता शराबंबदी की पोल खोल रहे हैं.

एनडीए के घटक दल के विधायक ने मांग की है कि शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाए. इस पर सियासत हो रही है. इस बीच जेडीयू के विधायक विनय चौधरी ने बुधवार (18 फरवरी, 2026) को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव पर हमला किया. एक तरह से तेजस्वी यादव पर शराब पीकर सदन आने का आरोप लगाया है.

जेडीयू विधायक विनय चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव सदन में डोलते-डोलते आए थे. इस पर पत्रकारों ने कहा कि उनके तो पैर में चोट लगी थी. इस पर विधायक ने कहा, “पैर में चोट लगने से शरीर नहीं डोलता है… तो उनसे पूछिए कि क्यों डोल रहे थे. हम लोग तो मेडिकल जांच करवाने की बात कर रहे थे, लेकिन वो (तेजस्वी यादव) भाग गए.”

‘समीक्षा का मतलब बंदी समाप्त नहीं’

जेडीयू विधायक से पूछा गया कि आपके घटक दल के विधायक ने मांग की है कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए. इस पर कहा कि हर व्यक्ति की अपनी-अपनी सोच होती है. कानून की समीक्षा का अर्थ बंदी समाप्त नहीं होता है. इसका मतलब होता है और सख्ती. यानी उन्होंने सुधार की अपेक्षा की है.

इस सवाल पर कि कल (मंगलवार) तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को अचेत मुख्यमंत्री मिला है. इस पर कहा कि अभी भी उनको (तेजस्वी) मन होता है कि फिर से नीतीश कुमार को साथ ले लें. उसी के लिए न बेचैनी है. मुख्यमंत्री ने तो सदन में कहा कि आपने (तेजस्वी यादव) गड़बड़ी की इसलिए भगा दिए. ये शब्द मुख्यमंत्री ने कहा तब क्यों नहीं उन्होंने जवाब दिया? सदन में खड़ा होकर चैलेंज करना चाहिए था. क्यों नहीं किए?

दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक अभिषेक रंजन ने भी बड़ा दावा किया. विधानसभा परिसर में मीडिया से कहा, “बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो गया है. शराब होम डिलीवरी के जरिए पहुंच रही है. अगर कोई डिमांड करे तो विधानसभा के अंदर तक भी शराब की डिलीवरी हो सकती है.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰